|
तेरी तड़प का वियोग ही मेरे रुदन का कारण है तेरे मिलन की मदिरा ही मेरे प्रमाण का कारण है तेरा सौंदर्य मेरा क़िबला है, मेरे इलाह की दृष्टि का स्थान है मेरी आहों का धुआँ ही मेरी सारी फ़रियादों का कारण है तेरे प्रेम के ख़याल के कारण मैं अपने कष्ट की परवाह नहीं करता तू अपना सौंदर्य नहीं दिखाता, मेरी कमी का कारण क्या है क्या इस संसार का मूल मुहब्बत नहीं है जलाल के क़हर में मेरे उजड़े हृदय का कारण क्या है आशिक़ जफ़ा से नहीं भागते, तेरे सौंदर्य के मिलन से तेरे बिछोह का वियोग ही मेरे जले कलेजे का कारण है हमारे पीर हमारे सरदार मुहम्मद हज़रत सामी हैं उनके सौंदर्य का नूर ही मेरी औषधि का कारण है उन्होंने हृदयों को जीवित किया, हृदय का नगर प्रकाशित कर दिया उनकी साँसें पवित्र हैं, वे मेरे इरफ़ान का कारण हैं
|
फ़िराक़ = जुदाई। गिरयाँ = रोना, आँसू। बाइस = कारण बनने वाला, अपेक्षित। वुसलत = मिलन, पहुँचना। बुरहान = प्रमाण। जमाल = चेहरे का सौंदर्य। दूद-ए-आह = आह का धुआँ। बद्दुआ। इफ़गान = कराहना, फ़रियाद करना। अर्ज़ = दिखाना। क़हर-ए-जलाल = जलाल गुण की प्रचंडता, क़हर। दिल-ए-वीरान = उजड़ा हृदय। हुस्न = सौंदर्य। विसाल = मिलना। इन्फ़िसाल = अलग होना, चले जाना। जिगर सोज़ाँ = कलेजे की जलन। सरवर = प्रमुख, सरदार। क़ुलूब = हृदय (बहुवचन) इहया करना = जीवित करना, पुनर्जीवित करना। मुनव्वर = प्रकाशित किया हुआ, आलोकित। दिल का शहर = हृदय। अनफ़ास = मुर्शिदों की मार्गदर्शक दुआएँ, साँसें। खुलूस = हृदय की शुद्धता, निष्कपटता। ग़ुलाम: दास। ममात = मृत, मरा हुआ।
|