|
फ़रियाद तेरे हाथों से, ऐ हृदय, तूने मुझ पर जफ़ा और ताने बरसाए मेरे अंतर का रहस्य जलाकर तूने मेरा कलेजा कबाब बना दिया बहुतों को तूने अपने सौंदर्य के नूर से सम्मानित किया मैं रोता रहा तो तूने कतराकर चेहरे पर नक़ाब खींच लिया हर विपत्ति की चौगान के सामने मेरी यह गर्दन रखकर तूने मेरे शरीर का नगर आदि से अंत तक उजाड़ दिया जब-जब मैंने मिलन चाहा, तूने मुझे कल पर टाल दिया वियोग की आग से बढ़कर भी क्या कोई यातना है ऐ हृदय, दुनिया में आवारा न घूम, अपने पास लौट आ एक दिन तेरा किया हुआ यह चक्र तेरे ही सिर पर घूमेगा मैं पीर-ए-सामी हज़रत की शरण में आया हूँ हमें एकत्व की मदिरा का एक भरा हुआ प्याला पिला हमें एकत्व के रहस्य-लोक का विश्वासपात्र बना मिलन के उत्सव के दिन हैं, बीच से पर्दा उठ जाए मैं सालिह, लैला-सदृश किसी प्रियतम का मजनूँ हूँ ऐ उच्च गरिमा के मज़हर, चेहरे से पर्दा हटा दे
|
दाद = देन, न्याय, अधिकार। जौर-ओ-इताब = यातना और फटकार। राज़-ए-दरून = भीतर का रहस्य। मुशर्रफ़ = सम्मानित। नक़ाब = आवरण। चौगान = टेढ़ी गेंद-छड़ी। वुसलत = मिलन। फ़र्दा = कल, क़यामत। हसरत-ए-हिज्राँ = प्रिय से बिछड़ने की तड़प। ओद = आग। इल्तिजा = शरण लेना, आश्रय। मय = मदिरा। मम्लू = भरा हुआ। वहदत = एकत्व, एकता। महरम = अंतरंग, गुप्त बात का साथी। ईद-ए-वुसलत = मिलन का पर्व। हिजाब = पर्दा। मज़हर = प्राप्ति, किसी का प्रकट होने और दिखने का स्थान। आली-जनाब = उदार, प्रतिष्ठित।
|