| ऐ दिल, सब्र कर, इस ज़माने का ग़म और कोलाहल बीत जाएगा एक दिन चैन मिलेगा, इस घड़ी का झगड़ा बीत जाएगा तुझे एक कला से हज़ार दर्द और विपत्तियों में डाल देता है उसकी कहानियों की मय और शराब का दौर बीत जाएगा कहाँ गई वह नाज़नीन की सूरत, कहाँ गया चाँदी-सा बदन मौत की हवा लगती है, उसके सौंदर्य का तमाशा बीत जाएगा इस जगत की बुलबुलों के गुलाब की लालसा मत कर उस लाल कली की चमक बिगड़ जाती है, उसका वैभव बीत जाएगा हज़ारों नाज़-नख़रों से इठलाकर चलने वाले का चेहरा बिगड़ जाता है, बाल बिगड़ते हैं, उसका सुंदर गुलाब बीत जाएगा इस जगत के सुंदरों के विसाल पर जिसने प्राण दिए उस पर पतझड़ का समय आता है, उसकी दीवानगी का इश्क़ बीत जाएगा अँधेरी रात में चल, प्रियतम के विसाल की कामना कर हक़ीक़त का वह सूर्य उगता है, उसकी सबसे लंबी रात बीत जाएगी प्राण का पक्षी उड़ान भरकर इस तन के घोंसले से चला जाता है इस हृदय-जगत के सारे वसवसे बीत जाएँगे एकत्व के जगत के चेहरे से यदि हक़ एक तजल्ली कर दे तो अनेकता के बीच अशुभ नफ़्स के सारे बहकावे बीत जाएँगे कोई चाहे तो जगत का बादशाह बन जाए एक कफ़न में लिपट जाता है, दारा का वैभव बीत जाएगा वह स्वयं जन्म देता है, पालता है, फिर तुझे खा जाता है तुझे एक ज़हर पिलाता है, मत समझ कि तेरा घाव भर जाएगा ज़बानों पर हर समय एक मजनूँ और लैला की चर्चा रहती है प्रतिदिन लाखों मजनूँ और उनकी लैलाएँ बीत जाती हैं सौंदर्य के देश का बादशाह क्या कनआन का यूसुफ़ है सुंदरों के जगत में बहुत-से सुंदर प्रियतम बीत जाते हैं देख, यह चक्र कितने हज़ार जगतों को घुमाता है उनमें से हर एक में कितने ऊँचे और नीचे बीत जाते हैं देख, जिसे शारिह ने समझाया, वह एक तजल्ली का तूर है कौन जाने कितने हज़ार तूर और मूसा बीत जाते हैं क्या जगत में मुर्दों को जिलाने वाला कोई ईसा है जगत में चक्कर लगाते हुए मसीहा की बहुत-सी वाणी बीत जाती है यदि पीर-ए-सामी हमारी बसीरत की आँख न खोलें तो सालिह की साँसें व्यर्थ की बातों में बीत जाएँगी | दहर = ज़माना, दुनिया। आसूदा = चैन से, चिंतारहित, स्वस्थ (होने वाला)। फ़न = कौशल, कला, हुनर मय-ए-अफ़साना = कथाओं की शराब। बादा-ए-सहबा = शराब का प्याला, मुहब्बत। कनी = कहाँ। सीम बदन = चाँदी जैसे बदन वाली, सुंदर। बाद-ए-अजल = मृत्यु की हवा। हुस्न-ए-तमाशा = सुंदर नज़ारा, देखना। रौनक़ = ताज़गी, सौंदर्य। ग़ुंचा-ए-हमरा = लाल कली। जल्वा-ए-नाज़ = नाज़ भरा जल्वा। ख़िरामाँ = इठलाते हुए, नाज़ और अदा से चलने वाला। रुख़ = कपोल। मूय = रोम, बाल। गुल-ए-रअना = लाल गुलाब। ख़ूब = सुंदर। विसाल = मिलन। वक़्त-ए-ख़िज़ाँ = पत्ते झड़ने का समय, पतझड़। शब-ए-ज़ुल्मत = अँधेरी रात। शम्स-ए-हक़ीक़त = हक़ीक़त का सूर्य। शब-ए-यल्दा = लंबी रात, सबसे लंबी रात। परवाज़ = उड़ना, उड़ान। वसवास = वसवसा, संदेह। नफ़्स-ए-शूम = अशुभ, मनहूस नफ़्स। इग़वा = बुरा वसवसा देना दौलत-ए-दारा = प्राचीन ईरान का शासक। दारा का वैभव। हुस्न का देश = सौंदर्य का नगर। यूसुफ़-ए-कनआन: = सौंदर्य के देश का यूसुफ़ (हज़रत यूसुफ़) आलम-ए-ख़ूबाँ = सुंदरताओं का जगत। महबूब-ए-ज़ीबा = प्रियतम का सौंदर्य चर्ख़ = चक्र, आसमान, गगन। दौरान = युग। ज़ीर = नीचे बाला = ऊपर। शारिह = व्याख्या करने वाला शरह करना = व्याख्या करना, स्पष्ट बताना। तजल्ली = प्रकट होना, अल्लाह की कृपा पाना, हृदय में इलाही रहस्यों का स्पष्ट हो जाना। तूर = तूर पर्वत। मुर्दों को जिलाने वाला = मृतकों को जीवित करने वाला। नुत्क़-ए-मसीहा = हज़रत ईसा की साँस वाला (मुर्शिद)। बसीरत की आँख = हमारी देखने वाली आँख। बेहूदा = जिसका कोई आधार न हो, व्यर्थ। अन्फ़ास = साँसें। |