अपने अंतर के दर्द को हर जगह न खोल इस राह में सब्र कर, हठी न बन अपने रहस्य छिपा, मैदान में मत बिखेर हर जगह खुलकर वाचाल न बन
सीधी राह हाथ से न जाने दे विर्द और अज़कार को हृदय से न छोड़ सच्चे मन से, तन-मन से बंदगी कर वह ग़नी फ़त्ताह बहुत से द्वार खोल देता है
किसी निपुण वैद्य लुक़मान के पास जा जान और तन के दर्द की दवा के पास जा पीर-ए-सामी जैसे सुल्तान के पास जा वही हमारे हृदय को सुधारने वाले हैं
मैंने कंधों पर ग़म का लिबास पहन लिया है पक्षी की तरह शरीर के घोंसले की प्रतीक्षा करता हूँ मैं सालिह, इश्क़ की विपत्ति उठाता हूँ अंत में यह दर्द मुझे सफल नहीं होने देगा
दरून = भीतर, रहस्य, गुप्त।
इल्हाह = स्वीकार कराने के लिए अड़ना, ज़ोर देना।
असरार = रहस्य।
शर्राह = व्याख्या करने वाला, सब कुछ कह देने वाला।
राह-ए-मुस्तक़ीम = सीधा मार्ग, शरीअत
अवराद = विर्द, प्रतिदिन किया जाने वाला पाठ।
अज़कार = ज़िक्र (बहुवचन)।
सिद्क़ = सच्चाई, निष्ठा।
फ़त्ह-ए-बाब = आध्यात्मिकता के द्वार का खुलना।
ग़नी, फ़त्ताह = अल्लाह के नाम (धनी और भलाई के द्वार खोलने वाला)।