|
दुनिया की लालसा छोड़, उस ऊँचे मोती के लिए लालायित हो खोखला दावा छोड़, ईसा की साँस के लिए लालायित हो कब तक निचले संसार में फँसा रहेगा उन्नति कर, ऊँची उठान के लिए लालायित हो चल, किसी पीर का दामन थाम, यदि तू बुद्धिमान है तुझ पर अफ़सोस, कि तू कलह की भीड़ का लोभी बन जाए आना-जाना बंद न कर, मेरे बेग, इरफ़ान की सोहबत में सम्मिलित हो तन-मन से ऊँचे मक़ामों के दर्शन के लिए लालायित बन पीर-ए-सामी हज़रत के पंखों के नीचे आ जा वे क्षण भर में तुझे मौला की सेवा के लिए लालायित बना देंगे हक़ की आँख से जिस ओर भी देखूँ, हर ओर लैला ही दिखाई देती है जब से मेरे पीर ने मुझे इश्क़ और चाहत के लिए लालायित बनाया ग़म चला गया, आनंद आ गया, सालिह का हृदय प्रसन्न हुआ जब से जान की बुलबुल लाल कली के लिए लालायित हुई
|
दुर्र-ए-उल्या का हरीस = ऊँचे लोक के मोती की इच्छा कर। दम-ए-ईसा = हज़रत ईसा की साँस। आलम-ए-सुफ़्ला = निचला लोक, मासिवा। तरक़्क़ी करना = ऊँचा उठना, आगे बढ़ना। रिफ़अत-ए-बाला = ऊँचाई, उच्च अवस्था। आक़िल = बुद्धिमान। कसरत-ए-ग़ौग़ा = सबसे लड़ने-झगड़ने की बहुलता। रुयत-ए-मअवा = ऊँचे मक़ामों का दर्शन। हरीस = लालची, लोभी, किसी चीज़ का बहुत चाहने वाला और इच्छुक। शाद = प्रसन्न, आनंदित। ग़ुंचा-ए-हमरा = गुलाब की कली।
|