|
उदास और दुखी इन जगहों में क्यों भटकता है देश-देश, ऐ दरवेश किस कामिल से तूने सीखा यह रीति और मार्ग, ऐ दरवेश शरीअत की राह पर चलकर मारिफ़त का फल तोड़कर हक़ीक़त के गुल देखकर उसकी ज़बान मूक हो गई, ऐ दरवेश एक मदिरा से वह मस्त हो गया है पीठ पर खाल पहन ली है वह चलता है, मित्र को अर्पित करता हुआ सीधे मन और ज़बान वाला दरवेश वे निर्मल स्वभाव के हैं हर दिशा में घूमते हैं हृदय से "नून" और "क़ाफ़" को पढ़ता है मन और ज़बान से दरवेश दरवेश उबलता है, उमड़ता है लहरें आती हैं तो उफनता है पता नहीं किस पहाड़ को लाँघता है वह लैला का मार्ग, ऐ दरवेश बहुत सारी तदबीरों पर कान न दे नियति के हुक्म के आगे गर्दन झुका दे आ, पीर के बाग़ में प्रवेश कर यदि गुल देखना चाहता है, ऐ दरवेश हमारे पीर सामी सुल्तान हैं उनकी दलील रहमान का संदेशवाहक है मुरब्बी कामिल इंसान हैं मैं उनका दास बन गया हूँ, ऐ दरवेश सालिह ने अपना मौला पा लिया है बहुत इख़्लास कमा लिया है मैं राज़ी हूँ, बस एक बार कह दें मुझे मेरे पीर "पागल दरवेश"
|
मलूल-महज़ून = ऊबा हुआ और दुखी। अरकान = नियम, आधार, रीति। राह = मार्ग। लाल = मूक, चुप। मस्त = मदमस्त। मशरब-ए-साफ़ी = स्वच्छ स्वभाव, प्रकृति नून और क़ाफ़ = "कुन" का आदेश (यासीन: 82)। कंगी = कौन-सा। पैक-ए-रहमान = अल्लाह का संदेशवाहक। मुरब्बी = प्रशिक्षक।
|