|
मेरे ग़म का दिन है, आ पहुँच, मेरे सुल्तान, अल्लाह के प्रेम के लिए यदि रूठ गया है तो जल्दी मान जा, मेरे प्रियतम, अल्लाह के प्रेम के लिए तेरी तड़प से मेरी देह जल गई, कलेजा कबाब हो गया साक़ी, प्याला पिला, मैं प्यासा हूँ, अल्लाह के प्रेम के लिए तूने मेरे अंतर को एक अनोखे दर्द में फँसा दिया रात-दिन इस विलाप के साथ मैं रोता हूँ, अल्लाह के प्रेम के लिए दर्द में मैं अय्यूब से आगे निकल गया, याक़ूब की तड़प से भी मेरा कनआनी यूसुफ़ कहाँ है, दिखा, अल्लाह के प्रेम के लिए मेरी आह और विलाप सुनकर पादरी सलीब से परे हो जाएँ अपने इश्क़ की भट्ठी में मेरी जान जला, अल्लाह के प्रेम के लिए तेरा कथन मसीहा की साँस है, तेरा सार अहमद का नूर है छिपा मत, मेरी औषधि सब तुझमें है, अल्लाह के प्रेम के लिए यदि तू मेरा हाथ थामने वाला न बना, मेरे हज़रत पीर तो मेरी आहें थल और सागर को जला देंगी, अल्लाह के प्रेम के लिए जो दर्द और विपत्ति मैंने सही, शेख़ सनआ ने न सही कह दे कि मेरा द्वारपाल मेरा द्वार खोले, अल्लाह के प्रेम के लिए मैंने भी अपनी चाहत से अय्यूब की विपत्ति उठाई है मेरे पास एक जान है, ले ले, मैं तुझ पर क़ुर्बान, अल्लाह के प्रेम के लिए सालिह ने घूमकर तेरे सिवा कोई निपुण वैद्य न पाया पीर-ए-सामी, मेरा लुक़मान बन जा, अल्लाह के प्रेम के लिए
|
ख़ूबान = सुंदर, प्रियतम (मुर्शिद)। साक़ी = पेय पिलाने वाला। रूपक में मुर्शिद या दिव्य प्रेम उत्पन्न करने वाला। बादा = मदिरा, मदिरा का प्याला। सूफीवाद में दिव्य प्रेम को कहते हैं। अत्शान = प्यासा, तृषित। दरून = भीतर का भाग, हृदय। गिरिफ़्तार = पकड़ा जाना, बंदी बनना रोज़-ओ-शब = रात और दिन। ज़ार = रोता, कराहता। गिरयाँ = रोता। कंदे = कहाँ। चलीपा = सलीब, क्रॉस। पूते = भट्ठी, इश्क़ का साधन। नुत्क़ = वाणी, सोहबत अनफ़ास-ए-मसीहा = हज़रत ईसा की मुर्दों को जीवित करने वाली साँसें, वचन। नूर-ए-अहमद = हमारे पैगंबर का नूर। दस्तगीर = हाथ थामने वाला। बर्र-ओ-बह्र = थल और सागर। इफ़गान = आहें, कराहें। शेख़-ए-सनआ = सनआ नगर के शेख़ अब्दुर्रज़्ज़ाक़। बाब = द्वार। दरबान = द्वारपाल। हाज़िक़-तबीब = निपुण और अनुभवी वैद्य (मुर्शिद)।
|