|
ऐ दिलबर, मेरी तरह तेरा हाल बुरा हो, तब देख तेरी भौं की तरह तेरा क़द झुककर कमान बन जाए, तब देख तेरी भौंएँ, पलकें और ज़ुल्फ़ें इस युग का फ़ितना हैं "मीम" से "नून" और "सीन" तक पहुँच, अंतिम युग आ जाए, तब देख देख, तूने कितने ही मंसूरों को अपनी ज़ुल्फ़ के फाँसी-फंदे में बाँधा तू भी एक बार फाँसी पर चढ़, तेरा रहस्य खुल जाए, तब देख तूने हर एक को किसी जादू से अपना दीवाना बना लिया तेरे सौंदर्य-देश का गुलशन उजड़े, पतझड़ आ जाए, तब देख (1) "तुख़्म-ए-हू" से मेरे पास हैदर है, उसे मैं सब्र के घर में पालता हूँ वह अभी जवान है, मेरा नौजवान पहलवान बन जाए, तब देख मेरे पीर की हिम्मत से वह हैदर की ज़ुल्फ़िक़ार खींचे एकत्व का मैदान खुल जाए, परीक्षा हो जाए, तब देख हमारी तलवार इस्म-ए-जलाल है, हमारी तोप तौहीद है क़हहार की गदा खींचकर ख़ून बह निकले, तब देख हमारा कारवाँ अनंत राज्य के संसार की ओर कूच करता है सामी की छाया में सालिह ऊँची शान वाला हो जाए, तब देख
|
क़द = कद, ऊँचाई। सीन = क़ब्र। दार = फाँसी का तख़्ता। बंद करना = बाँधना। (1) = सौंदर्य-देश का गुलाबों का मौसम बीत जाए, पतझड़ आ जाए, तब देख। तुख़्म-ए-हू = "हू" यानी "वह", अल्लाह के ज़ाती नामों में से है। यहाँ हू के ज़िक्र का फल अभिप्रेत है। शाब-नवजवान = युवा-नौजवान। ज़ुल्फ़िक़ार-ए-हैदर = हज़रत अली की प्रसिद्ध तलवार। तीग़ = तलवार। तौहीद = ला इलाहा इल्लल्लाह। गुर्ज़-ए-क़हहार = संहारक गदा। रवाँ होना = बहना। आलीशान = ऊँची शान वाला, जिसकी शान महान हो।
|