|
आ ऐ जान, तू प्रियतम को सुरक्षित कर सीप के पेट के भीतर के मूँगे को सुरक्षित कर सम्मानित कर, यदि सम्मानित होना चाहता है प्रसिद्धि के साथ अपनी शान को सुरक्षित कर दे दर्द वालों को पाकर तू भी उनके निकट हो जा जब पा ले तो उस औषधि को सुरक्षित कर ईर्ष्या, घमंड और दिखावे से परे हो, निश्चिंत हो जा यदि अपना ईमान सुरक्षित करना चाहता है लदुन्नी की पाठशाला में एक क़दम रख ज्ञान के साथ जानकर इरफ़ान को सुरक्षित कर तू "मन अरफ़ा" के रहस्य से परिचित हो जाएगा देखकर खिले हुए गुल को सुरक्षित कर पीर-ए-सामी की उपस्थिति में ठहर जा मर्दों की सोहबत को सुरक्षित कर सालिह, अपनी बात नादान से न कह सुल्तान की सोहबत को सुरक्षित कर
|
महफ़ूज़ = सुरक्षित, संरक्षित। सदफ़ बत्न = सीप का पेट, भीतर। मुक़ारिन = निकट, सटा हुआ। हसद = ईर्ष्या, दूसरे की भलाई और श्रेष्ठता न चाहने वाला। किब्र = अपने को बड़ा समझना। रिया = दोहरापन, दिखावा। लदुन्नी = रहस्य का ज्ञान, सीने का ज्ञान। हज़रत ख़िज़्र (अलै.) का ज्ञान। वहबी ज्ञान क़दम रखना = पाँव रखना। "मन अरफ़ा = "जिसने अपने नफ़्स को पहचाना, उसने अपने रब को पहचाना।" (हदीस)। आगाह = जानकार, ख़बर रखने वाला, जागरूक। गुल-ए-ख़ंदाँ = खिला हुआ गुल, गुलाब की तरह खिला हुआ। सोहबत-ए-मर्दान = शेख़ की सोहबत। नादान = अनजान, नासमझ।
|