Can Damlaları

सूरह 84: Al-Inshiqaq

  1. اِذَا السَّمَٓاءُ انْشَقَّتْۙजब आसमान फट जाएगा,
  2. وَاَذِنَتْ لِرَبِّهَا وَحُقَّتْۙऔर वह कान लगाए हुए है अपने रब (के ह़ुक्म) के लिए और ह़क़ भी यही है।
  3. وَاِذَا الْاَرْضُ مُدَّتْۙऔर जब धरती फैला दी जाएगी;
  4. وَاَلْقَتْ مَا ف۪يهَا وَتَخَلَّتْۙऔर जो कुछ इसके अन्दर है उसे बाहर फेंक देगी, और ख़ाली हो जाएगी,
  5. وَاَذِنَتْ لِرَبِّهَا وَحُقَّتْۜऔर अपने रब के फ़रमान को बजा लाएगी, और उसे चाहिए भी यही।
  6. يَٓا اَيُّهَا الْاِنْسَانُ اِنَّكَ كَادِحٌ اِلٰى رَبِّكَ كَدْحًا فَمُلَاق۪يهِۚऐ इन्सान! बेशक तू मेह़नत करता ही है अपने रब की ओर पहुँचने में, खूब मेह़नत किये जा, तो उससे जा मिलेगा।
  7. فَاَمَّا مَنْ اُو۫تِيَ كِتَابَهُ بِيَم۪ينِه۪ۙतो जिसका अ़ामाल-नामा उसके दाहिने हाथ में दिया जाएगा,
  8. فَسَوْفَ يُحَاسَبُ حِسَابًا يَس۪يرًاۙउससे आसान ह़िसाब लिया जाएगा।
  9. وَيَنْقَلِبُ اِلٰٓى اَهْلِه۪ مَسْرُورًاۜऔर वह अपने घरवालों के पास ख़ुश- ख़ुश लौटेगा।
  10. وَاَمَّا مَنْ اُو۫تِيَ كِتَابَهُ وَرَٓاءَ ظَهْرِه۪ۙऔर जिसका अ़ामाल नामा उसकी पीठ के पीछे से दिया जाएगा,
  11. فَسَوْفَ يَدْعُو ثُبُورًاۙवह मौत को पुकारेगा,
  12. وَيَصْلٰى سَع۪يرًاۜऔर भड़कती आग में दाख़िल होगा।
  13. اِنَّهُ كَانَ ف۪ٓي اَهْلِه۪ مَسْرُورًاवह अपने घर वालों में मस्त रहता था,
  14. اِنَّهُ ظَنَّ اَنْ لَنْ يَحُورَۚۛउसने समझ रखा था कि उसको कभी लौटना नहीं है।
  15. بَلٰىۚۛ اِنَّ رَبَّهُ كَانَ بِه۪ بَص۪يرًاۜक्यों नहीं उसका रब तो उसको देख रहा था।
  16. فَلَٓا اُقْسِمُ بِالشَّفَقِۙनहीं, मैं क़सम खाता हूँ,शफ़क़ (संध्या लालिमा) की,
  17. وَالَّيْلِ وَمَا وَسَقَۙऔर रात की और जो कुछ वह अपने अन्दर समेट लेती हैं, उसकी;
  18. وَالْقَمَرِ اِذَا اتَّسَقَۙऔर चाँद की जब वह पूरा हो जाता है;
  19. لَتَرْكَبُنَّ طَبَقًا عَنْ طَبَقٍۜकि तुम को निश्चय ही एक मन्ज़िल से दूसरे मन्ज़िल में पहुँचना है।
  20. فَمَا لَهُمْ لَا يُؤْمِنُونَۙफिर इन लोगों को क्या हो गया है कि ईमान नहीं लाते?
  21. وَاِذَا قُرِئَ عَلَيْهِمُ الْقُرْاٰنُ لَا يَسْجُدُونَۜऔर जब उनके सामने क़ुर्आन पढ़ा जाता है तो सज्दः नहीं करते।
  22. بَلِ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا يُكَذِّبُونَۘबल्कि काफ़िर (इन्कार करने वाले) झुठला रहे हैं,
  23. وَاللّٰهُ اَعْلَمُ بِمَا يُوعُونَۘऔर यह लोग जो कुछ जमा कर रहे (अर्थात छिपा रहे) हैं, उसे अल्लाह ख़ूब जानता है।
  24. فَبَشِّرْهُمْ بِعَذَابٍ اَل۪يمٍۙतो आप उनको एक दर्दनाक अ़ज़ाब की ख़ुशख़बरी सुना दीजिए।
  25. اِلَّا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ لَهُمْ اَجْرٌ غَيْرُ مَمْنُونٍहाँ, जो लोग ईमान लाए और नेक अ़मल किये, उनके लिए अच्छा बदला है जो कभी ख़त्म न होगा।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet