सूरह 85: Al-Buruj
- وَالسَّمَٓاءِ ذَاتِ الْبُرُوجِۙबुर्जो (किलेबन्द) वाले आसमान की क़सम,
- وَالْيَوْمِ الْمَوْعُودِۙऔर उस दिन की, (क़सम) जिसका वादा है,
- وَشَاهِدٍ وَمَشْهُودٍۜऔर हाज़िर होने वाले की और जिसमें हाज़िरी होती है उसकी (अर्थात ह़ज के दिन की,)
- قُتِلَ اَصْحَابُ الْاُخْدُودِۙकि मारे गये ख़न्दक़ों (गढ़े) वाले,
- اَلنَّارِ ذَاتِ الْوَقُودِۙआग जिसमें ईंधन (झोंक रखा) था,
- اِذْ هُمْ عَلَيْهَا قُعُودٌۙजबकि वे उन (के किनारे) पर बैठे हुए थे,
- وَهُمْ عَلٰى مَا يَفْعَلُونَ بِالْمُؤْمِن۪ينَ شُهُودٌۜऔर जो (दुर्व्यवहार) ईमान वालों के साथ कर रहे थे, उनको सामने देख रहे थे;
- وَمَا نَقَمُوا مِنْهُمْ اِلَّٓا اَنْ يُؤْمِنُوا بِاللّٰهِ الْعَز۪يزِ الْحَم۪يدِۙउनको मोमिनों (ईमानवालों) की यही बात बुरी लगती थी कि वे अल्लाह पर ईमान ले आए थे, जो हर तरह ज़बरदस्त प्रशंसा के लायक़ है,
- اَلَّذ۪ي لَهُ مُلْكُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ وَاللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ شَه۪يدٌۜजिसके लिए आसमानों और ज़मीन की बादशाही है और अल्लाह हर चीज़ का साक्षी (जानने वाला) है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ فَتَنُوا الْمُؤْمِن۪ينَ وَالْمُؤْمِنَاتِ ثُمَّ لَمْ يَتُوبُوا فَلَهُمْ عَذَابُ جَهَنَّمَ وَلَهُمْ عَذَابُ الْحَر۪يقِۜबेशक जिन लोगों ने ईमान वाले और ईमानवालियों को सताने के बाद तौबः न की, तो उनके लिए जहन्नम का अ़ज़ाब होगा और उनके लिए जलने का भी अ़ज़ाब होगा।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ لَهُمْ جَنَّاتٌ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُۜ ذٰلِكَ الْفَوْزُ الْكَب۪يرُۜबेशक जो लोग ईमान लाए और नेक काम करते रहे, उनके लिए ऐसे बाग़ हैं, जिनके नीचे नहरें बहती हुई होंगी, यही है बड़ी कामियाबी।
- اِنَّ بَطْشَ رَبِّكَ لَشَد۪يدٌۜबेशक तुम्हारे रब की पकड़ बहुत सख़्त है।
- اِنَّهُ هُوَ يُبْدِئُ وَيُع۪يدُۚबेशक ‘उसी ने’ पहली बार पैदा किया है और ‘वही’ दुबारा (ज़िन्दा) करेगा।
- وَهُوَ الْغَفُورُ الْوَدُودُۙऔर ‘वही’ बख़्शने वाला (क्षमाशील), मुह़ब्बत करने वाला है।
- ذُو الْعَرْشِ الْمَج۪يدُۙअर्शवाला(अर्श का स्वामी) बड़ा बुज़ुर्ग (गौरव शाली) शान वाला,
- فَعَّالٌ لِمَا يُر۪يدُۜतो जो चाहता है कर देता है,
- هَلْ اَتٰيكَ حَد۪يثُ الْجُنُودِۙक्या आप तक उन सेनाओं की ख़बर पहुँची है?
- فِرْعَوْنَ وَثَمُودَۜफ़िरअ़ौन और समूद की;
- بَلِ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا ف۪ي تَكْذ۪يبٍۙबल्कि यह काफ़िर (इन्कारी) झुठलाने में लगे हुए हैं।
- وَاللّٰهُ مِنْ وَرَٓائِهِمْ مُح۪يطٌۚऔर अल्लाह (भी) उन्हें चारों ओर से घेरे हुए है (अर्थात इनकी एक-एक बात उसे मालूम है,)
- بَلْ هُوَ قُرْاٰنٌ مَج۪يدٌۙबल्कि यह तो वह क़ुर्आन है जो बड़ी शान वाला (गौरवशाली ग्रन्थ) है,
- ف۪ي لَوْحٍ مَحْفُوظٍ(उस) लौह़े मह़फूज़ (सुरक्षित पाट्टिका) में,
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet