Can Damlaları

सूरह 86: At-Tariq

  1. وَالسَّمَٓاءِ وَالطَّارِقِۙआसमान की क़सम, और (उस तारे की) जो रात में नमूदार (उदय) होता है,
  2. وَمَٓا اَدْرٰيكَ مَا الطَّارِقُۙऔर तुम्हें क्या मालूम कि रात में उदय होने वाला क्या है?
  3. اَلنَّجْمُ الثَّاقِبُۙवह चमकता हुआ तारा है (जो प्रातः काल होने के निकट उदय होता है),
  4. اِنْ كُلُّ نَفْسٍ لَمَّا عَلَيْهَا حَافِظٌۜबेशक हर जानदार पर (एक) संरक्षक नियुक्त है।
  5. فَلْيَنْظُرِ الْاِنْسَانُ مِمَّ خُلِقَۜफिर इन्सान को देखना चाहिए कि वह किस चीज़ से पैदा किया गया है।
  6. خُلِقَ مِنْ مَٓاءٍ دَافِقٍۙवह (उस) उछलने वाले पानी से पैदा किया गया है,
  7. يَخْرُجُ مِنْ بَيْنِ الصُّلْبِ وَالتَّرَٓائِبِۜजो (पुरूष की) पीठ और (स्त्री की) छाती की हड्डियों के बीच से निकलता है।
  8. اِنَّهُ عَلٰى رَجْعِه۪ لَقَادِرٌۜबेशक ‘वह’ उसको (दुबारा पैदा करके) लौटाने पर क़ुद्रत (सामर्थ्य) है।
  9. يَوْمَ تُبْلَى السَّرَٓائِرُۙजिस दिन छिपे भेद जाँचे जाएँगे,
  10. فَمَا لَهُ مِنْ قُوَّةٍ وَلَا نَاصِرٍۜतो (उस समय) उसके पास न कोई ताक़त होगी और न कोई मददगार,
  11. وَالسَّمَٓاءِ ذَاتِ الرَّجْعِۙक़सम है पानी बरसाने वाले आसमान की,
  12. وَالْاَرْضِ ذَاتِ الصَّدْعِۙऔर ज़मीन की, जो (बीज का अंकुर फूटते समय) फट जाती है;
  13. اِنَّهُ لَقَوْلٌ فَصْلٌۙबेशक यह कलाम (वाणी) फ़ैसला कर देने वाला है।
  14. وَمَا هُوَ بِالْهَزْلِۜऔर यह कोई हंसी मज़ाक़ में टालने की बात नहीं।
  15. اِنَّهُمْ يَك۪يدُونَ كَيْدًاۙयह लोग चालें चल रहें हैं;
  16. وَاَك۪يدُ كَيْدًاۚऔर ‘हम’ भी (उनकी चालों का फ़ल चखाने का) उपाय कर रहे हैं।
  17. فَمَهِّلِ الْكَافِر۪ينَ اَمْهِلْهُمْ رُوَيْدًاतो आप इन काफ़िरों (इन्कारियों) को यूँ ही रहने दीजिए, इनको इनके ह़ाल पर छोड़ दीजिए।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet