सूरह 87: Al-Ala
- سَبِّحِ اسْمَ رَبِّكَ الْاَعْلٰىۙ(ऐ रसूल!) अपने आलीशान रब के नाम की तस्बीह़ (गुण गान) कीजिए,
- اَلَّذ۪ي خَلَقَ فَسَوّٰىۙۖ‘जिसने’ पैदा किया और (शरीर को) दुरूस्त किया,
- وَالَّذ۪ي قَدَّرَ فَهَدٰىۙۖऔर ‘जिसने’ (हर जीवधारी की दशा के अनुकूल) योजना बनाई फिर (उसे उसकी) राह दिखाई,
- وَالَّذ۪ٓي اَخْرَجَ الْمَرْعٰىۙۖऔर ‘जिसने’ चारा उगाया,
- فَجَعَلَهُ غُثَٓاءً اَحْوٰىۜफिर उसको सूखा काला कूड़ा करकट बना दिया।
- سَنُقْرِئُكَ فَلَا تَنْسٰىۙ‘हम’ जल्द ही आप को पढ़ाएँगे कि आप (उसमें से कुछ) नहीं भूलेंगे।
- اِلَّا مَا شَٓاءَ اللّٰهُۜ اِنَّهُ يَعْلَمُ الْجَهْرَ وَمَا يَخْفٰىۜमगर जो अल्लाह चाहै। बेशक ‘वह’ खुली और छिपी बात को जानता है।
- وَنُيَسِّرُكَ لِلْيُسْرٰىۚऔर ‘हम’ आपको आसान तरीक़े की राह हमवार (प्रशस्त) कर देंगे।
- فَذَكِّرْ اِنْ نَفَعَتِ الذِّكْرٰىۜतो नसीह़त करते रहिए,जहाँ तक नसीह़त के फ़ायदा पहुँचने की उम्मीद हो,
- سَيَذَّكَّرُ مَنْ يَخْشٰىۙजो (अल्लाह का) खौफ़ रखता होगा, वही नसीह़त क़ुबूल करेगा,
- وَيَتَجَنَّبُهَا الْاَشْقٰىۙइस (नसीह़त नामे) से अलग वही रहेगा, जो बड़ा बद़नसीब होगा,
- اَلَّذ۪ي يَصْلَى النَّارَ الْكُبْرٰىۚजो बड़ी आग में दाख़िल होगा;
- ثُمَّ لَا يَمُوتُ ف۪يهَا وَلَا يَحْيٰىۜफिर न उसमें मरेगा, न जिएगा।
- قَدْ اَفْلَحَ مَنْ تَزَكّٰىۙबेशक वह कामियाब हो गया जिसने अपना तज़किया (निखारने का काम) किया,
- وَذَكَرَ اسْمَ رَبِّه۪ فَصَلّٰىۜऔर अपने रब का नाम लिया और नमाज़ पढ़ता रहा।
- بَلْ تُؤْثِرُونَ الْحَيٰوةَ الدُّنْيَاۘबल्कि तुम लोग तो दुनिया की ज़िन्दगी को प्रमुखता देते हो,
- وَالْاٰخِرَةُ خَيْرٌ وَاَبْقٰىۜऔर आख़िरत (परलोक) बेहतर और बाक़ी रहने वाली है।
- اِنَّ هٰذَا لَفِي الصُّحُفِ الْاُو۫لٰىۙयह शिक्षा पहले सह़ीफ़ों (ईश ग्रन्थों) में भी है
- صُحُفِ اِبْرٰه۪يمَ وَمُوسٰىइब्राहीम और मूसा के सहीफ़ों में।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet