Can Damlaları

सूरह 88: Al-Ghashiyah

  1. هَلْ اَتٰيكَ حَد۪يثُ الْغَاشِيَةِۜक्या आप को उस छा जाने वाली घटना (क़ियामत) की ख़बर पहुँची है?
  2. وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ خَاشِعَةٌۙकितने चेहरे उस दिन ख़ौफ़ से सहमे हुए होंगे,
  3. عَامِلَةٌ نَاصِبَةٌۙमेहनत करने वाले थके माँदे,
  4. تَصْلٰى نَارًا حَامِيَةًۙदहकती हुई आग में दाख़िल होंगे,
  5. تُسْقٰى مِنْ عَيْنٍ اٰنِيَةٍۜखौलते हुए गर्म पानी के स्रोत से उन्हें पानी पिलाया जाएगा।
  6. لَيْسَ لَهُمْ طَعَامٌ اِلَّا مِنْ ضَر۪يعٍۙउनको ‘ज़रीअ़’ (काँटेदार झाड़ियों) के सिवा और कोई खाना न मिलेगा।
  7. لَا يُسْمِنُ وَلَا يُغْن۪ي مِنْ جُوعٍۜजो न मोटा करेगा न भूख मिटाएगा।
  8. وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ نَاعِمَةٌۙऔर बहुत से चेहरे उस दिन खिले हुए होंगे।
  9. لِسَعْيِهَا رَاضِيَةٌۙअपने अ़ामाल से खुश होंगे।
  10. ف۪ي جَنَّةٍ عَالِيَةٍۙअ़ाला (उच्च) दर्जे के बाग़ (जन्नत) में होंगे।
  11. لَا تَسْمَعُ ف۪يهَا لَاغِيَةًۜकोई बेहूदा या बकवास बात वहँा न सुनेंगे।
  12. ف۪يهَا عَيْنٌ جَارِيَةٌۢउसमें बहता हुआ चश्मा (स्रोत) होगा,
  13. ف۪يهَا سُرُرٌ مَرْفُوعَةٌۙउसमें ऊँचे बिछे हुए तख़्त (सिंहासन) होंगे।
  14. وَاَكْوَابٌ مَوْضُوعَةٌۙऔर मीना (जग, गिलास) रखे हुए होंगे।
  15. وَنَمَارِقُ مَصْفُوفَةٌۙऔर गाव तकिये बराबर से (पंक्तिबद्ध) लगे हुए होंगे।
  16. وَزَرَابِيُّ مَبْثُوثَةٌۜऔर उम्दा फ़र्श (कालीन) बिछी हुई होंगी।
  17. اَفَلَا يَنْظُرُونَ اِلَى الْاِبِلِ كَيْفَ خُلِقَتْ۠क्या वह ऊँटों को नहीं देखते कि कैसे (अजीब) पैदा किये गये हैं?
  18. وَاِلَى السَّمَٓاءِ كَيْفَ رُفِعَتْ۠और आसमान की ओर (नहीं देखते!) कि कितना ऊँचा बनाया गया है।
  19. وَاِلَى الْجِبَالِ كَيْفَ نُصِبَتْ۠और पहाड़ों की ओर कि कैसे जमाए गये हैं?
  20. وَاِلَى الْاَرْضِ كَيْفَ سُطِحَتْ۠और ज़मीन को, कि कैसे बिछाई गयी है।
  21. فَذَكِّرْ اِنَّمَٓا اَنْتَ مُذَكِّرٌۜसो आप नसीह़त करते रहिए, आप तो केवल नसीह़त ही करने वाले हैं।
  22. لَسْتَ عَلَيْهِمْ بِمُصَيْطِرٍۙआप उन पर दारोग़ा (निरीक्षक) नहीं हैं।
  23. اِلَّا مَنْ تَوَلّٰى وَكَفَرَۙमगर जो मुँह मोड़ेगा और इन्कार करेगा।
  24. فَيُعَذِّبُهُ اللّٰهُ الْعَذَابَ الْاَكْبَرَۜतो अल्लाह उसको बड़ा अ़ज़ाब देगा।
  25. اِنَّ اِلَيْنَٓا اِيَابَهُمْۙबेशक इनको तो हमारी ओर ही लौट कर आना है।
  26. ثُمَّ اِنَّ عَلَيْنَا حِسَابَهُمْफिर इनका ह़िसाब लेना हमारे ही ज़िम्मे है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet