Can Damlaları

सूरह 89: Al-Fajr

  1. وَالْفَجْرِۙफज्र(भोर) की क़सम;
  2. وَلَيَالٍ عَشْرٍۙऔर दस रातों की,
  3. وَالشَّفْعِ وَالْوَتْرِۙऔर सम और विषम (जुफ्त-ताक़) की;
  4. وَالَّيْلِ اِذَا يَسْرِۚऔर रात की जबकि वह विदा हो रही हो;
  5. هَلْ ف۪ي ذٰلِكَ قَسَمٌ لِذ۪ي حِجْرٍۜयह चीज़ें अक़लमन्दों के नज़दीक क़सम खाने योग्य हैं।
  6. اَلَمْ تَرَ كَيْفَ فَعَلَ رَبُّكَ بِعَادٍۙۖक्या तुमने देखा नहीं कि तुम्हारे रब ने आद (जाति) वालों के साथ क्या किया?
  7. اِرَمَ ذَاتِ الْعِمَادِۙۖजो इरम वाले ऊँचे खम्बों (लम्बेक़द) वाले;
  8. اَلَّت۪ي لَمْ يُخْلَقْ مِثْلُهَا فِي الْبِلَادِۙۖवे ऐसे थे जिनके समान, बस्तियों में पैदा नहीं हुए,
  9. وَثَمُودَ الَّذ۪ينَ جَابُوا الصَّخْرَ بِالْوَادِۙۖऔर समूद के साथ जो घाटी में पत्थरों को तराशा करते (घर बनाते) थे।
  10. وَفِرْعَوْنَ ذِي الْاَوْتَادِۙۖऔर फ़िरआ़ैन के साथ (क्या किया) जो मेखें (खेमें) रखता था?
  11. اَلَّذ۪ينَ طَغَوْا فِي الْبِلَادِۙۖजो मुल्कों में सरकश हो रहे थे;
  12. فَاَكْثَرُوا ف۪يهَا الْفَسَادَۙۖतो उनमें बड़ा फ़साद मचा रखा था;
  13. فَصَبَّ عَلَيْهِمْ رَبُّكَ سَوْطَ عَذَابٍۙۖतो आप के रब ने उन पर अ़ज़ाब का कोड़ा बरसाया।
  14. اِنَّ رَبَّكَ لَبِالْمِرْصَادِۜबेशक आपका रब (अवज्ञाकारियों की) घात में है।
  15. فَاَمَّا الْاِنْسَانُ اِذَا مَا ابْتَلٰيهُ رَبُّهُ فَاَكْرَمَهُ وَنَعَّمَهُ فَيَقُولُ رَبّ۪ٓي اَكْرَمَنِۜमगर इन्सान का ह़ाल यह है कि जब इज़्ज़त और नेअ़मत देकर उसका ‘रब’ उसे आज़माता है तो वह खुश होकर कहता है कि मेरे रब ने मुझे इज़्ज़त दी।
  16. وَاَمَّٓا اِذَا مَا ابْتَلٰيهُ فَقَدَرَ عَلَيْهِ رِزْقَهُ فَيَقُولُ رَبّ۪ٓي اَهَانَنِۚऔर जब वह उसे आज़माता है (कि) उसकी रोज़ी उस पर तंग कर देता है तो कहता है, ‘‘मेरे रब ने मुझे ज़लील किया।’’
  17. كَلَّا بَلْ لَا تُكْرِمُونَ الْيَت۪يمَۙऐसा नहीं, बल्कि तुम लोग यतीम की इज़्ज़त नहीं करते;
  18. وَلَا تَحَٓاضُّونَ عَلٰى طَعَامِ الْمِسْك۪ينِۙऔर न मिस्कीन (मोहताजों) को खाना खिलाने पर (एक-दूसर को) उभारते हो।
  19. وَتَأْكُلُونَ التُّرَاثَ اَكْلًا لَمًّاۙऔर मय्यित का सारा माल समेट कर खा जाते हो।
  20. وَتُحِبُّونَ الْمَالَ حُبًّا جَمًّاۜऔर धन के मोह में मस्त रहते हो।
  21. كَلَّٓا اِذَا دُكَّتِ الْاَرْضُ دَكًّا دَكًّاۙकुछ नहीं जब धरती तोड़-फ़ोड़ कर चूरा कर दी जाएगी।
  22. وَجَٓاءَ رَبُّكَ وَالْمَلَكُ صَفًّا صَفًّاۚऔर आपका ‘रब’ (विराजमान होगा) और फ़रिश्ते पंक्तिबद्ध खड़े होंगे;
  23. وَج۪ٓيءَ يَوْمَئِذٍ بِجَهَنَّمَ يَوْمَئِذٍ يَتَذَكَّرُ الْاِنْسَانُ وَاَنّٰى لَهُ الذِّكْرٰىۜऔर उस दिन जहन्नम सामने लाई जाएगी तब इन्सान की समझ मेंं आ जाएगा, और उस समय उसके समझने से क्या लाभ?
  24. يَقُولُ يَا لَيْتَن۪ي قَدَّمْتُ لِحَيَات۪يۚवह कहेगा कि काश! मैं अपने इस जीवन के लिए कुछ नेक काम कर लिया होता,
  25. فَيَوْمَئِذٍ لَا يُعَذِّبُ عَذَابَهُٓ اَحَدٌۙफिर उस दिन ऐसा अ़ज़ाब देगा, जैसा अ़ज़ाब देने वाला कोई नहीं;
  26. وَلَا يُوثِقُ وَثَاقَهُٓ اَحَدٌۜऔर जैसा (मुजरिमों को) जकड़ेगा वैसा किसी ने भी जकड़ा न होगा;
  27. يَٓا اَيَّتُهَا النَّفْسُ الْمُطْمَئِنَّةُۗऐ इत्मिनान पाने वाली रूह़ (शान्ति आत्मा!);
  28. اِرْجِع۪ٓي اِلٰى رَبِّكِ رَاضِيَةً مَرْضِيَّةًۚवापस चल अपने रब की ओर (कि) तू उससे राज़ी वह तुझसे राज़ी,
  29. فَادْخُل۪ي ف۪ي عِبَاد۪يۙतू शामिल हो जा, मेरे (नेक) बन्दों में;
  30. وَادْخُل۪ي جَنَّت۪يऔर मेरी जन्नत में दाख़िल हो जा।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet