सूरह 90: Al-Balad
- لَٓا اُقْسِمُ بِهٰذَا الْبَلَدِۙमैं क़सम खाता हूँ इस शहर (मक्का) की-
- وَاَنْتَ حِلٌّ بِهٰذَا الْبَلَدِۙऔर (ऐ रसूल) आपके लिए इस शहर को ह़लाल कर दिया गया।
- وَوَالِدٍ وَمَا وَلَدَۙऔर क़सम खाता हूँ,बाप (अर्थात आदम) और उसके औलाद की;
- لَقَدْ خَلَقْنَا الْاِنْسَانَ ف۪ي كَبَدٍۜवास्तव में ‘हमने’ इन्सान को तक्लीफ़ (की ह़ालत) में (रहने वाला) बनाया।
- اَيَحْسَبُ اَنْ لَنْ يَقْدِرَ عَلَيْهِ اَحَدٌۢक्या उसने यह समझ रखा है कि उस पर कोई क़ाबू न पा सकेगा,?
- يَقُولُ اَهْلَكْتُ مَالًا لُبَدًاۜवह कहता है ‘‘मैंने’’ बहुत सा माल बर्बाद कर दिया;
- اَيَحْسَبُ اَنْ لَمْ يَرَهُٓ اَحَدٌۜउसने क्या समझ रखा है कि कोई उसे देख नहीं रहा है?
- اَلَمْ نَجْعَلْ لَهُ عَيْنَيْنِۙक्या ‘हमने’ उसे दो आँखें नहीं दीं?
- وَلِسَانًا وَشَفَتَيْنِۙऔर एक ज़बान और दो होंठ, (नहीं दिए)
- وَهَدَيْنَاهُ النَّجْدَيْنِۚऔर उसको (अच्छे बुरे) दोनों रास्ते भी दिखा दिये।
- فَلَا اقْتَحَمَ الْعَقَبَةَۘफ़िर भी वह घाटी से (सुरक्षित) पार नहीं हुआ।
- وَمَٓا اَدْرٰيكَ مَا الْعَقَبَةُۜऔर तुम्हें क्या मालूम कि वह घाटी क्या है?
- فَكُّ رَقَبَةٍۙकिसी गर्दन को (दास्ता से) छुड़ाना;
- اَوْ اِطْعَامٌ ف۪ي يَوْمٍ ذ۪ي مَسْغَبَةٍۙया भूख के दिन खाना खिला देना;
- يَت۪يمًا ذَا مَقْرَبَةٍۙया किसी रिश्ते नाते वाले यतीम को;
- اَوْ مِسْك۪ينًا ذَا مَتْرَبَةٍۜया किसी फ़क़ीर को जो मिट्टी में (लोट रहा) हो,
- ثُمَّ كَانَ مِنَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَتَوَاصَوْا بِالصَّبْرِ وَتَوَاصَوْا بِالْمَرْحَمَةِۜफिर यह उन लोगों में से हो जो ईमान लाए और सब्र करने की नसीह़त करते हैं और एक दूसरे पर रह़म करने की वसीयत करते हैं।
- اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ الْمَيْمَنَةِۜयही लोग दाहिने वाले (अर्थात भाग्यशाली) हैं।
- وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِاٰيَاتِنَا هُمْ اَصْحَابُ الْمَشْـَٔمَةِۜऔर जिन्होंने ‘हमारी’ आयतों को मानने से इन्कार किया वे बाएँ वाले (अर्थात दुर्भागी) हैं।
- عَلَيْهِمْ نَارٌ مُؤْصَدَةٌउन पर आग होगी (जिसे) बन्द कर दिया गया होगा।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet