सूरह 91: Ash-Shams
- وَالشَّمْسِ وَضُحٰيهَاۙۖसूरज और उसके धूप चढ़ने की क़सम,
- وَالْقَمَرِ اِذَا تَلٰيهَاۙۖऔर चांद की, जबकि उसके पीछे आए,
- وَالنَّهَارِ اِذَا جَلّٰيهَاۙۖऔर दिन की, जब उसे चमका दे,
- وَالَّيْلِ اِذَا يَغْشٰيهَاۙۖऔर रात की, जबकि वह (सूरज पर) छा जाए,
- وَالسَّمَٓاءِ وَمَا بَنٰيهَاۙۖऔर आसमान की और उस ज़ात की ‘जिसने’ उसे क़ायम किया;
- وَالْاَرْضِ وَمَا طَحٰيهَاۙۖऔर ज़मीन की और उस ज़ात की जिसने ‘उसे’ बिछाया।
- وَنَفْسٍ وَمَا سَوّٰيهَاۙۖऔर नफ़्स (मानव-आत्मा) की और उस ज़ात की ‘जिसने’ उसे ठीक-ठाक किया।
- فَاَلْهَمَهَا فُجُورَهَا وَتَقْوٰيهَاۙۖफिर ‘उसने’ बुराई और परहेज़गारी में तमीज़ करने की समझ उसके जी में डाल दिया।
- قَدْ اَفْلَحَ مَنْ زَكّٰيهَاۙۖबेशक वह कामियाब हो गया जिसने अपने नफ़्स को (गुनाहों से) पाक रखा।
- وَقَدْ خَابَ مَنْ دَسّٰيهَاۜऔर वह नाकाम हुआ जिसने अपने मन को (पापों में) दबा दिया।
- كَذَّبَتْ ثَمُودُ بِطَغْوٰيهَاۙۖसमूद (जाति) ने अपनी शरारत से झुठलाया,
- اِذِ انْبَعَثَ اَشْقٰيهَاۙۖजब उनमें का एक बड़ा बद्नसीब उठा,
- فَقَالَ لَهُمْ رَسُولُ اللّٰهِ نَاقَةَ اللّٰهِ وَسُقْيٰيهَا۠तो अल्लाह के रसूल (स़ालेह़) ने उन से कहा खबरदार! अल्लाह की ऊँटनी और उसके पिलाने से, (बाधा न डालना),
- فَكَذَّبُوهُ فَعَقَرُوهَاۙۖ فَدَمْدَمَ عَلَيْهِمْ رَبُّهُمْ بِذَنْبِهِمْ فَسَوّٰيهَاۙۖमगर उन्होंने उसकी बात झुठलाई और नसें काट दीं, तो उन पर उनके रब ने ऐसी आफ़त डाली कि एक साथ सब को (मिट्टी में) बराबर कर दिया।
- وَلَا يَخَافُ عُقْبٰيهَاऔर उसे किसी दुष्फ़ल (अंजाम) का कोई डर नहीं।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet