सूरह 92: Al-Layl
- وَالَّيْلِ اِذَا يَغْشٰىۙरात की क़्सम, जबकि ढाक ले,
- وَالنَّهَارِ اِذَا تَجَلّٰىۙऔर दिन की क़्सम, जबकि वह रौशन हो,
- وَمَا خَلَقَ الذَّكَرَ وَالْاُنْثٰىۙऔर क़्सम है उस ज़ात की जिसने नर और मादा को पैदा किया,
- اِنَّ سَعْيَكُمْ لَشَتّٰىۜबेशक तुम सबकी कोशिश तरह-तरह की है।
- فَاَمَّا مَنْ اَعْطٰى وَاتَّقٰىۙतो जिसने (अल्लाह के रास्ते में माल) दिया और (बुराई से) बच कर चला,
- وَصَدَّقَ بِالْحُسْنٰىۙऔर भली बात को सच माना,
- فَسَنُيَسِّرُهُ لِلْيُسْرٰىۜतो उसको ‘हम’ आसान रास्ते की तौफ़ीक़ (सुविधा) देंगे,
- وَاَمَّا مَنْ بَخِلَ وَاسْتَغْنٰىۙऔर जिसने कंजूसी की और (अल्लाह से) बेपरवाह बना रहा,
- وَكَذَّبَ بِالْحُسْنٰىۙऔर भली बात को झुठलाया,
- فَسَنُيَسِّرُهُ لِلْعُسْرٰىۜतो ‘हम’ उसे तंगी वाले रास्ते में पहुँचा देंगे,
- وَمَا يُغْن۪ي عَنْهُ مَالُهُٓ اِذَا تَرَدّٰىۜऔर उस का माल उसके कुछ काम न आएगा, जबकि वह (दोज़ख़ में) गिरेगा।
- اِنَّ عَلَيْنَا لَلْهُدٰىۘबेशक हिदायत देना ‘हमारे’ ज़िम्मे है।
- وَاِنَّ لَنَا لَلْاٰخِرَةَ وَالْاُو۫لٰىऔर बेशक आख़िरत और दुनिया दोनों के ‘हम’ ही मालिक हैं।
- فَاَنْذَرْتُكُمْ نَارًا تَلَظّٰىۚतो मैंने तुमको डरा दिया है भड़कती हुई आग से।
- لَا يَصْلٰيهَٓا اِلَّا الْاَشْقٰىۙउसमें नहीं झुलसेगा, मगर वह (जो) बद्नसीब (होगा);
- اَلَّذ۪ي كَذَّبَ وَتَوَلّٰىۜजिसने झुठलाया और मुहँ फेरा।
- وَسَيُجَنَّبُهَا الْاَتْقٰىۙऔर उससे बचा लिया जाएगा जो बहुत परहेज़गार है,
- اَلَّذ۪ي يُؤْت۪ي مَالَهُ يَتَزَكّٰىۚजो अपना माल (गुनाहों से) पाक़ीज़गी ह़ासिल करने के लिए देता है।
- وَمَا لِاَحَدٍ عِنْدَهُ مِنْ نِعْمَةٍ تُجْزٰىۙऔर उसके ऊपर किसी का कोई एह़सान नहीं था जिसका बदला चुकाने के लिए (माल) देता हो,
- اِلَّا ابْتِغَٓاءَ وَجْهِ رَبِّهِ الْاَعْلٰىۚबल्कि वह अपने सर्वश्रेष्ठ रब की रज़ामंदी हासिल करने के लिए देता है।
- وَلَسَوْفَ يَرْضٰىऔर वह बहुत जल्द खुश हो जाएगा।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet