सूरह 83: Al-Mutaffifin
- وَيْلٌ لِلْمُطَفِّف۪ينَۙनाप तौल में कमी करने वालों के लिए ख़राबी है;
- اَلَّذ۪ينَ اِذَا اكْتَالُوا عَلَى النَّاسِ يَسْتَوْفُونَۘजो लोगों से नाप कर लें तो पूरा लें;
- وَاِذَا كَالُوهُمْ اَوْ وَزَنُوهُمْ يُخْسِرُونَۜऔर जब उनको नाप कर या तौल कर दें तो कम दें।
- اَلَا يَظُنُّ اُو۬لٰٓئِكَ اَنَّهُمْ مَبْعُوثُونَۙक्या इन्हें इसका ख़याल नहीं है कि उठाए भी जाएँगे,?
- لِيَوْمٍ عَظ۪يمٍۙएक बड़े दिन में;
- يَوْمَ يَقُومُ النَّاسُ لِرَبِّ الْعَالَم۪ينَۜउस दिन, जबकि सारे इन्सान ‘रब्बुल अ़ालमीन’ (सारी दुनिया के रब) के सामने खड़े होंगे।
- كَلَّٓا اِنَّ كِتَابَ الْفُجَّارِ لَف۪ي سِجّ۪ينٍۜसुन लो बद्कारों के अ़ामाल नामे ‘सिज्जीन’ में हैं,
- وَمَٓا اَدْرٰيكَ مَا سِجّ۪ينٌۜऔर आप को क्या मालूम कि सिज्जीन क्या है?-
- كِتَابٌ مَرْقُومٌۜएक लिखा लिखाया दफ़्तर है।
- وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِلْمُكَذِّب۪ينَۙउस दिन बड़ी दुर्दशा होगी, झुठलाने वालों की;
- اَلَّذ۪ينَ يُكَذِّبُونَ بِيَوْمِ الدّ۪ينِۜजो इन्साफ़ के दिन को झुठलाते हैं;
- وَمَا يُكَذِّبُ بِه۪ٓ اِلَّا كُلُّ مُعْتَدٍ اَث۪يمٍۙऔर उसे नहीं झुठलाता,मगर वह जो सीमा से बढ़ने वाला गुनाहगार है।
- اِذَا تُتْلٰى عَلَيْهِ اٰيَاتُنَا قَالَ اَسَاط۪يرُ الْاَوَّل۪ينَۜजब भी उसके सामने हमारी आयतें पढ़ी जाती हैं, तो कहता है, ‘‘यह तो पहले लोगों के क़िस्से, हैं।
- كَلَّا بَلْ۔ رَانَ عَلٰى قُلُوبِهِمْ مَا كَانُوا يَكْسِبُونَसुन लो ऐसा नहीं, बल्कि उनके दिलों पर उनके बुरे कामों का जं़ग बैठ गया है।
- كَلَّٓا اِنَّهُمْ عَنْ رَبِّهِمْ يَوْمَئِذٍ لَمَحْجُوبُونَۜसुन लो बेशक उस दिन यह लोग अपने ‘रब’ के दीदार(दर्शन) से रोक दिये जाएँगे।
- ثُمَّ اِنَّهُمْ لَصَالُوا الْجَح۪يمِۜफिर बेशक, इन्हें जहन्नम में डाल दिया जाएगा।
- ثُمَّ يُقَالُ هٰذَا الَّذ۪ي كُنْتُمْ بِه۪ تُكَذِّبُونَۜफिर उनसे कहा जाएगा, ‘‘यह उसी का नतीजा है जिसे तुम झुठलाते थे।’’
- كَلَّٓا اِنَّ كِتَابَ الْاَبْرَارِ لَف۪ي عِلِّيّ۪ينَۜसुन लो, कि नेक लोगों के अ़ामाल (कर्मपत्र) अ़िल्लीयीन में (विद्यमान) है?
- وَمَٓا اَدْرٰيكَ مَا عِلِّيُّونَۜऔर तुम को कुछ मालूम भी है कि अ़िल्लीयीन क्या है?-
- كِتَابٌ مَرْقُومٌۙएक लिखा लिखाया दफ़्तर है;
- يَشْهَدُهُ الْمُقَرَّبُونَۜजिस की निगरानी अल्लाह के मुक़र्रब (समीपवर्ती) फ़रिश्ते करते हैं।
- اِنَّ الْاَبْرَارَ لَف۪ي نَع۪يمٍۙबेशक नेक लोग बड़ी नेअ़मतों में होंगे;
- عَلَى الْاَرَٓائِكِ يَنْظُرُونَۙमस्नदों (सिंहासन) पर बैठे नज़ारे कर रहे होंगे;
- تَعْرِفُ ف۪ي وُجُوهِهِمْ نَضْرَةَ النَّع۪يمِۚउनके चेहरों पर तुम सुख आनन्द की ताज़गी मह़सूस करोगे;
- يُسْقَوْنَ مِنْ رَح۪يقٍ مَخْتُومٍۙउनको सील बंद उम्दा ख़ालिस शराब पिलाई जाएगी,
- خِتَامُهُ مِسْكٌۜ وَف۪ي ذٰلِكَ فَلْيَتَنَافَسِ الْمُتَنَافِسُونَۜजिस पर मुश्क(कस्तूरी के सुगन्ध) की मुहर लगी होगी, जो लोग दूसरों पर बाज़ी ले जाना चाहते हों,वह इस चीज़ को पाने में बाज़ी ले जाने की कोशिश करें-
- وَمِزَاجُهُ مِنْ تَسْن۪يمٍۙऔर उस शराब में ‘तस्नीम’ (जन्नत का सो्रत) के पानी की मिलावट होगी;
- عَيْنًا يَشْرَبُ بِهَا الْمُقَرَّبُونَۜवह एक झरना है जिससे मुक़र्रब (समीपवर्ती बन्दे) पिएँगे।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ اَجْرَمُوا كَانُوا مِنَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا يَضْحَكُونَۘजो मुजरिम थे वे (दुनिया में) ईमान वालों की हँसी उड़ाया करते थे,
- وَاِذَا مَرُّوا بِهِمْ يَتَغَامَزُونَۘऔर जब उनके पास से गुज़रते थे, तो वह ह़िक़ारत से इशारा करते थे;
- وَاِذَا انْقَلَبُٓوا اِلٰٓى اَهْلِهِمُ انْقَلَبُوا فَكِه۪ينَۘऔर जब अपने घरों को लौटते थे तो इतराते हुए लौटते थे;
- وَاِذَا رَاَوْهُمْ قَالُٓوا اِنَّ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ لَضَٓالُّونَۙऔर जब उनको देखते तो कहा करते थे, ‘‘यह (लोग) तो गुमराह हैं।’’
- وَمَٓا اُرْسِلُوا عَلَيْهِمْ حَافِظ۪ينَۜऔर (हालाँकि) वे उन पर निगरँा (संरक्षक) बना कर नहीं भेजे गये थे।
- فَالْيَوْمَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مِنَ الْكُفَّارِ يَضْحَكُونَۙतो आज के दिन ईमान वाले, काफ़िरों (इन्कार करने वालों) पर हसेंगे,
- عَلَى الْاَرَٓائِكِ يَنْظُرُونَۜऔर मस्नदों (सिंहासन) पर (बैठकर) देख रहे होंगे।
- هَلْ ثُوِّبَ الْكُفَّارُ مَا كَانُوا يَفْعَلُونَक्या खूब इन काफ़िरों को बदला मिला, जो यह किया करते थे।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet