Can Damlaları

सूरह 82: Al-Infitar

  1. اِذَا السَّمَٓاءُ انْفَطَرَتْۙजब आसमान फट जाएगा;
  2. وَاِذَا الْكَوَاكِبُ انْتَثَرَتْۙऔर जब सितारे टूट-कर बिखर जाएँगे;
  3. وَاِذَا الْبِحَارُ فُجِّرَتْۙऔर जब समुद्र बह (कर मिल) जाएँगे;
  4. وَاِذَا الْقُبُورُ بُعْثِرَتْۙऔर जब क़बे्रं उखाड़ दी जाएँगी;
  5. عَلِمَتْ نَفْسٌ مَا قَدَّمَتْ وَاَخَّرَتْۜतब हर जानदार (आदमी) को मालूम हो जाएगा कि आगे उसने क्या भेजा था, और क्या उसने पीछे छोड़ा था
  6. يَٓا اَيُّهَا الْاِنْسَانُ مَا غَرَّكَ بِرَبِّكَ الْكَر۪يمِۙऐ इन्सान! किस चीज़ ने तुझ को अपने उस करम वाले रब की ओर से धोखे में डाल रखा है,
  7. اَلَّذ۪ي خَلَقَكَ فَسَوّٰيكَ فَعَدَلَكَۙजिसने तुम को बनाया, फिर (तुम्हारे अंगों को) ठीक किया, और फिर तुमको सन्तुलित किया;
  8. ف۪ٓي اَيِّ صُورَةٍ مَا شَٓاءَ رَكَّبَكَۜजिस रूप में चाहा तुम को बना दिया।
  9. كَلَّا بَلْ تُكَذِّبُونَ بِالدّ۪ينِۙमगर अफ़सोस है कि तुम लोग बदला दिये जाने को झुठलाते हो।
  10. وَاِنَّ عَلَيْكُمْ لَحَافِظ۪ينَۙहालाँकि तुम पर निगरानी करने वाले (फ़रिश्ते) तैनात हैं;
  11. كِرَامًا كَاتِب۪ينَۙबाइज़्ज़त (प्रतिष्ठावान) लिखने वाले;
  12. يَعْلَمُونَ مَا تَفْعَلُونَजो कुछ तुम करते हो उनको उसकी ख़बर है।
  13. اِنَّ الْاَبْرَارَ لَف۪ي نَع۪يمٍۚबेशक नेक लोग मज़े (जन्नत) में होंगे;
  14. وَاِنَّ الْفُجَّارَ لَف۪ي جَح۪يمٍۚऔर बुरे (लोग) जहन्नम में;
  15. يَصْلَوْنَهَا يَوْمَ الدّ۪ينِइन्साफ़ के दिन उसमें दाख़िल होंगे;
  16. وَمَا هُمْ عَنْهَا بِغَٓائِب۪ينَۜऔर वह ‘उससे’ कहीं ग़ायब न हो सकेंगे,
  17. وَمَٓا اَدْرٰيكَ مَا يَوْمُ الدّ۪ينِۙऔर तुम क्या जानों कि बदले का दिन क्या है,
  18. ثُمَّ مَٓا اَدْرٰيكَ مَا يَوْمُ الدّ۪ينِۜफिर तुम्हें क्या मालूम कि बदले का दिन कैसा है,
  19. يَوْمَ لَا تَمْلِكُ نَفْسٌ لِنَفْسٍ شَيْـًٔاۜ وَالْاَمْرُ يَوْمَئِذٍ لِلّٰهِ(वह दिन ऐसा है) जिसमें कोई आदमी किसी का कुछ भी भला न कर सकेगा और ह़ुक्म (शासन) उस दिन अल्लाह ही का होगा।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet