सूरह 81: At-Takwir
- اِذَا الشَّمْسُ كُوِّرَتْۙۖजब सूरज लपेट दिया जाएगा;
- وَاِذَا النُّجُومُ انْكَدَرَتْۙۖऔर जब तारे धुँधले हो जाएँगे;
- وَاِذَا الْجِبَالُ سُيِّرَتْۙۖऔर जब पहाड़ चलाए जाएँगे;
- وَاِذَا الْعِشَارُ عُطِّلَتْۙۖऔर जब दस महीने की गाभिन ऊँटनियाँ (व्यर्थ) छूटी फिरेंगी;
- وَاِذَا الْوُحُوشُ حُشِرَتْۙۖऔर जब जंगली जानवर इकट्ठे हो जाएँंगे;
- وَاِذَا الْبِحَارُ سُجِّرَتْۙۖऔर जब समुद्र भड़का दिये जाएँगे;
- وَاِذَا النُّفُوسُ زُوِّجَتْۙۖऔर जब रूहें (बदनों से) मिला दी जाएँगी
- وَاِذَا الْمَوْءُ۫دَةُ سُئِلَتْۙऔर जब ज़िन्दा गाड़ी हुई लड़की से पूछा जाएगा;
- بِاَيِّ ذَنْبٍ قُتِلَتْۚवह किस क़ुसूर में मारी गई?
- وَاِذَا الصُّحُفُ نُشِرَتْۙۖऔर जब नाम-ए-आमाल (कर्म-पत्र के दफ़्तर) खोल दिये जाएँगे;
- وَاِذَا السَّمَٓاءُ كُشِطَتْۙۖऔर जब आसमान का पर्दा खींच लिया जाएगा;
- وَاِذَا الْجَح۪يمُ سُعِّرَتْۙۖऔर जब जहन्नम दहकाई जाएगी;
- وَاِذَا الْجَنَّةُ اُزْلِفَتْۙۖऔर जब जन्नत क़रीब लाई जाएगी;
- عَلِمَتْ نَفْسٌ مَٓا اَحْضَرَتْۜतब हर नफ़्स (जीव) को मालूम हो जाएगा कि वह क्या लेकर आया है।
- فَلَٓا اُقْسِمُ بِالْخُنَّسِۙतो मैं उन (सितारों) की क़सम खाता हूँ, जो पीछे हटने लगते हैं।
- اَلْجَوَارِ الْكُنَّسِۙऔर चलते-चलते दुबक (छिप) जाते हैं।
- وَالَّيْلِ اِذَا عَسْعَسَۙऔर रात की, वह चली जाती है;
- وَالصُّبْحِ اِذَا تَنَفَّسَۙऔर सुबह की जब वह साँस ले; (अर्थात नमूदार हो)।
- اِنَّهُ لَقَوْلُ رَسُولٍ كَر۪يمٍۙबेशक यह (क़ुर्आन) एक बाइज़्ज़त फ़रिश्ते का लाया हुआ पैग़ाम (वाणी) है;
- ذ۪ي قُوَّةٍ عِنْدَ ذِي الْعَرْشِ مَك۪ينٍۙजो बड़ा बल्वान (और) अ़र्श (सिंहासन) के मालिक के नज़दीक़ उसका बड़ा मर्तबा है;
- مُطَاعٍ ثَمَّ اَم۪ينٍۜ(वहाँ) उसका ह़ुक्म माना जाता है और अमानतदार है।
- وَمَا صَاحِبُكُمْ بِمَجْنُونٍۚऔर तुम्हारे साथी (मुह़म्मद) कोई दीवाने नहीं हैं;
- وَلَقَدْ رَاٰهُ بِالْاُفُقِ الْمُب۪ينِۚऔर उन्होंने तो उस (फ़रिशते) को आसमान के खुले किनारे (क्षितिज) पर देखा है;
- وَمَا هُوَ عَلَى الْغَيْبِ بِضَن۪ينٍۚऔर वह ग़ैब (परोक्ष) की बातों के बताने में कंजूस नहीं,
- وَمَا هُوَ بِقَوْلِ شَيْطَانٍ رَج۪يمٍۚऔर न यह (क़ुर्आन) किसी धिक्कारे हुए शैतान की बात है।
- فَاَيْنَ تَذْهَبُونَۜतो तुम लोग किधर चले जा रहे हो?
- اِنْ هُوَ اِلَّا ذِكْرٌ لِلْعَالَم۪ينَۙयह (क़ुर्आन) तो सारे संसार वालों के लिए एक नसीह़त है;
- لِمَنْ شَٓاءَ مِنْكُمْ اَنْ يَسْتَق۪يمَतुममें से हर उस व्यक्ति के लिए जो सीधा रास्ता अपनाना चाहे;
- وَمَا تَشَٓاؤُ۫نَ اِلَّٓا اَنْ يَشَٓاءَ اللّٰهُ رَبُّ الْعَالَم۪ينَऔर तुम (कुछ) नहीं चाह सकते जब तक कि वह अल्लाह रब्बुल्-अ़ालमीन (सारे संसार का रब) न चाहे।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet