सूरह 80: Abasa
- عَبَسَ وَتَوَلّٰىۙ(उसने) त्योरी चढ़ाई और मुँह फेर लिया;
- اَنْ جَٓاءَهُ الْاَعْمٰىۜ(इस बात पर) कि उनके पास एक अन्धा आया।
- وَمَا يُدْر۪يكَ لَعَلَّهُ يَزَّكّٰىۙऔर आप को क्या मालूम, शायद वह सुधार पैदा करता,?
- اَوْ يَذَّكَّرُ فَتَنْفَعَهُ الذِّكْرٰىۜया नसीह़त पर ध्यान देता और नसीह़त करना उसके लिए लाभदायक होता।
- اَمَّا مَنِ اسْتَغْنٰىۙजो आदमी लापरवाही करता है;
- فَاَنْتَ لَهُ تَصَدّٰىۜउसकी ओर तो आप ध्यान देते हैं।
- وَمَا عَلَيْكَ اَلَّا يَزَّكّٰىۜऔर (वह न सुधरे तो) आप पर उसकी कुछ (ज़िम्मेदारी) नहीं;
- وَاَمَّا مَنْ جَٓاءَكَ يَسْعٰىۙऔर जो (आदमी) आप के पास दौड़ता हुआ आया,
- وَهُوَ يَخْشٰىۙऔर वह(अल्लाह से) डर रहा होता है;
- فَاَنْتَ عَنْهُ تَلَهّٰىۚतो आप उससे ग़फ़लत बरतते हैं,
- كَلَّٓا اِنَّهَا تَذْكِرَةٌۚहरग़िज़ ऐसा न कीजिए, बेशक यह (क़ुर्आन) तो एक नसीह़त नामा है;
- فَمَنْ شَٓاءَ ذَكَرَهُۢजिसका जी चाहे याद रखे।
- ف۪ي صُحُفٍ مُكَرَّمَةٍۙयह (क़ुर्आन) अदब के क़ाबिल पन्नों पर है।
- مَرْفُوعَةٍ مُطَهَّرَةٍۙजो बुलन्द मक़ाम पर (और) पाक है;
- بِاَيْد۪ي سَفَرَةٍۙ(ऐसे) लिखने वालों के हाथों में;
- كِرَامٍ بَرَرَةٍۜजो मुह़तरम(सम्मानीय) और नेक हैं।
- قُتِلَ الْاِنْسَانُ مَٓا اَكْفَرَهُۜ(अल्लाह की) मार हो ऐसे इन्सानों पर, यह कैसा नाशुक्रा है।
- مِنْ اَيِّ شَيْءٍ خَلَقَهُۜउसे (अल्लाह ने) किस चीज़ से पैदा किया?
- مِنْ نُطْفَةٍۜ خَلَقَهُ فَقَدَّرَهُۙनुत्फ़े (ेचमतउ) से पैदा किया, फिर उसे एक ख़ास अन्दाज़ से बनाया;
- ثُمَّ السَّب۪يلَ يَسَّرَهُۙफिर उसका (दुनिया में आने का) रास्ता आसान कर दिया;
- ثُمَّ اَمَاتَهُ فَاَقْبَرَهُۙफिर उसे मौत दी,फिर क़ब्र में पहुँचाया।
- ثُمَّ اِذَا شَٓاءَ اَنْشَرَهُफिर जब चाहेगा, उसे (दोबारा) उठा कर खड़ा करेगा।
- كَلَّا لَمَّا يَقْضِ مَٓا اَمَرَهُۙकुछ सन्देह नहीं कि अल्लाह ने उसे जो हुक्म दिया था, उसने उस पर अ़मल न किया।
- فَلْيَنْظُرِ الْاِنْسَانُ اِلٰى طَعَامِه۪ۙतो इन्सान को चाहिए कि अपने खाने पर नज़र डाले;
- اَنَّا صَبَبْنَا الْمَٓاءَ صَبًّاۙबेशक ‘हमने’ ही तो (मूसलाधार) पानी बरसाया;
- ثُمَّ شَقَقْنَا الْاَرْضَ شَقًّاۙफिर ‘हमने’ ही ज़मीन को चीरा फ़ाड़ा;
- فَاَنْبَتْنَا ف۪يهَا حَبًّاۙफिर ‘हमने’ ही उसमें से अनाज उगाया;
- وَعِنَبًا وَقَضْبًاۙऔर अंगूर और तरकारियाँ;
- وَزَيْتُونًا وَنَخْلًاۙऔर ज़ैतून और खजूरें;
- وَحَدَٓائِقَ غُلْبًاۙऔर घने-घने बाग़;
- وَفَاكِهَةً وَاَبًّاۙऔर फल और चारा;
- مَتَاعًا لَكُمْ وَلِاَنْعَامِكُمْۜतुम्हारे और तुम्हारे मवेशियों के लिए बसर का सामान (बनाया)।
- فَاِذَا جَٓاءَتِ الصَّٓاخَّةُۘतो जब (कान फाड़ देने वाली) आवाज़ आएगी;
- يَوْمَ يَفِرُّ الْمَرْءُ مِنْ اَخ۪يهِۙउस दिन आदमी अपने भाई से दूर भागेगा;
- وَاُمِّهِ وَاَب۪يهِۙऔर अपनी माँ, और अपने बाप से;
- وَصَاحِبَتِه۪ وَبَن۪يهِۜऔर अपनी पत्नी और अपने बेटों से,
- لِكُلِّ امْرِئٍ مِنْهُمْ يَوْمَئِذٍ شَأْنٌ يُغْن۪يهِۜहर आदमी को, उस दिन अपनी ही ऐसी चिन्ता होगी, कि उसको अपने सिवा किसी का होश न होगा।
- وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ مُسْفِرَةٌۙऔर कितने चेहरे उस दिन चमक रहे होंगे;
- ضَاحِكَةٌ مُسْتَبْشِرَةٌۚहँसते और खिले हुए चेहरे;
- وَوُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ عَلَيْهَا غَبَرَةٌۙऔर कितने चेहरों पर उस दिन धूल पड़ी होगी;
- تَرْهَقُهَا قَتَرَةٌۜऔर (उनके चेहरों पर) कालस छा रही होगी;
- اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْكَفَرَةُ الْفَجَرَةُयही काफ़िर (इन्कार करने वाले,) और फ़ाजिर (दुराचारी) लोग होंगे।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet