Can Damlaları

सूरह 79: An-Naziat

  1. وَالنَّازِعَاتِ غَرْقًاۙउन (फ़रिश्तों) की क़सम, जो (इन्कारियों की जान) डूब कर खींचते हैं;
  2. وَالنَّاشِطَاتِ نَشْطًاۙऔर उन (फ़रिश्तों) की क़सम जो आसानी से निकालते हैं;
  3. وَالسَّابِحَاتِ سَبْحًاۙऔर उन (फ़रिश्तों) की जो तैरते फिरते हैं,
  4. فَالسَّابِقَاتِ سَبْقًاۙफिर एक-दूसरे से आगे बढ़ते हैं;
  5. فَالْمُدَبِّرَاتِ اَمْرًاۢफिर (दुनिया के) कामों का इन्तिज़ाम करते हैं।
  6. يَوْمَ تَرْجُفُ الرَّاجِفَةُۙजिस दिन हिला डालने वाली घट्ना हिला डालेगी;
  7. تَتْبَعُهَا الرَّادِفَةُۜ(फिर) उसके पीछे आने वाला (भौंचाल) आएगा।
  8. قُلُوبٌ يَوْمَئِذٍ وَاجِفَةٌۙउस दिन (लोगों के) दिल काँप रहे होंगे;
  9. اَبْصَارُهَا خَاشِعَةٌۢउनकी आँखें (ख़ौफ़ से) झुकी हुई होंगी,
  10. يَقُولُونَ ءَاِنَّا لَمَرْدُودُونَ فِي الْحَافِرَةِۜयह लोग कहते हैं क्या पहली हालत में फिर लौटाए जाएँगे,?
  11. ءَاِذَا كُنَّا عِظَامًا نَخِرَةًۜक्या जब हम सड़ी गली खोखली हड्डियाँ हो जाएँगे?
  12. قَالُوا تِلْكَ اِذًا كَرَّةٌ خَاسِرَةٌۢकहते हैं यह वापसी तो बड़े घाटे की होगी?
  13. فَاِنَّمَا هِيَ زَجْرَةٌ وَاحِدَةٌۙ(अल्लाह कहता है) वह तो केवल एक ज़ोर की डांट होगी;
  14. فَاِذَا هُمْ بِالسَّاهِرَةِۜफिर वे एक समतल मैदान में जमा होंगे,
  15. هَلْ اَتٰيكَ حَد۪يثُ مُوسٰىۢक्या आपको मूसा के क़िस्से की ख़बर पहुँची है,?
  16. اِذْ نَادٰيهُ رَبُّهُ بِالْوَادِ الْمُقَدَّسِ طُوًىۚजब उनके रब ने उन्हें पाक मैदान ‘तुवा’ में पुकारा।
  17. اِذْهَبْ اِلٰى فِرْعَوْنَ اِنَّهُ طَغٰىۘफ़िरअ़ौन की ओर जाओ वह बहुत शरारत पर उतर आया है;
  18. فَقُلْ هَلْ لَكَ اِلٰٓى اَنْ تَزَكّٰىۙफिर कहो,‘‘क्या तू चाहता है कि (अपने आप को) पाक-साफ़ कर ले?’’
  19. وَاَهْدِيَكَ اِلٰى رَبِّكَ فَتَخْشٰىۚऔर मैं तुझे तेरे रब की ओर राह बताऊँ ताकि तू डरे।
  20. فَاَرٰيهُ الْاٰيَةَ الْكُبْرٰىۘतो (मूसा ने) उस (फ़िरअ़ौन) को बड़ी निशानी दिखाई;
  21. فَكَذَّبَ وَعَصٰىۘफिर उसे भी झुठला दिया और न माना।
  22. ثُمَّ اَدْبَرَ يَسْعٰىۘफिर पल्टा और (विरोध में) कोशिश करने लगा;
  23. فَحَشَرَ فَنَادٰىۘफिर (लोगों को) इकट्ठा किया फिर पुकारा;
  24. فَقَالَ اَنَا۬ رَبُّكُمُ الْاَعْلٰىۘफिर कहा, मैं हूँ तुम्हारा सबसे बड़ा रब।
  25. فَاَخَذَهُ اللّٰهُ نَكَالَ الْاٰخِرَةِ وَالْاُو۫لٰىۜतो अल्लाह ने उसे दुनिया व आख़िरत के अ़ज़ाब में पकड़ लिया।
  26. اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَعِبْرَةً لِمَنْ يَخْشٰىۜ۟बेशक इसमें बड़ी नसीह़त है हर उस व्यक्ति के लिए जो डरे।
  27. ءَاَنْتُمْ اَشَدُّ خَلْقًا اَمِ السَّمَٓاءُۜ بَنٰيهَا۠(इनसे पूछो) क्या तुम लोगों का पैदा करना कठिन काम है, या आसमान का? उसी ने उसको बनाया;
  28. رَفَعَ سَمْكَهَا فَسَوّٰيهَاۙउसकी छत को ऊँचा किया, फिर उसे बराबर कर दिया।
  29. وَاَغْطَشَ لَيْلَهَا وَاَخْرَجَ ضُحٰيهَاۖऔर उसी ने रात को अंधेरी बनाया और (दिन को) धूप निकाली;
  30. وَالْاَرْضَ بَعْدَ ذٰلِكَ دَحٰيهَاۜऔर उसके बाद ज़मीन को फैला दिया।
  31. اَخْرَجَ مِنْهَا مَٓاءَهَا وَمَرْعٰيهَاۖउसी ने इसमें से उसका पानी और चारा निकाला;
  32. وَالْجِبَالَ اَرْسٰيهَاۙऔर पहाड़ों को उसमें जमा दिया।
  33. مَتَاعًا لَكُمْ وَلِاَنْعَامِكُمْۜयह सब कुछ तुम्हारे लिए और तुम्हारे चौपायों के फ़ायदे के लिए।
  34. فَاِذَا جَٓاءَتِ الطَّٓامَّةُ الْكُبْرٰىۘतो जब वह बड़ी आफ़त आएगी।
  35. يَوْمَ يَتَذَكَّرُ الْاِنْسَانُ مَا سَعٰىۙतो उस दिन इन्सान अपने किये को याद करेगा।
  36. وَبُرِّزَتِ الْجَح۪يمُ لِمَنْ يَرٰىऔर जहन्नम सामने लाई जाएगी जो देखना चाहे,
  37. فَاَمَّا مَنْ طَغٰىۙतो जिसने शरारत की,
  38. وَاٰثَرَ الْحَيٰوةَ الدُّنْيَاۙऔर दुनिया की ही ज़िन्दगी को अहमियत (प्रमुखता) दी होगी;
  39. فَاِنَّ الْجَح۪يمَ هِيَ الْمَأْوٰىۜ(बेशक) उसका ठिकाना जहन्नम होगा।
  40. وَاَمَّا مَنْ خَافَ مَقَامَ رَبِّه۪ وَنَهَى النَّفْسَ عَنِ الْهَوٰىۙऔर जो अपने रब के सामने खड़े होने से डरता रहा, और अपने जी को मनमानी से रोकता रहा;
  41. فَاِنَّ الْجَنَّةَ هِيَ الْمَأْوٰىۜतो बेशक उसका ठिकाना जन्नत होगा।
  42. يَسْـَٔلُونَكَ عَنِ السَّاعَةِ اَيَّانَ مُرْسٰيهَاۜ(ऐ मुह़म्मद ) आप से पूछते हैं कि वह घड़ी कब आएगी?
  43. ف۪يمَ اَنْتَ مِنْ ذِكْرٰيهَاۜतो क्या तअ़ल्लुक़ आप को उसके ज़िक्र (बताने) से,
  44. اِلٰى رَبِّكَ مُنْتَهٰيهَاۜउसकी जानकारी आप के रब ही को (मालूम) है
  45. اِنَّمَٓا اَنْتَ مُنْذِرُ مَنْ يَخْشٰيهَاۜबेशक आप तो केवल सचेत करने वाले हैं हर उस व्यक्ति को, जो उसका डर रखे।
  46. كَاَنَّهُمْ يَوْمَ يَرَوْنَهَا لَمْ يَلْبَثُٓوا اِلَّا عَشِيَّةً اَوْ ضُحٰيهَاजिस दिन यह लोग उसे देख लेंगे, तो उन्हें ऐसा मह़सूस होगा कि, यह (दुनिया में केवल) एक दिन के पिछले पहर या अगले पहर से ज़्यादा नहीं ठहरे।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet