सूरह 78: An-Naba
- عَمَّ يَتَسَٓاءَلُونَۚलोग किस चीज़ के बारे में पूछ-गच्छ कर रहे हैं?
- عَنِ النَّبَاِ الْعَظ۪يمِۙउस बड़ी ख़बर के बारे में;
- اَلَّذ۪ي هُمْ ف۪يهِ مُخْتَلِفُونَۜजिसमें यह लोग मतभेद कर रहे हैं।
- كَلَّا سَيَعْلَمُونَۙहरगिज़ ऐसा नहीं, जल्द ही मालूम हो जाएगा;
- ثُمَّ كَلَّا سَيَعْلَمُونَफिर जल्द ही इन्हेंं मालूम हो जाएगा।
- اَلَمْ نَجْعَلِ الْاَرْضَ مِهَادًاۙक्या ‘हमने’ ज़मीन को बिछौना नहीं बनाया;
- وَالْجِبَالَ اَوْتَادًاۖऔर पहाड़ों को मेखें?
- وَخَلَقْنَاكُمْ اَزْوَاجًاۙऔर ‘हमने’ तुमको जोड़ा-जोड़ा भी (नर-मादा) पैदा किया;
- وَجَعَلْنَا نَوْمَكُمْ سُبَاتًاۙऔर ‘हमने’ तुम्हारी नींद को तुम्हारे आराम का ज़रिया बनाया।
- وَجَعَلْنَا الَّيْلَ لِبَاسًاۙऔर ‘हमने’ रात को पर्दा बनाया;
- وَجَعَلْنَا النَّهَارَ مَعَاشًاۖऔर ‘हमने’ दिन को रोज़ी कमाने का ज़रिया बनाया;
- وَبَنَيْنَا فَوْقَكُمْ سَبْعًا شِدَادًاۙऔर ‘हमने’ ही तुम्हारे ऊपर सात मज़बूत आसमान बनाए;
- وَجَعَلْنَا سِرَاجًا وَهَّاجًاۖऔर ‘हमने’ ही चिराग़(सूर्य) बनाया;
- وَاَنْزَلْنَا مِنَ الْمُعْصِرَاتِ مَٓاءً ثَجَّاجًاۙऔर ‘हमने’ भरे बादलों से मूसलाधार पानी बरसाया;
- لِنُخْرِجَ بِه۪ حَبًّا وَنَبَاتًاۙताकि उससे अनाज और हरियाली;
- وَجَنَّاتٍ اَلْفَافًاۜऔर घने-घने बाग़ उगाए।
- اِنَّ يَوْمَ الْفَصْلِ كَانَ م۪يقَاتًاۙबेशक फ़ैसले का वक़्त निश्चित है;
- يَوْمَ يُنْفَخُ فِي الصُّورِ فَتَأْتُونَ اَفْوَاجًاۙजिस दिन ‘सूर’ में फूंक मारी जाएगी तो तुम लोग झुंड के झुंड चले आओगे।
- وَفُتِحَتِ السَّمَٓاءُ فَكَانَتْ اَبْوَابًاۙऔर आसमान खोल दिया जाएगा, तो (उसमें) दरवाज़े ही दरवाज़े हो जाएँगे;
- وَسُيِّرَتِ الْجِبَالُ فَكَانَتْ سَرَابًاۜऔर पहाड़ चलाए जाएँगे, तो वह चमकती हुई रेत के समान हो कर रह जाएँगे।
- اِنَّ جَهَنَّمَ كَانَتْ مِرْصَادًاۙबेशक दोज़ख घात में है;
- لِلطَّاغ۪ينَ مَاٰبًاۙसरकशों का वही ठिकाना है;
- لَابِث۪ينَ ف۪يهَٓا اَحْقَابًاۚउसमें बेमुद्दत पड़े रहेंगे;
- لَا يَذُوقُونَ ف۪يهَا بَرْدًا وَلَا شَرَابًاۙउसमें न वे ठंडी चीज़ का ज़ायक़ा चखेंगे न किसी पीने की चीज़ का;
- اِلَّا حَم۪يمًا وَغَسَّاقًاۙसिवाय खौलता हुआ पानी और बहती हुई पीप के।
- جَزَٓاءً وِفَاقًاबदला है पूरा-पूरा।
- اِنَّهُمْ كَانُوا لَا يَرْجُونَ حِسَابًاۙबेशक यह लोग ह़िसाब की उम्मीद ही न रखते थे;
- وَكَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا كِذَّابًاۜऔर ‘हमारी’ आयतों को खूब झुठलाया करते थे;
- وَكُلَّ شَيْءٍ اَحْصَيْنَاهُ كِتَابًاऔर ‘हमने’ हर चीज़ की गिनती करके किताब में दर्ज कर दिया है;
- فَذُوقُوا فَلَنْ نَز۪يدَكُمْ اِلَّا عَذَابًا۟बस अब मज़ा चखते रहो (अज़ाब, को) और अधिक बढ़ाते ही रहेंगे।
- اِنَّ لِلْمُتَّق۪ينَ مَفَازًاۙबेशक परहेज़गारों के लिए कामियाबी है;
- حَدَٓائِقَ وَاَعْنَابًاۙ(जहँा) बाग़ और अंगूर,
- وَكَوَاعِبَ اَتْرَابًاۙऔर नौजवान, हम उम्र अ़ौरतें;
- وَكَأْسًا دِهَاقًاۜऔर (शराब के) छलकते प्याले;
- لَا يَسْمَعُونَ ف۪يهَا لَغْوًا وَلَا كِذَّابًاۚन वहँा वे बकवास सुनेंगे, और न झूठ;
- جَزَٓاءً مِنْ رَبِّكَ عَطَٓاءً حِسَابًاۙयह आपके रब की ओर से बदला है तय (किया हुआ) इनअ़ाम,
- رَبِّ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَاۙ الرَّحْمٰنِ لَا يَمْلِكُونَ مِنْهُ خِطَابًاۙवह आसमानों और ज़मीन का और इन दोनों के बीच जो कुछ है सब का रब बड़ी रह़मत वाला है, उस से बात करना, उनके बस में न होगा।
- يَوْمَ يَقُومُ الرُّوحُ وَالْمَلٰٓئِكَةُ صَفًّاۜ لَا يَتَكَلَّمُونَ اِلَّا مَنْ اَذِنَ لَهُ الرَّحْمٰنُ وَقَالَ صَوَابًاजिस दिन रूह़ (जिब्रईल अ़लै0) और तमाम फ़रिश्ते क़तार बाँधे खड़े होंगे। तो कोई बोल न सकेगा, मगर जिसको रह़मान ही इजाज़त दे और वह बात भी ठीक कहे।
- ذٰلِكَ الْيَوْمُ الْحَقُّۚ فَمَنْ شَٓاءَ اتَّخَذَ اِلٰى رَبِّه۪ مَاٰبًاवह दिन सच है, अब जो कोई चाहे अपने रब के पास अपना ठिकाना बना ले।
- اِنَّٓا اَنْذَرْنَاكُمْ عَذَابًا قَر۪يبًاۚ يَوْمَ يَنْظُرُ الْمَرْءُ مَا قَدَّمَتْ يَدَاهُ وَيَقُولُ الْكَافِرُ يَا لَيْتَن۪ي كُنْتُ تُرَابًا‘हमने’ तुमको उस क़रीब आने वाले अ़ज़ाब से ख़बरदार कर दिया है, जिस दिन आदमी देख लेगा, जो कुछ उसके हाथों ने आगे भेजा था,और काफ़िर(इन्कारी) कहेगा, ‘‘काश मैं मिट्टी ही (अर्थात मिट्टी से आदमी बनाया ही न गया) होता।’’
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet