सूरह 77: Al-Mursalat
- وَالْمُرْسَلَاتِ عُرْفًاۙउन हवाओं की क़सम! जो लगातार भेजी जाती हैं,
- فَالْعَاصِفَاتِ عَصْفًاۙतो खूब तेज़ हो जाती हैं,
- وَالنَّاشِرَاتِ نَشْرًاۙऔर (बादलों को) उठाकर फैलाती हैं,
- فَالْفَارِقَاتِ فَرْقًاۙफिर उनको फाड़ कर अलग करती हैं,
- فَالْمُلْقِيَاتِ ذِكْرًاۙफिर याददिहानी डालती हैं, (अर्थात फ़रिश्तों की क़सम! जो वह़्य लाते हैं),
- عُذْرًا اَوْ نُذْرًاۙहुज्जत क़ायम करने या ख़बरदार करने के लिए (ताकि उज्र दूर कर दिया जाए),
- اِنَّمَا تُوعَدُونَ لَوَاقِعٌۜजिसका वादा तुमसे किया जा रहा है वह होकर रहेगा।
- فَاِذَا النُّجُومُ طُمِسَتْۙतो जब सितारे बेनूर कर दिये जाएँंगे,
- وَاِذَا السَّمَٓاءُ فُرِجَتْۙऔर जब आसमान फट जाएगा,
- وَاِذَا الْجِبَالُ نُسِفَتْۙऔर पहाड़ उड़ा दिये जाएँंगे,
- وَاِذَا الرُّسُلُ اُقِّتَتْۜऔर जब रसूलों को इकट्ठा किया जाएगा।
- لِاَيِّ يَوْمٍ اُجِّلَتْۜकिस दिन के लिए (उनका मामला) टाला गया है?-
- لِيَوْمِ الْفَصْلِۚफ़ैसले के दिन के लिए,
- وَمَٓا اَدْرٰيكَ مَا يَوْمُ الْفَصْلِۜऔर तुम्हें क्या मालूम कि फ़ैसले का दिन क्या है?-
- وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِلْمُكَذِّب۪ينَतबाही है, उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
- اَلَمْ نُهْلِكِ الْاَوَّل۪ينَۜक्या ‘हमने’ अगले लोगों को तबाह नहीं किया?
- ثُمَّ نُتْبِعُهُمُ الْاٰخِر۪ينَफिर बाद वालों को उनके पीछे तबाह करते रहे?-
- كَذٰلِكَ نَفْعَلُ بِالْمُجْرِم۪ينَमुजरिमों के साथ ‘हम’ ऐसा ही मामला करते हैं।
- وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِلْمُكَذِّب۪ينَतबाही है, उस दिन झुठलाने वालों के लिए,
- اَلَمْ نَخْلُقْكُمْ مِنْ مَٓاءٍ مَه۪ينٍۙक्या ‘हमने’ तुमको मामूली पानी से पैदा नहीं किया,
- فَجَعَلْنَاهُ ف۪ي قَرَارٍ مَك۪ينٍۙफिर ‘हमने’ उसे एक सुरक्षित जगह में रखा,
- اِلٰى قَدَرٍ مَعْلُومٍۙएक निश्चित अवधि तक?
- فَقَدَرْنَاۗ فَنِعْمَ الْقَادِرُونَतो ‘हमने’ एक योजना बनायी (और) ‘हम’ क्या ही खूब योजना बनाने वाले हैं?
- وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِلْمُكَذِّب۪ينَतबाही है, उस दिन झुठलाने वालों के लिए;
- اَلَمْ نَجْعَلِ الْاَرْضَ كِفَاتًاۙक्या ‘हमने’ धरती को समेटने वाली नहीं बनायी-
- اَحْيَٓاءً وَاَمْوَاتًاۙज़िन्दों को और मुर्दों को-
- وَجَعَلْنَا ف۪يهَا رَوَاسِيَ شَامِخَاتٍ وَاَسْقَيْنَاكُمْ مَٓاءً فُرَاتًاۜऔर उसमें ऊँचे-ऊँचे पहाड़ जमाए और तुम लोगों को मीठा पानी पिलाया?
- وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِلْمُكَذِّب۪ينَतबाही है, उस दिन झुठलाने वालों के लिए,
- اِنْطَلِقُٓوا اِلٰى مَا كُنْتُمْ بِه۪ تُكَذِّبُونَۚचलो! उस चीज़ की ओर जिसे तुम झुठलाते थे,
- اِنْطَلِقُٓوا اِلٰى ظِلٍّ ذ۪ي ثَلٰثِ شُعَبٍۙचलो तीन शाखाओं वाली छाया की ओर-
- لَا ظَل۪يلٍ وَلَا يُغْن۪ي مِنَ اللَّهَبِۜजिसमें न छांव है और न शोलों की लपट से बचाव-
- اِنَّهَا تَرْم۪ي بِشَرَرٍ كَالْقَصْرِۚवह आग महल की तरह ऊँची चिंगारियां फेंकती होगी-
- كَاَنَّهُ جِمَالَتٌ صُفْرٌۜमानो वे ज़र्द (पीले) ऊँट हैं।
- وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِلْمُكَذِّب۪ينَतबाही है, उस दिन झुठलाने वालों के लिए,
- هٰذَا يَوْمُ لَا يَنْطِقُونَۙयह वह दिन होगा कि होंट तक न हिला सकेंगे,
- وَلَا يُؤْذَنُ لَهُمْ فَيَعْتَذِرُونَऔर न उन्हें इजाज़त दी जाएगी कि उज़्र (कारण) पेश कर सकें;
- وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِلْمُكَذِّب۪ينَतबाही है, उस दिन झुठलाने वालों के लिए,
- هٰذَا يَوْمُ الْفَصْلِۚ جَمَعْنَاكُمْ وَالْاَوَّل۪ينَ‘‘यही फ़ैसले का दिन है, ‘हमने’ तुम को इकट्ठा कर दिया है और तुम से पहले के लोगों को भी,
- فَاِنْ كَانَ لَكُمْ كَيْدٌ فَك۪يدُونِअगर तुम कोई चाल चल सकते हो तो मेरे मुक़ाबले में चल कर देखो।
- وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِلْمُكَذِّب۪ينَ۟तबाही है, उस दिन झुठलाने वालों के लिए,
- اِنَّ الْمُتَّق۪ينَ ف۪ي ظِلَالٍ وَعُيُونٍۙबेशक, परहेज़गार सायों और स्रोतों में होंगे;
- وَفَوَاكِهَ مِمَّا يَشْتَهُونَۜऔर उन फलों के बीच जो वे चाहें।
- كُلُوا وَاشْرَبُوا هَن۪ٓيـًٔا بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَ‘‘खाओ- पियो मज़े से, उन कामों के बदले में जो तुम करते रहे हो;’’
- اِنَّا كَذٰلِكَ نَجْزِي الْمُحْسِن۪ينَ‘हम’ अच्छे काम करने वालों को ऐसा ही बदला देते हैं;
- وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِلْمُكَذِّب۪ينَतबाही है, उस दिन झुठलाने वालों के लिए;
- كُلُوا وَتَمَتَّعُوا قَل۪يلًا اِنَّكُمْ مُجْرِمُونَ‘‘खाओ और मज़े उड़ा लो, थोड़ा सा, तुम बेशक मुज्रिम हो!’’
- وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِلْمُكَذِّب۪ينَतबाही है, उस दिन झुठलाने वालों के लिए;
- وَاِذَا ق۪يلَ لَهُمُ ارْكَعُوا لَا يَرْكَعُونَऔर जब उनसे कहा जाता है, ‘‘झुको, तो नहीं झुकते।’’
- وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِلْمُكَذِّب۪ينَतबाही है, उस दिन झुठलाने वालों के लिए;
- فَبِاَيِّ حَد۪يثٍ بَعْدَهُ يُؤْمِنُونَअब इसके बाद यह किस कलाम (वाणी) पर ईमान लाएँगे?
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet