Can Damlaları

सूरह 76: Al-Insan

  1. هَلْ اَتٰى عَلَى الْاِنْسَانِ ح۪ينٌ مِنَ الدَّهْرِ لَمْ يَكُنْ شَيْـًٔا مَذْكُورًاबेशक इन्सान पर एक ऐसा वक्त भी आ चुका है, जिसमें कि वह कोई ऐसी चीज़ न था, ‘‘जिसका ज़िक्र किया जाता।’’
  2. اِنَّا خَلَقْنَا الْاِنْسَانَ مِنْ نُطْفَةٍ اَمْشَاجٍۗ نَبْتَل۪يهِ فَجَعَلْنَاهُ سَم۪يعًا بَص۪يرًا‘हमने’ इन्सान को एक मिले-जुले नुत्फ़ा (वीर्य) से पैदा किया, ताकि उसे आज़माएं, तो ‘हमने’ उसे सुनने, देखने वाला बनाया।
  3. اِنَّا هَدَيْنَاهُ السَّب۪يلَ اِمَّا شَاكِرًا وَاِمَّا كَفُورًا‘हमने’ उसे राह दिखाया, तो वह (चाहे) शुक्रगुज़ार हो या नाशुक्रा हो।
  4. اِنَّٓا اَعْتَدْنَا لِلْكَافِر۪ينَ سَلَاسِلَا۬ وَاَغْلَالًا وَسَع۪يرًا‘हमने’ इन्कार करने वालों के लिए ज़ंजीरें और तौंक़ और दहकती हुई आग तैयार कर रखी है।
  5. اِنَّ الْاَبْرَارَ يَشْرَبُونَ مِنْ كَأْسٍ كَانَ مِزَاجُهَا كَافُورًاۚभले लोग ऐसे जाम से पिएँगे जिसमें काफूर मिला हुआ होगा;
  6. عَيْنًا يَشْرَبُ بِهَا عِبَادُ اللّٰهِ يُفَجِّرُونَهَا تَفْج۪يرًاएक ऐसा स्रोत होगा! जिससे अल्लाह के बन्दे पिएँंगे, इस तरह कि उसे बहाकर (नहरें जहां चाहेगे) ले जाएँगे;
  7. يُوفُونَ بِالنَّذْرِ وَيَخَافُونَ يَوْمًا كَانَ شَرُّهُ مُسْتَط۪يرًاयह लोग नज़र (मन्नत) पूरी करते हैं और उस दिन से डरते हैं, जिसकी मुसीबत हर ओर से फैली हुई होगी;
  8. وَيُطْعِمُونَ الطَّعَامَ عَلٰى حُبِّه۪ مِسْك۪ينًا وَيَت۪يمًا وَاَس۪يرًاऔर इसके बावजूद कि उनको खुद खाने की ख्वाहिश है, मिस्कीनों को, और यतीमों को, और कैदियों को खिलाते हैं।
  9. اِنَّمَا نُطْعِمُكُمْ لِوَجْهِ اللّٰهِ لَا نُر۪يدُ مِنْكُمْ جَزَٓاءً وَلَا شُكُورًا‘हम’ तुम्हें केवल अल्लाह को राज़ी करने के लिए खिलाते हैं, ‘हम’ तुमसे कोई बदला या शुक्रिया नहीं चाहते।
  10. اِنَّا نَخَافُ مِنْ رَبِّنَا يَوْمًا عَبُوسًا قَمْطَر۪يرًا‘हम’ अपने ‘रब’ से उस दिन से डरते हैं जिस दिन कि सख़्त परेशानी छायी होगी।
  11. فَوَقٰيهُمُ اللّٰهُ شَرَّ ذٰلِكَ الْيَوْمِ وَلَقّٰيهُمْ نَضْرَةً وَسُرُورًاۚतो अल्लाह उनको उस दिन की मुसीबत से बचा लेगा और ताज़गी और खुशी देगा;
  12. وَجَزٰيهُمْ بِمَا صَبَرُوا جَنَّةً وَحَر۪يرًاۙऔर उन्होंने जो सब्र किया, उसके बदले में उन्हें जन्नत और रेशम (का लिबास) अ़ता किया जाएगा;
  13. مُتَّكِـ۪ٔينَ ف۪يهَا عَلَى الْاَرَٓائِكِۚ لَا يَرَوْنَ ف۪يهَا شَمْسًا وَلَا زَمْهَر۪يرًاۚवहां वे तख्तों पर तकिया लगाए बैठे होंगे, न उन्हें धूप की सख्ती महसूस होगी और न सख़्त सर्दी की तेज़ी;
  14. وَدَانِيَةً عَلَيْهِمْ ظِلَالُهَا وَذُلِّلَتْ قُطُوفُهَا تَذْل۪يلًاऔर उन पर उस (बाग़) के साये क़रीब होंगे, और उसके फल झुके हुए होंगे,
  15. وَيُطَافُ عَلَيْهِمْ بِاٰنِيَةٍ مِنْ فِضَّةٍ وَاَكْوَابٍ كَانَتْ قَوَار۪يرَاۙउनके आगे चांदी के बरतन और शीशे के गिलास गर्दिश में होंगे-
  16. قَوَار۪يرَ مِنْ فِضَّةٍ قَدَّرُوهَا تَقْد۪يرًاशीशे भी चांदी के- जो ठीक अन्दाज़ा करके बनाए गये होंगे;
  17. وَيُسْقَوْنَ ف۪يهَا كَأْسًا كَانَ مِزَاجُهَا زَنْجَب۪يلًاۚऔर वहां वे एक और जाम पिएँंगे जिसमें ज़न्जबील (सोंठ) मिली हुई होगी।
  18. عَيْنًا ف۪يهَا تُسَمّٰى سَلْسَب۪يلًاयह एक स्रोत होगा, जिसका नाम सल-सबील है।
  19. وَيَطُوفُ عَلَيْهِمْ وِلْدَانٌ مُخَلَّدُونَۚ اِذَا رَاَيْتَهُمْ حَسِبْتَهُمْ لُؤْلُؤً۬ا مَنْثُورًاऔर उनकी सेवा में ऐसे लड़के भाग दौड़ कर रहे होंगे जो हमेशा उसी आयु के रहेंगे, जब तुम उन्हें देखोगे तो समझोगे कि बिखरे हुए मोती हैं;
  20. وَاِذَا رَاَيْتَ ثَمَّ رَاَيْتَ نَع۪يمًا وَمُلْكًا كَب۪يرًاऔर जब तुम देखोगे तो बहुत सी नेअ़मतें और विशाल राज्य दिखाई देगा;
  21. عَالِيَهُمْ ثِيَابُ سُنْدُسٍ خُضْرٌ وَاِسْتَبْرَقٌۘ وَحُلُّٓوا اَسَاوِرَ مِنْ فِضَّةٍۚ وَسَقٰيهُمْ رَبُّهُمْ شَرَابًا طَهُورًاउनके ऊपर हरे बारीक रेशमी कपड़े होंगे, और उन्हें चांदी के कंगन पहनाए जाएँगे और उनका रब उन्हें शराबे- तहूर (पवित्र पेय) पिलाएगा।
  22. اِنَّ هٰذَا كَانَ لَكُمْ جَزَٓاءً وَكَانَ سَعْيُكُمْ مَشْكُورًا۟‘‘यह है तुम्हारा बदला और तुम्हारी कोशिश का शुक्रिया।’’
  23. اِنَّا نَحْنُ نَزَّلْنَا عَلَيْكَ الْقُرْاٰنَ تَنْز۪يلًاۚ‘हमने’ आप पर क़ुर्आन उतारा थोड़ा-थोड़ा कर के;
  24. فَاصْبِرْ لِحُكْمِ رَبِّكَ وَلَا تُطِعْ مِنْهُمْ اٰثِمًا اَوْ كَفُورًاۚतो आप अपने ‘रब’ के ह़ुक्म और फ़ैसले के लिए सब्र से काम लीजिए, और उन लोगों में से किसी गुनहगार, या नाशुक्रे की बात न मानिए;
  25. وَاذْكُرِ اسْمَ رَبِّكَ بُكْرَةً وَاَص۪يلًاۚऔर अपने रब का ज़िक्र कीजिए सुबह और शाम,
  26. وَمِنَ الَّيْلِ فَاسْجُدْ لَهُ وَسَبِّحْهُ لَيْلًا طَو۪يلًاऔर रात के कुछ हिस्से में भी ‘उसे’ सज्दः कीजिए, और रात को देर तक उसकी तस्बीह़ कीजिए।
  27. اِنَّ هٰٓؤُ۬لَٓاءِ يُحِبُّونَ الْعَاجِلَةَ وَيَذَرُونَ وَرَٓاءَهُمْ يَوْمًا ثَق۪يلًاयह लोग जल्द ह़ासिल होने वाली चीज़ (दुनिया) से मुह़ब्बत करते हैं, और एक भारी दिन को अपने पीछे छोड़ देते हैं।
  28. نَحْنُ خَلَقْنَاهُمْ وَشَدَدْنَٓا اَسْرَهُمْۚ وَاِذَا شِئْنَا بَدَّلْنَٓا اَمْثَالَهُمْ تَبْد۪يلًا‘हमने’ ही उनको पैदा किया है, और उनके जोड़ मज़बूत बनाए, और ‘हम’ जब चाहें उनके जैसे लोग बदल दें।
  29. اِنَّ هٰذِه۪ تَذْكِرَةٌۚ فَمَنْ شَٓاءَ اتَّخَذَ اِلٰى رَبِّه۪ سَب۪يلًاयह एक नसीह़त है, तो जो चाहे अपने रब की ओर जाने की राह अपना ले;
  30. وَمَا تَشَٓاؤُ۫نَ اِلَّٓا اَنْ يَشَٓاءَ اللّٰهُۜ اِنَّ اللّٰهَ كَانَ عَل۪يمًا حَك۪يمًاۗऔर तुम कुछ भी नहीं चाह सकते जब तक कि अल्लाह ही न चाहे, बेशक अल्लाह इ़ल्म वाला, ह़िकमत वाला है।
  31. يُدْخِلُ مَنْ يَشَٓاءُ ف۪ي رَحْمَتِه۪ۜ وَالظَّالِم۪ينَ اَعَدَّ لَهُمْ عَذَابًا اَل۪يمًا‘वह’ जिसे चाहता है अपनी रह़मत में दाख़िल करता है, और ज़ालिमों के लिए उसने दुःख देने वाला अ़ज़ाब तैयार कर रखा है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet