Can Damlaları

सूरह 75: Al-Qiyamah

  1. لَٓا اُقْسِمُ بِيَوْمِ الْقِيٰمَةِۙमैं क़सम खाता हूंँ क़ियामत के दिन की,
  2. وَلَٓا اُقْسِمُ بِالنَّفْسِ اللَّوَّامَةِऔर क़सम खाता हूं ऐसे नफ्स (आत्मा) की, जो अपने ऊपर मलामत करे;
  3. اَيَحْسَبُ الْاِنْسَانُ اَلَّنْ نَجْمَعَ عِظَامَهُۜक्या इन्सान यह समझता है कि ‘हम’ हरगिज़ उसकी हड्डियों को इकट्ठा न करेंगे?
  4. بَلٰى قَادِر۪ينَ عَلٰٓى اَنْ نُسَوِّيَ بَنَانَهُक्यों नहीं! ‘हम’ तो इस पर क़ादिर हैं कि उसकी पोरों तक को ठीक कर दें?
  5. بَلْ يُر۪يدُ الْاِنْسَانُ لِيَفْجُرَ اَمَامَهُۚबल्कि इन्सान चाहता है कि अपने आगे की ज़िन्दगी में भी बुरे कर्म करता रहे,
  6. يَسْـَٔلُ اَيَّانَ يَوْمُ الْقِيٰمَةِۜपूछता है, ‘‘क़ियामत का दिन कब आएगा?’’
  7. فَاِذَا بَرِقَ الْبَصَرُۙतो जब निगाह चौंधिया जाए;
  8. وَخَسَفَ الْقَمَرُۙऔर चांद बेनूर हो जाए;
  9. وَجُمِعَ الشَّمْسُ وَالْقَمَرُۙऔर सूरज और चांद इकट्ठे कर दिये जाएँ;
  10. يَقُولُ الْاِنْسَانُ يَوْمَئِذٍ اَيْنَ الْمَفَرُّۚउस दिन इन्सान कहेगा, ‘‘कहां भाग जाऊँं?’’
  11. كَلَّا لَا وَزَرَۚबेशक कहीं पनाह नहीं;
  12. اِلٰى رَبِّكَ يَوْمَئِذٍۨ الْمُسْتَقَرُّۜउस दिन केवल तेरे रब ही के पास ठिकाना होगा;
  13. يُنَبَّؤُا الْاِنْسَانُ يَوْمَئِذٍ بِمَا قَدَّمَ وَاَخَّرَۜउस दिन इन्सान को उसका सब अगला पिछला किया हुआ बता दिया जाएगा;
  14. بَلِ الْاِنْسَانُ عَلٰى نَفْسِه۪ بَص۪يرَةٌۙबल्कि इन्सान अपनी ह़ालत पर खुद ही निगाह रखता है;
  15. وَلَوْ اَلْقٰى مَعَاذ۪يرَهُۜऔर चाहे वह कितने ही हीले बहाने तलाश करे।
  16. لَا تُحَرِّكْ بِه۪ لِسَانَكَ لِتَعْجَلَ بِه۪ۜ(ऐ मुह़म्मद) आप अपनी ज़बान को हरकत न दें इस (क़ुर्आन) को जल्दी याद करने के लिए;
  17. اِنَّ عَلَيْنَا جَمْعَهُ وَقُرْاٰنَهُۚ‘हमारे’ ज़िम्मे है उसका जमा करना और पढ़वा देना;
  18. فَاِذَا قَرَأْنَاهُ فَاتَّبِعْ قُرْاٰنَهُۚतो जब ‘हम’ उसको पढें़, तो फिर आप भी वैसे ही पढ़ें,
  19. ثُمَّ اِنَّ عَلَيْنَا بَيَانَهُۜफिर उसे स्पष्ट करना ‘हमारे’ ज़िम्मे है।
  20. كَلَّا بَلْ تُحِبُّونَ الْعَاجِلَةَۙबल्कि (लोगों!) तुम दुनिया से मुह़ब्बत करते हो;
  21. وَتَذَرُونَ الْاٰخِرَةَۜऔर आख़िरत को छोड़ देते हो।
  22. وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ نَاضِرَةٌۙउस दिन बहुत से चेहरे-तरो ताज़ा होंगे,
  23. اِلٰى رَبِّهَا نَاظِرَةٌۚअपने ‘रब’ की ओर देख रहे होंगे।
  24. وَوُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ بَاسِرَةٌۙऔर बहुत से चेहरे उस दिन उदास होंगे;
  25. تَظُنُّ اَنْ يُفْعَلَ بِهَا فَاقِرَةٌۜवे समझ रहे होंगे कि उनके साथ कमरतोड़ मामला होने वाला है।
  26. كَلَّٓا اِذَا بَلَغَتِ التَّرَاقِيَۙदेखो! जब जान हंसली (कण्ठ) तक पहुंच जाएगी;
  27. وَق۪يلَ مَنْ۔ رَاقٍۙऔर लोग कहने लगेंगे ‘‘है कोई झाड़- -फूंक करने वाला?’’
  28. وَظَنَّ اَنَّهُ الْفِرَاقُۙऔर वह समझेगा कि यह सबसे जुदाई का समय है;
  29. وَالْتَفَّتِ السَّاقُ بِالسَّاقِۙऔर पिंडुली से पिंडली लिपट जाएगी;
  30. اِلٰى رَبِّكَ يَوْمَئِذٍۨ الْمَسَاقُۜ۟उस दिन तुझ को अपने रब की ओर जाना होगा।
  31. فَلَا صَدَّقَ وَلَا صَلّٰىۙतो उसने न तस्दीक़ की और न नमाज़ पढ़ी,
  32. وَلٰكِنْ كَذَّبَ وَتَوَلّٰىۙऔर झुठलाया और मुंह मोड़ा,
  33. ثُمَّ ذَهَبَ اِلٰٓى اَهْلِه۪ يَتَمَطّٰىۜफिर अपने घर वालों की ओर अकड़ता हुआ चल दिया,
  34. اَوْلٰى لَكَ فَاَوْلٰىۙअफ़सोस है! तुझ पर? फिर अफ़सोस है!!
  35. ثُمَّ اَوْلٰى لَكَ فَاَوْلٰىۜफिर अफ़सोस है!!! तुझ पर, फिर अफ़सोस है;
  36. اَيَحْسَبُ الْاِنْسَانُ اَنْ يُتْرَكَ سُدًىۜक्या इन्सान यह समझता है कि उसे यूँ ही छोड़ दिया जाएगा?
  37. اَلَمْ يَكُ نُطْفَةً مِنْ مَنِيٍّ يُمْنٰىۙक्या वह वीर्य की एक बूंद न था? जो (रह़म में) टपकाया जाता है?
  38. ثُمَّ كَانَ عَلَقَةً فَخَلَقَ فَسَوّٰىۙफिर वह खून का लोथड़ा था, तो अल्लाह ने उसको (शरीर) बनाया और उस (के अंगों) को दुरूस्त किया;
  39. فَجَعَلَ مِنْهُ الزَّوْجَيْنِ الذَّكَرَ وَالْاُنْثٰىۜफिर उससे जोड़ा बनाया, मर्द और अ़ौरत;
  40. اَلَيْسَ ذٰلِكَ بِقَادِرٍ عَلٰٓى اَنْ يُحْيِيَ الْمَوْتٰىक्या वह इस पर क़ादिर नहीं कि मुर्दों को ज़िन्दा कर दे?

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet