सूरह 74: Al-Muddaththir
- يَٓا اَيُّهَا الْمُدَّثِّرُۙऐ कपड़े में लिपटने वाले,
- قُمْ فَاَنْذِرْۙउठिए और ख़बरदार कीजिए;
- وَرَبَّكَ فَكَبِّرْۙऔर अपने ‘रब’ की बड़ाई बयान कीजिए,
- وَثِيَابَكَ فَطَهِّرْۙऔर अपने कपड़ों को पाक रखिए,
- وَالرُّجْزَ فَاهْجُرْۙऔर (बुतों की) गन्दगी से अलग रहिए;
- وَلَا تَمْنُنْ تَسْتَكْثِرُۙऔर किसी पर एह़सान इसलिए न कीजिए कि ज़्यादा (बदला) ह़ासिल हो जाए,
- وَلِرَبِّكَ فَاصْبِرْۜऔर अपने ‘रब’ के लिए सब्र कीजिए।
- فَاِذَا نُقِرَ فِي النَّاقُورِۙतो जब सूर फूँका जाएगा,
- فَذٰلِكَ يَوْمَئِذٍ يَوْمٌ عَس۪يرٌۙतो वह दिन बड़ा ही सख़्त दिन होगा,
- عَلَى الْكَافِر۪ينَ غَيْرُ يَس۪يرٍइन्कार करने वालों पर आसान न होगा,
- ذَرْن۪ي وَمَنْ خَلَقْتُ وَح۪يدًاۙछोड़ दो ‘मुझे’ और उस व्यक्ति को जिसे ‘मैंने’ अकेला पैदा किया है,
- وَجَعَلْتُ لَهُ مَالًا مَمْدُودًاۙऔर उसको बहुत सा माल दिया;
- وَبَن۪ينَ شُهُودًاۙऔर हाज़िर रहने वाले बेटे (दिये),
- وَمَهَّدْتُ لَهُ تَمْه۪يدًاۙऔर ‘मैंने’ उसके लिए हर तरह की उ़स्अ़त दी
- ثُمَّ يَطْمَعُ اَنْ اَز۪يدَۙफिर वह उम्मीद रखता है कि ‘मैं’ उसे और ज़्यादा दूंगा,
- كَلَّاۜ اِنَّهُ كَانَ لِاٰيَاتِنَا عَن۪يدًاۜऐसा हरगिज़ नहीं, यह हमारी आयतों का विरोधी है,
- سَاُرْهِقُهُ صَعُودًاۜजल्द ही ‘मैं’ उसे ‘सऊद’ (अर्थात दोज़ख के पहाड़) पर चढ़ा दूंगा।
- اِنَّهُ فَكَّرَ وَقَدَّرَۙउसने सोचा और एक बात बनाई,
- فَقُتِلَ كَيْفَ قَدَّرَۙतो उस पर अल्लाह की मार हो कैसी बात बनाई?-
- ثُمَّ قُتِلَ كَيْفَ قَدَّرَۙफिर यह मारा जाए उसने कैसी बात बनाई?
- ثُمَّ نَظَرَۙफिर उसने देखा,
- ثُمَّ عَبَسَ وَبَسَرَۙफिर मुंह बनाया और ज़्यादा मंुह बनाया,
- ثُمَّ اَدْبَرَ وَاسْتَكْبَرَۙफिर मंुह मोड़ा, और फिर घमंड किया;
- فَقَالَ اِنْ هٰذَٓا اِلَّا سِحْرٌ يُؤْثَرُۙतो बोला, ‘‘यह एक जादू है जो पहले से चला आ रहा है,
- اِنْ هٰذَٓا اِلَّا قَوْلُ الْبَشَرِۜयह इन्सान का कलाम (वाणी) है।’’
- سَاُصْل۪يهِ سَقَرَ‘मैं’ जल्द ही उसे ‘सक़र’ (दोज़ख़) में झोंक दूँगा;
- وَمَٓا اَدْرٰيكَ مَا سَقَرُۜऔर तुम्हें क्या मालूम कि सक़र क्या है?-
- لَا تُبْق۪ي وَلَا تَذَرُۚन वह बाक़ी रखेगी, और न छोड़ेगी;
- لَوَّاحَةٌ لِلْبَشَرِۚवह शरीर को बिगाड़ देने वाली है,
- عَلَيْهَا تِسْعَةَ عَشَرَۜउस पर उन्नीस (फ़रिश्ते) नियुक्त हैं;
- وَمَا جَعَلْنَٓا اَصْحَابَ النَّارِ اِلَّا مَلٰٓئِكَةًۖ وَمَا جَعَلْنَا عِدَّتَهُمْ اِلَّا فِتْنَةً لِلَّذ۪ينَ كَفَرُواۙ لِيَسْتَيْقِنَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ وَيَزْدَادَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا ا۪يمَانًا وَلَا يَرْتَابَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ وَالْمُؤْمِنُونَۙ وَلِيَقُولَ الَّذ۪ينَ ف۪ي قُلُوبِهِمْ مَرَضٌ وَالْكَافِرُونَ مَاذَٓا اَرَادَ اللّٰهُ بِهٰذَا مَثَلًاۜ كَذٰلِكَ يُضِلُّ اللّٰهُ مَنْ يَشَٓاءُ وَيَهْد۪ي مَنْ يَشَٓاءُۜ وَمَا يَعْلَمُ جُنُودَ رَبِّكَ اِلَّا هُوَۜ وَمَا هِيَ اِلَّا ذِكْرٰى لِلْبَشَرِ۟और ‘हमने’ उस आग के निगरां फ़रिश्ते बनाए हैं, और ‘हमने’ उनकी संख्या को इन्कार करने वालों के लिए मुसीबत और आज़्माइश बना कर रखा है, ताकि अह्ले किताब को यक़ीन हो जाए, और ईमान वालों का ईमान और बढ़ जाए, अह्ले किताब और ईमान वाले किसी शक में न पड़ें; और जिन लोगों के दिलों में रोग है, और काफ़िर कहेंगे, ‘‘इस मिसाल से अल्लाह का क्या मक़सद है?’’ इसी तरह अल्लाह जिसे चाहता है गुमराह करता है, और जिसे चाहता है सीधी राह दिखाता है, और तुम्हारे रब की सेनाओं को खुद ‘उसके’ सिवा कोई नहीं जानता, और यह (क़ुर्आन) इन्सान के लिए नसीह़त है;
- كَلَّا وَالْقَمَرِۙहाँ, चाँद की क़सम!
- وَالَّيْلِ اِذْ اَدْبَرَۙऔर रात की जब वह पीठ फेरे,
- وَالصُّبْحِ اِذَٓا اَسْفَرَۙऔर सुबह की जब वह रोशन हो जाए,
- اِنَّهَا لَاِحْدَى الْكُبَرِۙकि वह (आग) एक बहुत बड़ी (आफ़त) है,
- نَذ۪يرًا لِلْبَشَرِۙबशर (इन्सानों) को ख़बरदार करने वाली;
- لِمَنْ شَٓاءَ مِنْكُمْ اَنْ يَتَقَدَّمَ اَوْ يَتَاَخَّرَۜजो तुममें से आगे बढ़ना चाहे या पीछे रहना चाहे;
- كُلُّ نَفْسٍ بِمَا كَسَبَتْ رَه۪ينَةٌۙहर व्यक्ति जो कुछ उसने कमाया है उसके बदले रेहन (गिरवी) है,
- اِلَّٓا اَصْحَابَ الْيَم۪ينِۜۛसिवाय दाएं वालों के;
- ف۪ي جَنَّاتٍۜۛ يَتَسَٓاءَلُونَۙवे जन्नत के बागों में होंगे, वहाँ वे पूछ रहे होंगे;
- عَنِ الْمُجْرِم۪ينَۙमुजरिमों से,
- مَا سَلَكَكُمْ ف۪ي سَقَرَ‘‘तुम्हें क्या चीज़ ‘सक़र’ (दोज़ख) में ले आयी?’’
- قَالُوا لَمْ نَكُ مِنَ الْمُصَلّ۪ينَۙवे कहेंगे, ‘‘हम नमाज़ पढ़ने वालों में से न थे,
- وَلَمْ نَكُ نُطْعِمُ الْمِسْك۪ينَۙऔर न मिस्कीनों (मोहताजों) को खाना खिलाते थे,
- وَكُنَّا نَخُوضُ مَعَ الْخَٓائِض۪ينَۙऔर बहस करने वालों के साथ हम भी बहस करते थे,
- وَكُنَّا نُكَذِّبُ بِيَوْمِ الدّ۪ينِۙऔर बदला के दिन को झुठलाते थे,
- حَتّٰٓى اَتٰينَا الْيَق۪ينُۜयहां तक कि यक़ीनी चीज़ (मौत) हमारे सामने आ गयी।’’
- فَمَا تَنْفَعُهُمْ شَفَاعَةُ الشَّافِع۪ينَۜतो सिफ़ारिश करने वालों की सिफ़ारिश कुछ भी फ़ायदा न पहुंचा सकेगी।
- فَمَا لَهُمْ عَنِ التَّذْكِرَةِ مُعْرِض۪ينَۙउन्हें क्या हो गया है कि वे नसीह़त से मुंह फेर रहे हैं,
- كَاَنَّهُمْ حُمُرٌ مُسْتَنْفِرَةٌۙजैसेः- बिद्के हुए जंगली गधे है,ं
- فَرَّتْ مِنْ قَسْوَرَةٍۜजो शेर से (डर कर) भाग जाते हैं।
- بَلْ يُر۪يدُ كُلُّ امْرِئٍ مِنْهُمْ اَنْ يُؤْتٰى صُحُفًا مُنَشَّرَةًۙबल्कि उनमें से हर व्यक्ति चाहता है कि उसे खुला सहीफ़ा (किताबें)दिया जाए;
- كَلَّاۜ بَلْ لَا يَخَافُونَ الْاٰخِرَةَۜऐसा हरगिज़ नहीं, बल्कि यह आख़िरत से डरते नहीं।
- كَلَّٓا اِنَّهُ تَذْكِرَةٌۚकुछ शक नहीं कि यह (क़ुर्आन) तो एक नसीह़त है,
- فَمَنْ شَٓاءَ ذَكَرَهُۜतो जिसका जी चाहे नसीह़त हासिल कर ले।
- وَمَا يَذْكُرُونَ اِلَّٓا اَنْ يَشَٓاءَ اللّٰهُۜ هُوَ اَهْلُ التَّقْوٰى وَاَهْلُ الْمَغْفِرَةِऔर याद भी तभी रखेंगे जब अल्लाह चाहे, ‘वह’ डरने के लायक़ और बख़्शिश का मालिक है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet