सूरह 73: Al-Muzzammil
- يَٓا اَيُّهَا الْمُزَّمِّلُۙऐ कपड़े में लिपटने वाले,
- قُمِ الَّيْلَ اِلَّا قَل۪يلًاۙरात को (नमाज़ में) खड़े रहा करो, मगर थोड़ी सी रात;
- نِصْفَهُٓ اَوِ انْقُصْ مِنْهُ قَل۪يلًاۙआधी रात या उससे थोड़ा कम,
- اَوْ زِدْ عَلَيْهِ وَرَتِّلِ الْقُرْاٰنَ تَرْت۪يلًاۜया उससे कुछ ज़्यादा कर लो, और क़ुर्आन को तर्तील (ठहर-ठहर कर) के साथ पढ़ो।
- اِنَّا سَنُلْق۪ي عَلَيْكَ قَوْلًا ثَق۪يلًاۜ‘हम’ आप पर बहुत जल्द एक भारी कलाम डालने वाले हैं।
- اِنَّ نَاشِئَةَ الَّيْلِ هِيَ اَشَدُّ وَطْـًٔا وَاَقْوَمُ ق۪يلًاۜकुछ शक नहीं कि रात का उठना जी को दबाने के लिए ज़्यादा प्रभावी और बात को ज़्यादा दुरूस्त रखने वाला है;
- اِنَّ لَكَ فِي النَّهَارِ سَبْحًا طَو۪يلًاۜआप दिन को काम में व्यस्त रहते हैं,
- وَاذْكُرِ اسْمَ رَبِّكَ وَتَبَتَّلْ اِلَيْهِ تَبْت۪يلًاۜऔर अपने रब के नाम का ज़िक्र करते रहें और सबसे हट कर ‘उसी’ की ओर ध्यान करें।
- رَبُّ الْمَشْرِقِ وَالْمَغْرِبِ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَ فَاتَّخِذْهُ وَك۪يلًا(‘वही’) पूरब और पश्चिम का रब है, ‘उसके’ सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं; तो ‘उसी’ को अपना करता-धरता बना लो।
- وَاصْبِرْ عَلٰى مَا يَقُولُونَ وَاهْجُرْهُمْ هَجْرًا جَم۪يلًاऔर सब्र कीजिए, यह लोग जो कुछ कहते हैं, और भले तरीक़े से उनसे अलग हो जाइए;
- وَذَرْن۪ي وَالْمُكَذِّب۪ينَ اُو۬لِي النَّعْمَةِ وَمَهِّلْهُمْ قَل۪يلًاऔर मुझे और उन झुठलाने वाले खुशह़ाल लोगों का मामला छोड़ दीजिए और उनको थोड़ी सी मोहलत दीजिए,
- اِنَّ لَدَيْنَٓا اَنْكَالًا وَجَح۪يمًاۙकुछ शक नहीं कि ‘हमारे’ पास बेड़ियां हैं और भड़कती हुई आग है,
- وَطَعَامًا ذَا غُصَّةٍ وَعَذَابًا اَل۪يمًاऔर गले में अटकने वाला खाना है, और दुःख देने वाला अ़ज़ाब है।
- يَوْمَ تَرْجُفُ الْاَرْضُ وَالْجِبَالُ وَكَانَتِ الْجِبَالُ كَث۪يبًا مَه۪يلًاजिस दिन धरती और पहाड़ कांप उठेंगे और पहाड़ बिखरी हुई रेत बन जाएँगे।
- اِنَّٓا اَرْسَلْنَٓا اِلَيْكُمْ رَسُولًا شَاهِدًا عَلَيْكُمْ كَمَٓا اَرْسَلْنَٓا اِلٰى فِرْعَوْنَ رَسُولًاۜ‘हमने’ तुम्हारी ओर एक रसूल भेजा, जो तुम्हारे ऊपर गवाह है, जैसा कि ‘हमने’ फ़िरअ़ौन की ओर रसूल भेजा था;
- فَعَصٰى فِرْعَوْنُ الرَّسُولَ فَاَخَذْنَاهُ اَخْذًا وَب۪يلًاतो फ़िरआ़ैन ने रसूल की नाफ़रमानी की, तो ‘हमने’ उसे सख़्त वबाल में पकड़ लिया;
- فَكَيْفَ تَتَّقُونَ اِنْ كَفَرْتُمْ يَوْمًا يَجْعَلُ الْوِلْدَانَ ش۪يبًاۗअगर तुमने भी इन्कार किया तो उस दिन से कैसे बचोगे जो बच्चों को बूढ़ा कर देगा;
- اَلسَّمَٓاءُ مُنْفَطِرٌ بِه۪ۜ كَانَ وَعْدُهُ مَفْعُولًاआसमान उसकी वजह से फट जाएगा, ‘उसका’ वादा तो हो कर रहेगा?
- اِنَّ هٰذِه۪ تَذْكِرَةٌۚ فَمَنْ شَٓاءَ اتَّخَذَ اِلٰى رَبِّه۪ سَب۪يلًا۟यह (क़ुर्आन) तो एक नसीह़त है, तो जिसका जी चाहे अपने ‘रब’ का रास्ता अपना ले।
- اِنَّ رَبَّكَ يَعْلَمُ اَنَّكَ تَقُومُ اَدْنٰى مِنْ ثُلُثَيِ الَّيْلِ وَنِصْفَهُ وَثُلُثَهُ وَطَٓائِفَةٌ مِنَ الَّذ۪ينَ مَعَكَۜ وَاللّٰهُ يُقَدِّرُ الَّيْلَ وَالنَّهَارَۜ عَلِمَ اَنْ لَنْ تُحْصُوهُ فَتَابَ عَلَيْكُمْ فَاقْرَؤُ۫ا مَا تَيَسَّرَ مِنَ الْقُرْاٰنِۜ عَلِمَ اَنْ سَيَكُونُ مِنْكُمْ مَرْضٰىۙ وَاٰخَرُونَ يَضْرِبُونَ فِي الْاَرْضِ يَبْتَغُونَ مِنْ فَضْلِ اللّٰهِۙ وَاٰخَرُونَ يُقَاتِلُونَ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِۘ فَاقْرَؤُ۫ا مَا تَيَسَّرَ مِنْهُۙ وَاَق۪يمُوا الصَّلٰوةَ وَاٰتُوا الزَّكٰوةَ وَاَقْرِضُوا اللّٰهَ قَرْضًا حَسَنًاۜ وَمَا تُقَدِّمُوا لِاَنْفُسِكُمْ مِنْ خَيْرٍ تَجِدُوهُ عِنْدَ اللّٰهِ هُوَ خَيْرًا وَاَعْظَمَ اَجْرًاۜ وَاسْتَغْفِرُوا اللّٰهَۜ اِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌआप का रब खूब जानता है कि आप और आप के साथ के लोग दो तिहाई रात के क़रीब और आधी रात, और तिहाई रात तक (नमाज़ में) खड़े रहते हैं, और अल्लाह रात और दिन के समय को निर्धारित करता है, ‘वह’ जानता है कि उसकी ठीक-ठीक गिनती नहीं कर सकते, तो उसने तुम पर मेहरबानी की, तो तुम क़ुर्आन से उतना हिस्सा पढ़ लिया करो जो आसान हो, ‘वह’ जानता है कि तुम में मरीज़ भी होंगे, और कुछ वह लोग भी होंगे जो ज़मीन में सफ़र करते हैं और अल्लाह का फज़्ल (रोज़ी) तलाश करते हैं, और कुछ अल्लाह की राह में क़िताल (युद्ध) करेंंगे, तो तुम क़ुर्आन में से उतना हिस्सा पढ़ लिया करो जितना कि आसानी से पढ़ा जा सके; और नमाज़ क़ायम करो और ज़कात देते रहो, और अल्लाह को नेक क़र्ज़ दो, और अच्छा क़र्ज़; तुम जो भलाई अपने लिए भेजोगे उसे अल्लाह के पास पाओेगे, वह बेहतर और बदले में बहुत बढ़ कर होगा, और अल्लाह से माफ़ी मांगते रहो, बेशक अल्लाह बहुत माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet