सूरह 72: Al-Jinn
- قُلْ اُو۫حِيَ اِلَيَّ اَنَّهُ اسْتَمَعَ نَفَرٌ مِنَ الْجِنِّ فَقَالُٓوا اِنَّا سَمِعْنَا قُرْاٰنًا عَجَبًاۙकह दीजिए, ‘‘मेरे पास वह़्य आयी है कि जिन्नात के एक गिरोह ने मेरी ओर बात (क़ुर्आन) सुनने के लिए ध्यान दिया, तो उन्होंने कहा कि ‘हमने अ़जीब क़ुर्आन सुना है;
- يَهْد۪ٓي اِلَى الرُّشْدِ فَاٰمَنَّا بِه۪ۜ وَلَنْ نُشْرِكَ بِرَبِّنَٓا اَحَدًاۙजो भालाई और सूझ-बूझ की राह दिखाता है, तो हम उस पर ईमान ले आए, और हम अपने रब के साथ हरगिज़ किसी को साझीदार न ठहराएंगे;
- وَاَنَّهُ تَعَالٰى جَدُّ رَبِّنَا مَا اتَّخَذَ صَاحِبَةً وَلَا وَلَدًاۙऔर बहुत बुलन्द है हमारे ‘रब’ की इज़्ज़त, वह न पत्नी रखता है और न औलाद;
- وَاَنَّهُ كَانَ يَقُولُ سَف۪يهُنَا عَلَى اللّٰهِ شَطَطًاۙऔर यह कि ‘हममें’ जो मूर्ख हैं, वह अल्लाह के विषय में झूठ गढ़ते हैं;
- وَاَنَّا ظَنَنَّٓا اَنْ لَنْ تَقُولَ الْاِنْسُ وَالْجِنُّ عَلَى اللّٰهِ كَذِبًاۙऔर हम यह समझते थे कि इन्सान और जिन्न अल्लाह के विषय में झूठ नहीं बोलते,
- وَاَنَّهُ كَانَ رِجَالٌ مِنَ الْاِنْسِ يَعُوذُونَ بِرِجَالٍ مِنَ الْجِنِّ فَزَادُوهُمْ رَهَقًاۙऔर यह कि कुछ मर्द इन्सानों में से ऐसे थे जो जिन्नात के मर्दों की पनाह लिया करते थे,(इससे) उनकी सरकशी और बढ़ गई थी;
- وَاَنَّهُمْ ظَنُّوا كَمَا ظَنَنْتُمْ اَنْ لَنْ يَبْعَثَ اللّٰهُ اَحَدًاۙऔर यह कि उनका भी यही गुमान था, जैसा कि तुमने गुमान किया था, कि अल्लाह दोबारा किसी को ज़िन्दा न करेगा;
- وَاَنَّا لَمَسْنَا السَّمَٓاءَ فَوَجَدْنَاهَا مُلِئَتْ حَرَسًا شَد۪يدًا وَشُهُبًاۙऔर यह कि ‘हमने’ आसमान को टटोला, तो ‘हमने’ उसे इस ह़ाल में पाया कि वह सख़्त चौकीदारों और शहाबों (शोलों) से भरा हुआ है;
- وَاَنَّا كُنَّا نَقْعُدُ مِنْهَا مَقَاعِدَ لِلسَّمْعِۜ فَمَنْ يَسْتَمِعِ الْاٰنَ يَجِدْ لَهُ شِهَابًا رَصَدًاۙऔर यह कि ‘हम’ उसमें बैठने की जगहों पर बातें सुनने के लिए बैठा करते थे, तो जो सुनना चाहे, तो वह अपने लिए घात में लगा एक अंगारा (उल्क़ा) पाएगा;
- وَاَنَّا لَا نَدْر۪ٓي اَشَرٌّ اُر۪يدَ بِمَنْ فِي الْاَرْضِ اَمْ اَرَادَ بِهِمْ رَبُّهُمْ رَشَدًاۙऔर यह हम नहीं जानते कि उन के साथ जो धरती में हैं, बुराई का इरादा किया गया है, या उनके रब ने उनके लिए भलाई का इरादा किया है;
- وَاَنَّا مِنَّا الصَّالِحُونَ وَمِنَّا دُونَ ذٰلِكَۜ كُنَّا طَرَٓائِقَ قِدَدًاۙऔर यह कि हममें से कुछ नेक हैं और कुछ उसके अतिरिक्त, हम विभिन्न तरीक़ों पर थे;
- وَاَنَّا ظَنَنَّٓا اَنْ لَنْ نُعْجِزَ اللّٰهَ فِي الْاَرْضِ وَلَنْ نُعْجِزَهُ هَرَبًاۙऔर हम ने यह समझ लिया है कि हम न धरती में अल्लाह को हरा (पराजित कर) सकते हैं, और न (आसमान में कहीं) भाग कर उसको थका सकते हैं;
- وَاَنَّا لَمَّا سَمِعْنَا الْهُدٰٓى اٰمَنَّا بِه۪ۜ فَمَنْ يُؤْمِنْ بِرَبِّه۪ فَلَا يَخَافُ بَخْسًا وَلَا رَهَقًاۙऔर जब हमने हिदायत को सुन लिया, तो हम उस पर ईमान ले आए, तो जो व्यक्ति अपने रब पर ईमान लाएगा, तो उसे न किसी कमी का डर होगा और न किसी ज़ुल्म का;
- وَاَنَّا مِنَّا الْمُسْلِمُونَ وَمِنَّا الْقَاسِطُونَۜ فَمَنْ اَسْلَمَ فَاُو۬لٰٓئِكَ تَحَرَّوْا رَشَدًاऔर यह कि ‘हममे’ं से कुछ मुस्लिम (आज्ञाकारी) हैं और हममें से कुछ हक़ से हटे हुए, तो जिस ने इस्लाम क़ुबूल कर लिया तो उसने भलाई की राह ढ़ूंढ़ ली;
- وَاَمَّا الْقَاسِطُونَ فَكَانُوا لِجَهَنَّمَ حَطَبًاۙऔर जो हक़ से हटे हुए हैं, वे जहन्नम का ईंधन होंगे।’’
- وَاَنْ لَوِ اسْتَقَامُوا عَلَى الطَّر۪يقَةِ لَاَسْقَيْنَاهُمْ مَٓاءً غَدَقًاۙऔर यह कि अगर ये लोग सीधी राह पर क़ायम हो जाते तो हम उन्हें पीने को बहुत सा पानी देते;
- لِنَفْتِنَهُمْ ف۪يهِۚ وَمَنْ يُعْرِضْ عَنْ ذِكْرِ رَبِّه۪ يَسْلُكْهُ عَذَابًا صَعَدًاۙताकि ‘हम’ इसमें उनका इम्तिहान लें, और जो व्यक्ति अपने रब के ज़िक्र से मुंह मोड़ेगा, तो ‘वह’ उसे चढ़ते हुए अ़ज़ाब में डाल देगा।
- وَاَنَّ الْمَسَاجِدَ لِلّٰهِ فَلَا تَدْعُوا مَعَ اللّٰهِ اَحَدًاۙऔर यह कि मस्जिदें (सब सज्दे) अल्लाह ही के लिए हैं, तो तुम अल्लाह के साथ किसी को मत पुकारो।
- وَاَنَّهُ لَمَّا قَامَ عَبْدُ اللّٰهِ يَدْعُوهُ كَادُوا يَكُونُونَ عَلَيْهِ لِبَدًاۜ۟और जब अल्लाह का बन्दा ‘उसको’ पुकारने के लिए खड़ा होता है, तो यह लोग उस पर जत्थे बन कर टूट पड़ते हैं।
- قُلْ اِنَّمَٓا اَدْعُوا رَبّ۪ي وَلَٓا اُشْرِكُ بِه۪ٓ اَحَدًاकह दीजिए, ‘‘मैं तो केवल अपने ‘रब’ को ही पुकारता हूँ, और ‘उसके’ साथ किसी को साझी नहीं ठहराता।’’
- قُلْ اِنّ۪ي لَٓا اَمْلِكُ لَكُمْ ضَرًّا وَلَا رَشَدًاकह दीजिए, ‘‘मैं तुम्हारे लिए न किसी नुक़्सान का अधिकार रखता हूँ और न किसी भलाई का।’’
- قُلْ اِنّ۪ي لَنْ يُج۪يرَن۪ي مِنَ اللّٰهِ اَحَدٌ وَلَنْ اَجِدَ مِنْ دُونِه۪ مُلْتَحَدًاۙकह दीजिए, ‘‘अल्लाह के मुक़ाबले में मुझे कोई पनाह नहीं दे सकता और न मैं ‘उसके’ सिवा कोई पनाह की जगह पा सकता हूं।’’
- اِلَّا بَلَاغًا مِنَ اللّٰهِ وَرِسَالَاتِه۪ۜ وَمَنْ يَعْصِ اللّٰهَ وَرَسُولَهُ فَاِنَّ لَهُ نَارَ جَهَنَّمَ خَالِد۪ينَ ف۪يهَٓا اَبَدًاۜहाँ, अल्लाह की बात और ‘उसका’ पैग़ाम पहुंचा देना (ही मेरे ज़िम्मे है), और जो व्यक्ति अल्लाह और ‘उसके’ रसूल की नाफ़रमानी करेगा, उनके लिए जहन्नम की आग है वे हमेशा उसी में रहेंगे।
- حَتّٰٓى اِذَا رَاَوْا مَا يُوعَدُونَ فَسَيَعْلَمُونَ مَنْ اَضْعَفُ نَاصِرًا وَاَقَلُّ عَدَدًاयहां तक कि जब ये लोग वह (दिन) देख लेंगे, जिसका इनसे वादा किया जाता है तब जान लेंगे कि किसके मदद्गार कमज़ोर हैं और किसका जत्था संख्या में कम है।
- قُلْ اِنْ اَدْر۪ٓي اَقَر۪يبٌ مَا تُوعَدُونَ اَمْ يَجْعَلُ لَهُ رَبّ۪ٓي اَمَدًاकह दीजिए, ‘‘मैं नहीं जानता कि जिस चीज़ का वादा तुमसे किया जा रहा है वह क़रीब है या मेरे ‘रब’ ने उसकी मुद्दत (अवधि) लम्बी कर दी है;
- عَالِمُ الْغَيْبِ فَلَا يُظْهِرُ عَلٰى غَيْبِه۪ٓ اَحَدًاۙग़ैब (परोक्ष) का जानने वाला है, और ‘वह’ अपने ग़ैब को किसी पर ज़ाहिर नहीं करता;
- اِلَّا مَنِ ارْتَضٰى مِنْ رَسُولٍ فَاِنَّهُ يَسْلُكُ مِنْ بَيْنِ يَدَيْهِ وَمِنْ خَلْفِه۪ رَصَدًاۙसिवाय उसके जिसे उसने रसूल की हैसियत से पसंद कर लिया हो, तो उसके आगे और पीछे से उसके लिए निगहबान (रक्षक) लगा देता है,
- لِيَعْلَمَ اَنْ قَدْ اَبْلَغُوا رِسَالَاتِ رَبِّهِمْ وَاَحَاطَ بِمَا لَدَيْهِمْ وَاَحْصٰى كُلَّ شَيْءٍ عَدَدًاताकि वह जान लें कि उन्होंने अपने ‘रब’ के पैग़ाम पहुंचा दिये, और ‘वह’ उनके पूरे ह़ालात को घेरे हुए है, और हर चीज़ को ‘उसने’ गिन रखा है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet