सूरह 71: Nuh
- اِنَّٓا اَرْسَلْنَا نُوحًا اِلٰى قَوْمِه۪ٓ اَنْ اَنْذِرْ قَوْمَكَ مِنْ قَبْلِ اَنْ يَأْتِيَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌ‘हमने’ नूह को उनकी क़ौम की ओर भेजा, ‘‘अपनी क़ौम को ख़बरदार कीजिए! इससे पहले कि उन पर दुःख देने वाला अ़ज़ाब आ जाए।’’
- قَالَ يَا قَوْمِ اِنّ۪ي لَكُمْ نَذ۪يرٌ مُب۪ينٌۙउन्होंने कहा, ‘‘ऐ क़ौम! मैं तुम्हें स्पष्ट ख़बर देने वाला हूंँ,
- اَنِ اعْبُدُوا اللّٰهَ وَاتَّقُوهُ وَاَط۪يعُونِۙकि ‘अल्लाह’ की इबादत करो और ‘उसी’ से डरो और मेरी पैरवी करो।’’
- يَغْفِرْ لَكُمْ مِنْ ذُنُوبِكُمْ وَيُؤَخِّرْكُمْ اِلٰٓى اَجَلٍ مُسَمًّىۜ اِنَّ اَجَلَ اللّٰهِ اِذَا جَٓاءَ لَا يُؤَخَّرُۢ لَوْ كُنْتُمْ تَعْلَمُونَ‘वह’ तुम्हारे गुनाहों को माफ़ कर देगा और तुम को एक निश्चित समय तक मोहलत देगा, जब अल्लाह का निश्चित किया हुआ समय आ जाएगा तो उसको टाला न जा सकेगा, काश तुम जान लेते,
- قَالَ رَبِّ اِنّ۪ي دَعَوْتُ قَوْم۪ي لَيْلًا وَنَهَارًاۙ(जब लोगों ने न माना तो नूह ने) कहा, ‘‘ऐ रब! मैंने अपनी क़ौम को रात और दिन बुलाया,
- فَلَمْ يَزِدْهُمْ دُعَٓاء۪ٓي اِلَّا فِرَارًاतो मेरे बुलावे ने उनका भागना और ही ज़्यादा कर दिया;
- وَاِنّ۪ي كُلَّمَا دَعَوْتُهُمْ لِتَغْفِرَ لَهُمْ جَعَلُٓوا اَصَابِعَهُمْ ف۪ٓي اٰذَانِهِمْ وَاسْتَغْشَوْا ثِيَابَهُمْ وَاَصَرُّوا وَاسْتَكْبَرُوا اسْتِكْبَارًاۚऔर मैंने जब कभी उन्हें बुलाया, ताकि ‘आप’ उनको माफ़ कर दें, तो उन्होंने अपनी उंगलियां अपने कानों में ठूंस लीं, और कपड़े ओढ़ लिए, और ज़िद पर अड़े रहे और बड़ा ही घमंड किया।’’
- ثُمَّ اِنّ۪ي دَعَوْتُهُمْ جِهَارًاۙफिर मैंने उन्हें बुलन्द आवाज़ से बुलाया।
- ثُمَّ اِنّ۪ٓي اَعْلَنْتُ لَهُمْ وَاَسْرَرْتُ لَهُمْ اِسْرَارًاۙफिर मैंने उनको खुले तौर पर भी समझाया, और चुपके-चुपके भी।
- فَقُلْتُ اسْتَغْفِرُوا رَبَّكُمْ اِنَّهُ كَانَ غَفَّارًاۙतो मैंने कहा, ‘‘अपने रब से माफ़ी की दुअ़ा करो, ‘वह’ बहुत माफ़ करने वाला है;
- يُرْسِلِ السَّمَٓاءَ عَلَيْكُمْ مِدْرَارًاۙवह तुम पर ख़ूब बरसने वाली बारिश भेजेगा,
- وَيُمْدِدْكُمْ بِاَمْوَالٍ وَبَن۪ينَ وَيَجْعَلْ لَكُمْ جَنَّاتٍ وَيَجْعَلْ لَكُمْ اَنْهَارًاۜऔर मालों से और बेटों से तुम्हारी मदद फ़रमाएगा, और तुम्हारे लिए बाग़ और तुम्हारे लिए नहरें बना देगा।’’
- مَا لَكُمْ لَا تَرْجُونَ لِلّٰهِ وَقَارًاۚतुम्हें क्या हो गया है कि अल्लाह की बड़ाई से डरते नहीं?-
- وَقَدْ خَلَقَكُمْ اَطْوَارًاहालांकि तुम्हें ‘उसने’ विभिन्न दशाओं में पैदा किया है।
- اَلَمْ تَرَوْا كَيْفَ خَلَقَ اللّٰهُ سَبْعَ سَمٰوَاتٍ طِبَاقًاۙक्या तुम देखते नहीं! कि किस तरह अल्लाह ने आसमान को तह दर तह बनाया,
- وَجَعَلَ الْقَمَرَ ف۪يهِنَّ نُورًا وَجَعَلَ الشَّمْسَ سِرَاجًاऔर उनमें चांद को नूर और सूरज को चिराग़ बनाया।
- وَاللّٰهُ اَنْبَتَكُمْ مِنَ الْاَرْضِ نَبَاتًاۙऔर अल्लाह ने तुम्हें ज़मीन से खास तरीक़े से पैदा किया।
- ثُمَّ يُع۪يدُكُمْ ف۪يهَا وَيُخْرِجُكُمْ اِخْرَاجًاफिर ‘वह’ तुम्हें उसी में ले जाएगा और तुम्हें (उसी से) निकालेगा।
- وَاللّٰهُ جَعَلَ لَكُمُ الْاَرْضَ بِسَاطًاۙऔर अल्लाह ही ने तुम्हारे लिए ज़मीन को बिछौना बनाया,
- لِتَسْلُكُوا مِنْهَا سُبُلًا فِجَاجًا۟ताकि तुम उसके खुले हुए रास्तों में चलो।
- قَالَ نُوحٌ رَبِّ اِنَّهُمْ عَصَوْن۪ي وَاتَّبَعُوا مَنْ لَمْ يَزِدْهُ مَالُهُ وَوَلَدُهُٓ اِلَّا خَسَارًاۚनूह़ ने कहा, ‘‘ऐ मेरे रब! उन्होंने मेरी नाफ़रमानी की, और उनकी बात मानी जिनके माल और औलाद ने उनको नुक़्सान ही (ज़्यादा) पहुंचाया है-
- وَمَكَرُوا مَكْرًا كُبَّارًاۚऔर उन्होंने बहुत बड़ी चाल चली,
- وَقَالُوا لَا تَذَرُنَّ اٰلِهَتَكُمْ وَلَا تَذَرُنَّ وَدًّا وَلَا سُوَاعًاۙ وَلَا يَغُوثَ وَيَعُوقَ وَنَسْرًاۚऔर कहने लगे, ‘हरगिज़ न छोड़ो अपने मअ़बूदों (उपास्यों) को, और कभी न छोड़ना ‘वद्य’ (देव) को, और न ‘सुवाअ़’ (देव) को, और न ‘यगूस,’ (देव) को और न ‘यअ़ूक़’ (देव), और ‘नस्र’ (देव) को;
- وَقَدْ اَضَلُّوا كَث۪يرًاۚ وَلَا تَزِدِ الظَّالِم۪ينَ اِلَّا ضَلَالًاऔर उन्होंने बहुत लोगों को गुमराह किया है, और ‘तू’ इन ज़ालिमों की गुमराही को और बढ़ा दे।’’
- مِمَّا خَط۪ٓيـَٔاتِهِمْ اُغْرِقُوا فَاُدْخِلُوا نَارًا فَلَمْ يَجِدُوا لَهُمْ مِنْ دُونِ اللّٰهِ اَنْصَارًاवे अपने गुनाहों की वजह से ग़र्क कर (डुबा) दिये गये, फिर आग में दाख़िल कर दिये गये, तो अल्लाह के सिवा उन्होंने अपना कोई मदद्गार नहीं पाया।
- وَقَالَ نُوحٌ رَبِّ لَا تَذَرْ عَلَى الْاَرْضِ مِنَ الْكَافِر۪ينَ دَيَّارًاऔर नूह ने कहा, ‘‘ऐ मेरे रब! ‘तू’ धरती पर काफ़िरों (इन्कार करने वालों) में से किसी बसने वाले को न छोड़,
- اِنَّكَ اِنْ تَذَرْهُمْ يُضِلُّوا عِبَادَكَ وَلَا يَلِدُٓوا اِلَّا فَاجِرًا كَفَّارًاअगर ‘तू’ ने इनको छोड़ दिया तो वे ‘तेरे’ बन्दों को गुमराह करेंगे, और उनसे जो औलाद होगी वह भी दुराचार, काफ़िर ही होगी।
- رَبِّ اغْفِرْ ل۪ي وَلِوَالِدَيَّ وَلِمَنْ دَخَلَ بَيْتِيَ مُؤْمِنًا وَلِلْمُؤْمِن۪ينَ وَالْمُؤْمِنَاتِۜ وَلَا تَزِدِ الظَّالِم۪ينَ اِلَّا تَبَارًاऐ मेरे रब! मुझे माफ़ कर दे और मेरे मां-बाप को, और उनको जो मेरे घर में ईमान वाला बन कर दाख़िल हो, और ईमान वाले मर्दों, और ईमान वाली अ़ौरतों को भी; और ज़ालिम लोगों की हलाकत (विनाश) को और बढ़ा दे।’’
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet