Can Damlaları

सूरह 70: Al-Maarij

  1. سَاَلَ سَٓائِلٌ بِعَذَابٍ وَاقِعٍۙसवाल किया, एक सवाल करने वाले ने अ़ज़ाब के विषय में, जो होने वाला है;
  2. لِلْكَافِر۪ينَ لَيْسَ لَهُ دَافِعٌۙकाफ़िरों पर, (जिसे) कोई उसको टालने वाला नहीं;
  3. مِنَ اللّٰهِ ذِي الْمَعَارِجِۜयह (अज़ाब) अल्लाह की ओर से होगा, जो बुलन्दियों वाला है;
  4. تَعْرُجُ الْمَلٰٓئِكَةُ وَالرُّوحُ اِلَيْهِ ف۪ي يَوْمٍ كَانَ مِقْدَارُهُ خَمْس۪ينَ اَلْفَ سَنَةٍۚफ़रिश्ते और रूहें ‘उसकी’ ओर चढ़ कर जाती हैं, यह अ़ज़ाब उस दिन होगा, जिसकी मुद्दत (अवधि) पचास हज़ार साल की होगी।
  5. فَاصْبِرْ صَبْرًا جَم۪يلًاतो आप ऐसा सब्र कीजिए जो ‘सब्र जमील’ हो (उत्तम धैर्य)।
  6. اِنَّهُمْ يَرَوْنَهُ بَع۪يدًاۙवह उन लोगों की नज़र में दूर हैं,
  7. وَنَرٰيهُ قَر۪يبًاۜऔर ‘हमारी’ नज़र में क़रीब,
  8. يَوْمَ تَكُونُ السَّمَٓاءُ كَالْمُهْلِۙजिस दिन आसमान ऐसा हो जाएगा जैसे पिघला हुआ ताँबा,
  9. وَتَكُونُ الْجِبَالُ كَالْعِهْنِۙऔर पहाड़ रंगीन ऊन की तरह होंगे,
  10. وَلَا يَسْـَٔلُ حَم۪يمٌ حَم۪يمًاۚऔर कोई दोस्त किसी दोस्त को न पूछेगा,
  11. يُبَصَّرُونَهُمْۜ يَوَدُّ الْمُجْرِمُ لَوْ يَفْتَد۪ي مِنْ عَذَابِ يَوْمِئِذٍ بِبَن۪يهِۙ(हालंाकि) एक-दूसरे को सामने देख रहे होंगे, मुज्रिम चाहेगा कि उस दिन के अ़ज़ाब से छुट्कारा पाने के लिए फ़िदिया (मुक्ति प्रतिदान) में अपने बेटों को दे दे,
  12. وَصَاحِبَتِه۪ وَاَخ۪يهِۙऔर अपनी पत्नी, और अपने भाई को;
  13. وَفَص۪يلَتِهِ الَّت۪ي تُـْٔو۪يهِۙऔर अपने ख़ानदान को, जो उसे पनाह देता था,
  14. وَمَنْ فِي الْاَرْضِ جَم۪يعًاۙ ثُمَّ يُنْج۪يهِۙऔर धरती पर जितने आदमी हैं सब को दे दे, और अपने को बचा ले;
  15. كَلَّاۜ اِنَّهَا لَظٰىۙहरगिज़ नहीं!! वह भड़कती हुई आग होगी;
  16. نَزَّاعَةً لِلشَّوٰىۚखाल को उधेड़ देने वाली है,
  17. تَدْعُوا مَنْ اَدْبَرَ وَتَوَلّٰىۙवह अपनी ओर बुलाएगी हर उस व्यक्ति को जिसने (हक़ से) पीठ फेरी और मुंह मोड़ा।
  18. وَجَمَعَ فَاَوْعٰىऔर (माल) जमा किया, फिर उसको सैंत कर रखा,
  19. اِنَّ الْاِنْسَانَ خُلِقَ هَلُوعًاۙबेशक इन्सान बेसब्रा पैदा किया गया है,
  20. اِذَا مَسَّهُ الشَّرُّ جَزُوعًاۙजब उसको तक्लीफ़ पहंुचती है तो घबरा उठता है,
  21. وَاِذَا مَسَّهُ الْخَيْرُ مَنُوعًاۙऔर जब उसे अच्छी ह़ालत मिल जाती है, तो कंजूसी करने लगता है;
  22. اِلَّا الْمُصَلّ۪ينَۙसिवाय नमाज़ियों के,
  23. اَلَّذ۪ينَ هُمْ عَلٰى صَلَاتِهِمْ دَٓائِمُونَۖजो नमाज़ों की पाबन्दी करते हैं,
  24. وَالَّذ۪ينَ ف۪ٓي اَمْوَالِهِمْ حَقٌّ مَعْلُومٌۙऔर जिनके मालों में एक निर्धारित ह़क़ है,
  25. لِلسَّٓائِلِ وَالْمَحْرُومِۖसवाल करने वालों और महरूमों का;
  26. وَالَّذ۪ينَ يُصَدِّقُونَ بِيَوْمِ الدّ۪ينِۖऔर जो बदला पाने के दिन को सच मानते हैं,
  27. وَالَّذ۪ينَ هُمْ مِنْ عَذَابِ رَبِّهِمْ مُشْفِقُونَۚऔर जो अपने रब के अ़ज़ाब से डरते हैं,
  28. اِنَّ عَذَابَ رَبِّهِمْ غَيْرُ مَأْمُونٍۚबेशक उनके ‘रब’ का अ़ज़ाब है ही ऐसा, कि उससे बेख़ौफ़ न रहा जाए;
  29. وَالَّذ۪ينَ هُمْ لِفُرُوجِهِمْ حَافِظُونَۙऔर जो अपनी शर्मगाहों (गुप्तांगों) की रक्षा करने वाले हैं।
  30. اِلَّا عَلٰٓى اَزْوَاجِهِمْ اَوْ مَا مَلَكَتْ اَيْمَانُهُمْ فَاِنَّهُمْ غَيْرُ مَلُوم۪ينَۚसिवाय अपनी पत्नियों या लौंडियों के, उन्हें कुछ मलामत नहीं-,
  31. فَمَنِ ابْتَغٰى وَرَٓاءَ ذٰلِكَ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْعَادُونَۚतो जो लोग इनके सिवा कुछ और चाहते हों, वे सीमा से बढ़ जाने वाले हैं,
  32. وَالَّذ۪ينَ هُمْ لِاَمَانَاتِهِمْ وَعَهْدِهِمْ رَاعُونَۖऔर जो अपनी अमानतों और अपने अ़हद (प्रतिज्ञा) की रिअ़ायत करने वाले हैं;
  33. وَالَّذ۪ينَ هُمْ بِشَهَادَاتِهِمْ قَٓائِمُونَۖऔर जो अपनी गवाहियों को अदा करते हैं,
  34. وَالَّذ۪ينَ هُمْ عَلٰى صَلَاتِهِمْ يُحَافِظُونَۜऔर जो अपनी नमाज़ों की हिफ़ाज़त करते हैं,
  35. اُو۬لٰٓئِكَ ف۪ي جَنَّاتٍ مُكْرَمُونَۜ۟यही लोग जन्नतों (बागों) में इज़्ज़त के साथ रहेंगे,
  36. فَمَا لِ‌الَّذ۪ينَ كَفَرُوا قِبَلَكَ مُهْطِع۪ينَۙतो क्या हो गया है उन काफ़िरों को कि आप की ओर दौड़े चले आ रहे हैं;
  37. عَنِ الْيَم۪ينِۙ وَعَنِ الشِّمَالِ عِز۪ينَदाएं और बाएं से, गिरोह के गिरोह हो कर?
  38. اَيَطْمَعُ كُلُّ امْرِئٍ مِنْهُمْ اَنْ يُدْخَلَ جَنَّةَ نَع۪يمٍۙक्या उनमें से हर व्यक्ति यह उम्मीद रखता है कि वह नेअ़मत के बाग़ में दाख़िल कर दिया जाएगा?-
  39. كَلَّاۜ اِنَّا خَلَقْنَاهُمْ مِمَّا يَعْلَمُونَहरगिज़ नहीं!! ‘हमने’ उन्हें उस चीज़ से पैदा किया, जिसे वे जानते हैं।
  40. فَلَٓا اُقْسِمُ بِرَبِّ الْمَشَارِقِ وَالْمَغَارِبِ اِنَّا لَقَادِرُونَۙतो कुछ नहीं, मैं क़सम खाता हूं पूरबों और पश्चिमों के ‘रब’ की, कि बेशक ‘हम’ इस पर क़ुदरत (सामर्थ्यवान) रखने वाले हैं;
  41. عَلٰٓى اَنْ نُبَدِّلَ خَيْرًا مِنْهُمْۙ وَمَا نَحْنُ بِمَسْبُوق۪ينَकि उनकी जगह उनसे बेहतर लोग ले आएँ और हम पीछे रह जाने वाले नहीं।
  42. فَذَرْهُمْ يَخُوضُوا وَيَلْعَبُوا حَتّٰى يُلَاقُوا يَوْمَهُمُ الَّذ۪ي يُوعَدُونَۙतो आप उनको उनके व्यर्थ बातों में पड़े रहने दीजिए, कि यह उसी में खेलते रहें, यहां तक कि यह उस दिन से मुलाक़ात कर लें जिसका इनसे वादा किया जा रहा है;
  43. يَوْمَ يَخْرُجُونَ مِنَ الْاَجْدَاثِ سِرَاعًا كَاَنَّهُمْ اِلٰى نُصُبٍ يُوفِضُونَۙउस दिन यह अपनी क़ब्रों से तेज़ी के साथ निकलेंगे, जैसे वह आस्तानों (बुतों) की ओर दौड़ रहे हों।
  44. خَاشِعَةً اَبْصَارُهُمْ تَرْهَقُهُمْ ذِلَّةٌۜ ذٰلِكَ الْيَوْمُ الَّذ۪ي كَانُوا يُوعَدُونَउनकी निगाहें झुकी हुई होंगी, उन पर ज़िल्लत छाई हुई होगी, ‘यही’ वह दिन होगा जिसका उनसे वादा किया जाता था।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet