Can Damlaları

सूरह 69: Al-Haqqah

  1. اَلْحَٓاقَّةُۙसचमुच होने वाली,
  2. مَا الْحَٓاقَّةُۚवह सचमुच होने वाली क्या है?
  3. وَمَٓا اَدْرٰيكَ مَا الْحَٓاقَّةُۜऔर आप को क्या ख़बर है कि वह सचमुच होने वाली क्या है?
  4. كَذَّبَتْ ثَمُودُ وَعَادٌ بِالْقَارِعَةِसमूद ने और अ़ाद ने उस खड़खड़ाने वाली को झुठला दिया,
  5. فَاَمَّا ثَمُودُ فَاُهْلِكُوا بِالطَّاغِيَةِतो समूद तो ज़ोरदार आवाज़ से हलाक कर दिये गये,
  6. وَاَمَّا عَادٌ فَاُهْلِكُوا بِر۪يحٍ صَرْصَرٍ عَاتِيَةٍۙऔर अ़ाद ठंडी तेज़ हवा के ज़रिये हलाक किये गये।
  7. سَخَّرَهَا عَلَيْهِمْ سَبْعَ لَيَالٍ وَثَمَانِيَةَ اَيَّامٍۙ حُسُومًا فَتَرَى الْقَوْمَ ف۪يهَا صَرْعٰىۙ كَاَنَّهُمْ اَعْجَازُ نَخْلٍ خَاوِيَةٍۚ‘उस’ ने उस हवा को सात रात और आठ दिन तक उन पर मुसल्लत कर दिया था, तो तुम उन लोगों को देखते कि (इस तरह) ढेर हो गये जैसे खुजूर के खोखले वृक्षों के तने हों?
  8. فَهَلْ تَرٰى لَهُمْ مِنْ بَاقِيَةٍतो क्या तुम्हें उनमें से कोई बचा हुआ नज़र आता है?
  9. وَجَٓاءَ فِرْعَوْنُ وَمَنْ قَبْلَهُ وَالْمُؤْتَفِكَاتُ بِالْخَاطِئَةِۚऔर फ़िरऔन और इससे पहले के लोगों ने, और उल्टी हुई बस्ती वालों ने गुनाह के काम किये थे।
  10. فَعَصَوْا رَسُولَ رَبِّهِمْ فَاَخَذَهُمْ اَخْذَةً رَابِيَةًतो उन्होंने अपने ‘रब’ के रसूल की नाफ़रमानी की, फिर ‘उसने’ उनको सख़्ती के साथ पकड़ लिया।
  11. اِنَّا لَمَّا طَغَا الْمَٓاءُ حَمَلْنَاكُمْ فِي الْجَارِيَةِۙजब पानी ह़द से ज़्यादा हो गया तो ‘हमने’ तुम्हें नौका में सवार कर दिया;
  12. لِنَجْعَلَهَا لَكُمْ تَذْكِرَةً وَتَعِيَهَٓا اُذُنٌ وَاعِيَةٌताकि ‘हम’ तुम्हारे लिए इस घटना को नसीह़त बना दें, और ताकि उसे याद रखने वाले कान याद रखें;
  13. فَاِذَا نُفِخَ فِي الصُّورِ نَفْخَةٌ وَاحِدَةٌۙतो जब सूर में एक फूँक मारी जाएगी;
  14. وَحُمِلَتِ الْاَرْضُ وَالْجِبَالُ فَدُكَّتَا دَكَّةً وَاحِدَةًऔर उठा ली जायेगी ज़मीन और पहाड़, फिर (दोनों को) एक ही बार में चूरा-चूरा कर दिया जाएगा;
  15. فَيَوْمَئِذٍ وَقَعَتِ الْوَاقِعَةُۙतो उस दिन घटित होने वाली घटना घटित हो जाएगी;
  16. وَانْشَقَّتِ السَّمَٓاءُ فَهِيَ يَوْمَئِذٍ وَاهِيَةٌۙऔर आसमान फट जाएगा, तो वह उस दिन कमज़ोर हो जाएगा;
  17. وَالْمَلَكُ عَلٰٓى اَرْجَٓائِهَاۜ وَيَحْمِلُ عَرْشَ رَبِّكَ فَوْقَهُمْ يَوْمَئِذٍ ثَمَانِيَةٌۜऔर फ़रिश्ते उसके किनारों पर (आ जाएँगे), और उस रोज़ आप के रब के अर्श (सिंहासन) को आठ फ़रिश्ते उठाए हुए होंगे।
  18. يَوْمَئِذٍ تُعْرَضُونَ لَا تَخْفٰى مِنْكُمْ خَافِيَةٌजिस दिन तुम पेश किये जाओगे, तुम्हारी कोई बात छिपी न रहेगी।
  19. فَاَمَّا مَنْ اُو۫تِيَ كِتَابَهُ بِيَم۪ينِه۪ فَيَقُولُ هَٓاؤُ۬مُ اقْرَؤُ۫ا كِتَابِيَهْۚतो जिसके दाहिने हाथ में अ़ामाल नामा (कर्म पत्र) दिया जाएगा, तो वह कहेगा, ‘‘लो मेरा अ़ामाल नामा पढ़ लो;
  20. اِنّ۪ي ظَنَنْتُ اَنّ۪ي مُلَاقٍ حِسَابِيَهْۚमैं पहले ही यक़ीन रखता था कि मेरा हिसाब मेरे सामने पेश होने वाला है।’’
  21. فَهُوَ ف۪ي ع۪يشَةٍ رَاضِيَةٍۙतो वह (व्यक्ति) अपनी पसंदीदा ज़िन्दगी में होगा,
  22. ف۪ي جَنَّةٍ عَالِيَةٍۙबुलन्द जन्नत के बाग़ों में,
  23. قُطُوفُهَا دَانِيَةٌजिनके फल झुके हुए होंगे,
  24. كُلُوا وَاشْرَبُوا هَن۪ٓيـًٔا بِمَٓا اَسْلَفْتُمْ فِي الْاَيَّامِ الْخَالِيَةِखाओ और पियो मज़े से उन अ़ामाल के बदले में जो तुमने पिछले दिनों में आगे भेजे थे।
  25. وَاَمَّا مَنْ اُو۫تِيَ كِتَابَهُ بِشِمَالِه۪ فَيَقُولُ يَا لَيْتَن۪ي لَمْ اُو۫تَ كِتَابِيَهْۚऔर जिसके बाएं हाथ में अ़ामाल नामा दिया जाएगा, तो वह कहेगा, ‘‘काश, मेरा अ़ामाल नामा मुझे न दिया जाता;
  26. وَلَمْ اَدْرِ مَا حِسَابِيَهْۚऔर मैं न जानता कि मेरा हिसाब क्या है!
  27. يَا لَيْتَهَا كَانَتِ الْقَاضِيَةَۚ‘काश’ मौत ही मेरा फ़ैसला कर देती!
  28. مَٓا اَغْنٰى عَنّ۪ي مَالِيَهْۚमेरे माल ने मुझे कुछ भी फ़ायदा न पहुंचाया,
  29. هَلَكَ عَنّ۪ي سُلْطَانِيَهْۚमेरी जो हुकूमत (सत्ता) थी वह बरबाद हो गयी।’’
  30. خُذُوهُ فَغُلُّوهُۙ‘‘इसे पकड़ो और इसको तौंक पहना दो;
  31. ثُمَّ الْجَح۪يمَ صَلُّوهُۙफिर भड़कती हुई आग में झोंक दो,
  32. ثُمَّ ف۪ي سِلْسِلَةٍ ذَرْعُهَا سَبْعُونَ ذِرَاعًا فَاسْلُكُوهُۜफिर ऐसी ज़ंजीर में इसको जकड़ दो जिसकी माप सत्तर गज़ है,
  33. اِنَّهُ كَانَ لَا يُؤْمِنُ بِاللّٰهِ الْعَظ۪يمِۙयह अज़ीम (महिमावान) अल्लाह पर ईमान नहीं रखता था,
  34. وَلَا يَحُضُّ عَلٰى طَعَامِ الْمِسْك۪ينِۜऔर न मिस्कीन को खाना खिलाने पर उभारता था,
  35. فَلَيْسَ لَهُ الْيَوْمَ هٰهُنَا حَم۪يمٌۙतो आज इसका कोई दोस्त नहीं,
  36. وَلَا طَعَامٌ اِلَّا مِنْ غِسْل۪ينٍۙऔर न ग़िस्लीन (पीप) के अ़लावा कोई खाना है,
  37. لَا يَأْكُلُهُٓ اِلَّا الْخَاطِؤُ۫نَ۟उसे केवल गुनहगार ही खाएंगे।’’
  38. فَلَٓا اُقْسِمُ بِمَا تُبْصِرُونَۙतो मैं उन चीज़ों की क़सम खाता हूँ जिनको तुम देखते हो,
  39. وَمَا لَا تُبْصِرُونَۙऔर उन (चीजां़े) की भी जिन को तुम नहीं देखते;
  40. اِنَّهُ لَقَوْلُ رَسُولٍ كَر۪يمٍۚकि यह क़ुर्आन कलाम है एक इज़्ज़तदार फ़रिश्ते का लाया हुआ,
  41. وَمَا هُوَ بِقَوْلِ شَاعِرٍۜ قَل۪يلًا مَا تُؤْمِنُونَۙऔर यह किसी शायर का कलाम (वाणी) नहीं, मगर तुम लोग बहुत ही कम ईमान लाते हो;
  42. وَلَا بِقَوْلِ كَاهِنٍۜ قَل۪يلًا مَا تَذَكَّرُونَۜऔर यह किसी काहिन (ज्योतिष) का कलाम (वाणी) नहीं तुम लोग बहुत ही कम समझते हो;
  43. تَنْز۪يلٌ مِنْ رَبِّ الْعَالَم۪ينَयह उतारा हुआ है रब्बुल अ़ालमीन की ओर से।
  44. وَلَوْ تَقَوَّلَ عَلَيْنَا بَعْضَ الْاَقَاو۪يلِۙऔर अगर यह (रसूल) ‘हमारे’ ज़िम्मे कुछ बातें गढ़ लेते,
  45. لَاَخَذْنَا مِنْهُ بِالْيَم۪ينِۙतो ‘हम’ उनका दाहिना हाथ पकड़ लेते;
  46. ثُمَّ لَقَطَعْنَا مِنْهُ الْوَت۪ينَۘफिर उनकी रगे दिल (अर्थात गर्दने रग) काट देते,
  47. فَمَا مِنْكُمْ مِنْ اَحَدٍ عَنْهُ حَاجِز۪ينَतो तुम में से कोई इस से बचाने वाला न होता,
  48. وَاِنَّهُ لَتَذْكِرَةٌ لِلْمُتَّق۪ينَऔर यह (किताब) परहेज़गारों के लिए नसीह़त है।
  49. وَاِنَّا لَنَعْلَمُ اَنَّ مِنْكُمْ مُكَذِّب۪ينَऔर ‘हम’ जानते हैं कि तुममें से कुछ इसको झुठलाने वाले हैं,
  50. وَاِنَّهُ لَحَسْرَةٌ عَلَى الْكَافِر۪ينَऔर यह काफ़िरों के लिए बड़ा पछतावा है,
  51. وَاِنَّهُ لَحَقُّ الْيَق۪ينِऔर निश्चय ही यह बिल्कुल यक़ीनी सत्य है,
  52. فَسَبِّحْ بِاسْمِ رَبِّكَ الْعَظ۪يمِतो आप रब्बे अज़ीम (महिमावान ) के नाम की तस्बीह़ बयान करते रहिए।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet