सूरह 68: Al-Qalam
- نٓ وَالْقَلَمِ وَمَا يَسْطُرُونَۙनून, क़सम है क़लम की, और जो लिखते हैं;
- مَٓا اَنْتَ بِنِعْمَةِ رَبِّكَ بِمَجْنُونٍۚकि आप अपने रब की नेअ़मतों के कोई दीवाने नहीं हैं,
- وَاِنَّ لَكَ لَاَجْرًا غَيْرَ مَمْنُونٍۚऔर आपके लिए ऐसा अज्र (बदला) है जो कभी ख़त्म न होगा,
- وَاِنَّكَ لَعَلٰى خُلُقٍ عَظ۪يمٍऔर आप बड़े अख़्लाक़ (अच्छे स्वभाव) के मर्तबे पर हैं,
- فَسَتُبْصِرُ وَيُبْصِرُونَۙतो बहुत जल्द तुम भी देख लोगे और यह भी देख लेंगे,
- بِاَيِّكُمُ الْمَفْتُونُकि तुममें से कौन गुमराह है?
- اِنَّ رَبَّكَ هُوَ اَعْلَمُ بِمَنْ ضَلَّ عَنْ سَب۪يلِه۪ۖ وَهُوَ اَعْلَمُ بِالْمُهْتَد۪ينَआप का ‘रब’ उसे भी अच्छी तरह जानता है, जो ‘उसकी’ राह से भटक गया हो, और उनको भी खूब जानता है जो सीधी राह पर हैं;
- فَلَا تُطِعِ الْمُكَذِّب۪ينَतो आप इन झुठलाने वालों की बात न मानिए।
- وَدُّوا لَوْ تُدْهِنُ فَيُدْهِنُونَऔर ये लोग चाहते हैं कि किसी तरह आप नर्म पड़ जाएँ, तो ये भी नर्म हो जाएँ।
- وَلَا تُطِعْ كُلَّ حَلَّافٍ مَه۪ينٍۙऔर आप किसी ऐसे व्यक्ति की बात न मानिएगा जो बहुत क़समें खाने वाला और ज़लील हो,
- هَمَّازٍ مَشَّٓاءٍ بِنَم۪يمٍۙकचोके लगाने वाला, चुगलियां खाने वाला;
- مَنَّاعٍ لِلْخَيْرِ مُعْتَدٍ اَث۪يمٍۙख़ैर (भलाई) से रोकने वाला (माल में बुख़्ल करने वाला) ज़्यादती करने वाला, भारी गुनहगार है;
- عُتُلٍّ بَعْدَ ذٰلِكَ زَن۪يمٍۙक्रूर (सख़्त मिज़ाज) इसके अ़लावा बदनाम भी;
- اَنْ كَانَ ذَا مَالٍ وَبَن۪ينَۜइस वजह से कि वह माल और सन्तान वाला है।
- اِذَا تُتْلٰى عَلَيْهِ اٰيَاتُنَا قَالَ اَسَاط۪يرُ الْاَوَّل۪ينَजब उसको ‘हमारी’ आयतें पढ़कर सुनाई जाती हैं तो कहता है, ‘‘यह तो पहले लोगों के क़िस्से हैं।’’
- سَنَسِمُهُ عَلَى الْخُرْطُومِजल्द ही ‘हम’ उसके सूँड (नाक) पर दाग़ लगाएँगे।
- اِنَّا بَلَوْنَاهُمْ كَمَا بَلَوْنَٓا اَصْحَابَ الْجَنَّةِۚ اِذْ اَقْسَمُوا لَيَصْرِمُنَّهَا مُصْبِح۪ينَۙ‘हमने’ उन लोगों को उसी तरह आज़्माइश में डाला है, जिस तरह बाग़ वालों को आज़्माइश में डाला था, जब उन्होंने क़सम खाई कि सुबह़ सवेरे ज़रूर हम इसका फल तोडं़ेगे;
- وَلَا يَسْتَثْنُونَऔर वे इसमें छूट की कोई गुन्जाइश नहीं रख रहे थे (अर्थात इन्शाअल्लाह न कहा),
- فَطَافَ عَلَيْهَا طَٓائِفٌ مِنْ رَبِّكَ وَهُمْ نَٓائِمُونَअभी वे सो ही रहे थे कि आप के रब की ओर से गर्दिश का एक झोंका आया,
- فَاَصْبَحَتْ كَالصَّر۪يمِतो वह ऐसा हो गया जैसे कटी हुई खेती,
- فَتَنَادَوْا مُصْبِح۪ينَۙतो सुबह होते ही उन्होंने एक-दूसरे को पुकारा,
- اَنِ اغْدُوا عَلٰى حَرْثِكُمْ اِنْ كُنْتُمْ صَارِم۪ينَ‘‘अगर तुमको काटना, तोड़ना है तो सुबह़ ही अपनी खेती पर पहुंच जाओ;’’
- فَانْطَلَقُوا وَهُمْ يَتَخَافَتُونَۙतो वे चुपके-चुपके बातें करते हुए चल पड़े,
- اَنْ لَا يَدْخُلَنَّهَا الْيَوْمَ عَلَيْكُمْ مِسْك۪ينٌकि आज कोई मिस्कीन (मुहताज) तुम्हारे पास दाख़िल न होने पाए,
- وَغَدَوْا عَلٰى حَرْدٍ قَادِر۪ينَऔर वे सुबह़ सवेरे पक्के इरादे के साथ निकले, मानो (मुहताजों को)! रोक देने की उन्हें क़ुदरत (सामर्थ्य) है;
- فَلَمَّا رَاَوْهَا قَالُٓوا اِنَّا لَضَٓالُّونَۙतो जब उसको देखा! तो कहने लगे, ‘‘हम रास्ते से भटक गये।’’
- بَلْ نَحْنُ مَحْرُومُونَ(नहीं) ‘‘बल्कि हम मह़रूम (वंचित) होकर रह गये।’’
- قَالَ اَوْسَطُهُمْ اَلَمْ اَقُلْ لَكُمْ لَوْلَا تُسَبِّحُونَउनमेंं जो बेहतर था कहने लगा, ‘‘क्या मैंने तुमसे कहा नहीं था कि तुम तस्बीह़ क्यों नहीं करते?’’
- قَالُوا سُبْحَانَ رَبِّنَٓا اِنَّا كُنَّا ظَالِم۪ينَवे पुकार उठे, ‘‘पाक है हमारा रब! बेशक हम ही ज़ालिम थे।’’
- فَاَقْبَلَ بَعْضُهُمْ عَلٰى بَعْضٍ يَتَلَاوَمُونَतो वे आपस में एक-दूसरे की ओर रूख करके मलामत करने लगे;
- قَالُوا يَا وَيْلَنَٓا اِنَّا كُنَّا طَاغ۪ينَउन्होंने कहा, ‘‘अफ़सोस है हम पर! हम ही सरकश थे;
- عَسٰى رَبُّنَٓا اَنْ يُبْدِلَنَا خَيْرًا مِنْهَٓا اِنَّٓا اِلٰى رَبِّنَا رَاغِبُونَउम्मीद है कि हमारा ‘रब’ इसके बदले में हमें इससे बेहतर (बाग़) अता करेगा, हम अपने ‘रब’ की ओर रूजूअ़ होते हैं।’’
- كَذٰلِكَ الْعَذَابُۜ وَلَعَذَابُ الْاٰخِرَةِ اَكْبَرُۢ لَوْ كَانُوا يَعْلَمُونَ۟इसी तरह होता है अ़ज़ाब, और आख़िरत का अ़ज़ाब तो इससे कहीं बड़ा है, काश! ये लोग जानते।
- اِنَّ لِلْمُتَّق۪ينَ عِنْدَ رَبِّهِمْ جَنَّاتِ النَّع۪يمِपरहेज़गारों के लिए उनके ‘रब’ के यहां नेअ़मत के बाग़ हैं।
- اَفَنَجْعَلُ الْمُسْلِم۪ينَ كَالْمُجْرِم۪ينَۜतो क्या ‘हम’ मुस्लिमों (आज्ञाकारियों) को मुज्रिमों जैसा कर देंगे?
- مَا لَكُمْ۠ كَيْفَ تَحْكُمُونَۚतुम लोगों को क्या हो गया है! कैसा फ़ैसला करते हो?-
- اَمْ لَكُمْ كِتَابٌ ف۪يهِ تَدْرُسُونَۙक्या तुम्हारे पास कोई किताब है जिसमें तुम पढ़ते हो;
- اِنَّ لَكُمْ ف۪يهِ لَمَا تَخَيَّرُونَۚकि उसमें तुम्हारे लिए वह कुछ है जो तुम पसंद करते हो;
- اَمْ لَكُمْ اَيْمَانٌ عَلَيْنَا بَالِغَةٌ اِلٰى يَوْمِ الْقِيٰمَةِۙ اِنَّ لَكُمْ لَمَا تَحْكُمُونَۚया तुमने ‘हमसे’ क़समें ले ली हैं जो क़ियामत के दिन तक बाक़ी रहने वाली हैं, कि तुम्हारे लिए वही कुछ है जो तुम फ़ैसला करो?
- سَلْهُمْ اَيُّهُمْ بِذٰلِكَ زَع۪يمٌۚۛउनसे पूछो, ‘‘तुममें से कौन इसकी ज़मानत लेने वाला है?’’
- اَمْ لَهُمْ شُرَكَٓاءُۚۛ فَلْيَأْتُوا بِشُرَكَٓائِهِمْ اِنْ كَانُوا صَادِق۪ينَक्या उन्होंने शरीक ठहरा रखे हैं,? तो लाएँ अपने शरीकों को, अगर वे सच्चे हैं।
- يَوْمَ يُكْشَفُ عَنْ سَاقٍ وَيُدْعَوْنَ اِلَى السُّجُودِ فَلَا يَسْتَط۪يعُونَۙजिस दिन पिंडुली खुल जाएगी (अर्थात मुसीबत आ पड़ेगी) और (काफिर) सज्दे के लिए बुलाए जाएँगे, तो वे सज्दः न कर सकेंगे।
- خَاشِعَةً اَبْصَارُهُمْ تَرْهَقُهُمْ ذِلَّةٌۜ وَقَدْ كَانُوا يُدْعَوْنَ اِلَى السُّجُودِ وَهُمْ سَالِمُونَउनकी निगाहें झुकी हुई होंगी, ज़िल्लत उन पर छा रही होगी, और यह सज्दः की ओर उस ह़ालत में भी बुलाए जाते थे, कि भले चंगे थे।
- فَذَرْن۪ي وَمَنْ يُكَذِّبُ بِهٰذَا الْحَد۪يثِۜ سَنَسْتَدْرِجُهُمْ مِنْ حَيْثُ لَا يَعْلَمُونَۙतो आप मुझे और उन लोगों को छोड़ दीजिए, जो इस बात को झुठलाते हैं, ‘हम’ उनको धीरे-धीरे ले जाएँगे ऐसे तरीक़े पर, कि उन्हें ख़बर भी न होगी।
- وَاُمْل۪ي لَهُمْۜ اِنَّ كَيْد۪ي مَت۪ينٌऔर ‘मैं’ उन्हें मोहलत दिये जाता हूं, बेशक ‘मेरा’ उपाय बहुत मज़बूत है।
- اَمْ تَسْـَٔلُهُمْ اَجْرًا فَهُمْ مِنْ مَغْرَمٍ مُثْقَلُونَۚक्या आप उनसे कुछ बदला मांग रहे हैं कि वह इसके ज़ुर्माने के बोझ से दबे जा रहे हैं;
- اَمْ عِنْدَهُمُ الْغَيْبُ فَهُمْ يَكْتُبُونَया उनके पास ग़ैब की ख़बर है कि (जिसे) वे लिखा करते हैं?
- فَاصْبِرْ لِحُكْمِ رَبِّكَ وَلَا تَكُنْ كَصَاحِبِ الْحُوتِۢ اِذْ نَادٰى وَهُوَ مَكْظُومٌۜतो आप अपने ‘रब’ के हुक्म पर सब्र कीजिए, और मछली वाले (यूनुस) की तरह न हो जाइए जबकि उन्होंने (उस ह़ालत में) पुकारा और वह (ग़म व) ग़ुस्से से घुट रहे थे।
- لَوْلَٓا اَنْ تَدَارَكَهُ نِعْمَةٌ مِنْ رَبِّه۪ لَنُبِذَ بِالْعَرَٓاءِ وَهُوَ مَذْمُومٌअगर उनके रब की नेअ़मत उनके साथ न होती तो वह बुरी ह़ालत के साथ मैदान में डाल दिये जाते;
- فَاجْتَبٰيهُ رَبُّهُ فَجَعَلَهُ مِنَ الصَّالِح۪ينَतो उनके ‘रब’ ने उनको चुन लिया और उन्हें अच्छे लोगोंं में शामिल कर दिया।
- وَاِنْ يَكَادُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَيُزْلِقُونَكَ بِاَبْصَارِهِمْ لَمَّا سَمِعُوا الذِّكْرَ وَيَقُولُونَ اِنَّهُ لَمَجْنُونٌۢऔर जब काफ़िर ज़िक्र (कुर्आन) को सुनते हैं तो ऐसा लगता है कि वे अपनी निगाहों की ज़ोर से तुम्हें फिसला देंगे और कहते हैं, ‘‘यह तो मजनून है।’’
- وَمَا هُوَ اِلَّا ذِكْرٌ لِلْعَالَم۪ينَऔर यह (क़ुर्आन) सारे संसार के लिए नसीह़त है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet