सूरह 67: Al-Mulk
- تَبَارَكَ الَّذ۪ي بِيَدِهِ الْمُلْكُۘ وَهُوَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌۙबड़ी बरकत वाला है, जिसके हाथ में सारी बादशाही है, और ‘वह’ हर चीज़ पर क़ादिर है;
- اَلَّذ۪ي خَلَقَ الْمَوْتَ وَالْحَيٰوةَ لِيَبْلُوَكُمْ اَيُّكُمْ اَحْسَنُ عَمَلًاۜ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الْغَفُورُۙ‘जिसने’ पैदा किया मौत और ज़िन्दगी को, ताकि तुम्हें आज़्माए, कि तुम में से कौन अच्छा अ़मल करने वाला है? और ‘वह’ बड़ी ताक़त वाला, माफ़ करने वाला है।
- اَلَّذ۪ي خَلَقَ سَبْعَ سَمٰوَاتٍ طِبَاقًاۜ مَا تَرٰى ف۪ي خَلْقِ الرَّحْمٰنِ مِنْ تَفَاوُتٍۜ فَارْجِعِ الْبَصَرَۙ هَلْ تَرٰى مِنْ فُطُورٍ‘जिसने’ सात आसमान तह दर तह बनाए, फिर देखो! तुम को रह़मान की पैदाइश में कुछ कमी या कोई दराड़ दिखाई देती है?
- ثُمَّ ارْجِعِ الْبَصَرَ كَرَّتَيْنِ يَنْقَلِبْ اِلَيْكَ الْبَصَرُ خَاسِئًا وَهُوَ حَس۪يرٌफिर दोबारा नज़र डालो, तुम्हारी नज़र थकी हारी, तुम्हारे ही ओर उल्टी लौट आएगी।
- وَلَقَدْ زَيَّنَّا السَّمَٓاءَ الدُّنْيَا بِمَصَاب۪يحَ وَجَعَلْنَاهَا رُجُومًا لِلشَّيَاط۪ينِ وَاَعْتَدْنَا لَهُمْ عَذَابَ السَّع۪يرِऔर ‘हमने’ दुनिया के आसमान को दीपों (तारों) से सजाया और उनको शैतान पर मार भगाने का साधन बनाया, और उनके लिए भड़कती हुई आग का अ़ज़ाब भी तैयार कर रखा है।
- وَلِلَّذ۪ينَ كَفَرُوا بِرَبِّهِمْ عَذَابُ جَهَنَّمَۜ وَبِئْسَ الْمَص۪يرُऔर जिन लोगों ने अपने रब का इन्कार किया, उनके लिए जहन्नम का अ़ज़ाब है और वह बहुत ही बुरा ठिकाना है;
- اِذَٓا اُلْقُوا ف۪يهَا سَمِعُوا لَهَا شَه۪يقًا وَهِيَ تَفُورُۙजब वे उसमें डाले जाएँगे तो उसके दहाड़ने की आवाज़ सुनेंगे, और वह भड़क रही होगी;
- تَكَادُ تَمَيَّزُ مِنَ الْغَيْظِۜ كُلَّمَٓا اُلْقِيَ ف۪يهَا فَوْجٌ سَاَلَهُمْ خَزَنَتُهَٓا اَلَمْ يَأْتِكُمْ نَذ۪يرٌऐसा लगेगा कि मारे जोश के फट पड़ेगी, जब भी कोई समूह उसमें डाला जाएगा तो उसके चौकीदार (कर्मचारी) उनसे पूछेंगे, ‘‘क्या तुम्हारे पास कोई सचेत करने वाला नहीं आया था?’’
- قَالُوا بَلٰى قَدْ جَٓاءَنَا نَذ۪يرٌ فَكَذَّبْنَا وَقُلْنَا مَا نَزَّلَ اللّٰهُ مِنْ شَيْءٍۚ اِنْ اَنْتُمْ اِلَّا ف۪ي ضَلَالٍ كَب۪يرٍवे कहेंगे, ‘‘क्यों नहीं!! ज़रूर हमारे पास सचेत करने वाला आया था, मगर हमने उसको झुठला दिया, और कहा, कि अल्लाह ने कुछ भी नहीं उतारा, तुम तो बड़ी गुमराही में पड़े हुए हो।’’
- وَقَالُوا لَوْ كُنَّا نَسْمَعُ اَوْ نَعْقِلُ مَا كُنَّا ف۪ٓي اَصْحَابِ السَّع۪يرِऔर कहेंगे, ‘‘अगर हम सुनते या समझते, तो हम दोज़ख़ वालों में शामिल न होते।’’
- فَاعْتَرَفُوا بِذَنْبِهِمْۚ فَسُحْقًا لِاَصْحَابِ السَّع۪يرِइस तरह वे अपने गुनाह को क़ुबूल करेंगे, सो दोज़ख़ियों के लिए (अल्लाह की रह़मत से) दूरी है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ يَخْشَوْنَ رَبَّهُمْ بِالْغَيْبِ لَهُمْ مَغْفِرَةٌ وَاَجْرٌ كَب۪يرٌजो लोग बिना देखे अपने रब से डरते हैं, उनके लिए माफ़ी और बड़ा अज्र है।
- وَاَسِرُّوا قَوْلَكُمْ اَوِ اجْهَرُوا بِه۪ۜ اِنَّهُ عَل۪يمٌ بِذَاتِ الصُّدُورِऔर तुम अपनी बात को छिपाओ या ज़ाहिर करो, ‘वह’ तो सीनों के भेद तक को जानता है।
- اَلَا يَعْلَمُ مَنْ خَلَقَۜ وَهُوَ اللَّط۪يفُ الْخَب۪يرُ۟क्या ‘वह’ नहीं जानेगा जिसने पैदा किया, और ‘वह’ बारीक से बारीक चीज़ को देखने वाला ख़बर रखने वाला है।
- هُوَ الَّذ۪ي جَعَلَ لَكُمُ الْاَرْضَ ذَلُولًا فَامْشُوا ف۪ي مَنَاكِبِهَا وَكُلُوا مِنْ رِزْقِه۪ۜ وَاِلَيْهِ النُّشُورُ‘वही’ तो है जिसने तुम्हारे लिए ज़मीन को नर्म कर दिया, तुम उसकी राहों पर चलो फिरो और खाओ, अल्लाह के रिज़्क़ में से, ‘उसी’ की ओर दोबारा उठ कर जाना है।
- ءَاَمِنْتُمْ مَنْ فِي السَّمَٓاءِ اَنْ يَخْسِفَ بِكُمُ الْاَرْضَ فَاِذَا هِيَ تَمُورُۙक्या तुम उससे ‘जो’ आसमान में है निडर हो गये हो? कि ‘वह’ तुम्हें ज़मीन में धंसा दे, और ‘वह’ यकायक हिलने लगे।
- اَمْ اَمِنْتُمْ مَنْ فِي السَّمَٓاءِ اَنْ يُرْسِلَ عَلَيْكُمْ حَاصِبًاۜ فَسَتَعْلَمُونَ كَيْفَ نَذ۪يرِक्या तुम उससे ‘जो’ आसमान में है निडर हो गये हो? कि तुम पर पथराव करने वाली हवा भेज दे, फिर तुम्हें मालूम हो जाएगा कि मेरा डराना कैसा होता है?
- وَلَقَدْ كَذَّبَ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْ فَكَيْفَ كَانَ نَك۪يرِऔर इनसे पहले गुज़रे हुए लोग भी झुठला चुके हैं, तो देख लो! कैसा रहा मेरा अज़ाब?
- اَوَلَمْ يَرَوْا اِلَى الطَّيْرِ فَوْقَهُمْ صَٓافَّاتٍ وَيَقْبِضْنَۜ مَا يُمْسِكُهُنَّ اِلَّا الرَّحْمٰنُۜ اِنَّهُ بِكُلِّ شَيْءٍ بَص۪يرٌक्या उन्होंने अपने ऊपर परिन्दों को लाइन से पर फैलाते और समेटते हुए नहीं देखा? रह़मान के सिवा कोई नहीं, जो उनको थाम लेता, बेशक ‘वही’ हर चीज़ को ख़ूूब देखता है।
- اَمَّنْ هٰذَا الَّذ۪ي هُوَ جُنْدٌ لَكُمْ يَنْصُرُكُمْ مِنْ دُونِ الرَّحْمٰنِۜ اِنِ الْكَافِرُونَ اِلَّا ف۪ي غُرُورٍۚया ‘वह’ कौन है जो तुम्हारी सेना बनकर अल्लाह के मुक़ाबले में तुम्हारी मदद करे, इन्कार करने वाले तो धोखे में पड़े हुए हैं।
- اَمَّنْ هٰذَا الَّذ۪ي يَرْزُقُكُمْ اِنْ اَمْسَكَ رِزْقَهُۚ بَلْ لَجُّوا ف۪ي عُتُوٍّ وَنُفُورٍया वह कौन है? जो तुम्हें रोज़ी दे, अगर ‘वह’ अपना रिज़्क़ रोक ले, (नहीं,) बल्कि यह तो सरकशी और नफ़रत ही पर अड़े हुए हैं।
- اَفَمَنْ يَمْش۪ي مُكِبًّا عَلٰى وَجْهِه۪ٓ اَهْدٰٓى اَمَّنْ يَمْش۪ي سَوِيًّا عَلٰى صِرَاطٍ مُسْتَق۪يمٍतो क्या वह व्यक्ति जो अपने मुंह के बल औंधा चलता हो, वह ज़्यादा सीधी राह पर है, या वह जो सीधा हो कर सीधी राह पर चल रहा है?
- قُلْ هُوَ الَّذ۪ٓي اَنْشَاَكُمْ وَجَعَلَ لَكُمُ السَّمْعَ وَالْاَبْصَارَ وَالْاَفْـِٔدَةَۜ قَل۪يلًا مَا تَشْكُرُونَकह दीजिए, ‘‘वही है ‘जिसने’ तुमको पैदा किया, और तुम्हारे कान, और आंखें और दिल बनाए, तुम कम ही शुक्र अदा करते हो।’’
- قُلْ هُوَ الَّذ۪ي ذَرَاَكُمْ فِي الْاَرْضِ وَاِلَيْهِ تُحْشَرُونَकह दीजिए, ‘‘वही है ‘जिसने’ तुमको ज़मीन में फैलाया और ‘उसी’ की ओर तुम इकट्ठे किये जाओगे।’’
- وَيَقُولُونَ مَتٰى هٰذَا الْوَعْدُ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَऔर कहते हैं, ‘‘अगर तुम सच्चे हो तो यह वादा कब पूरा होगा?’’
- قُلْ اِنَّمَا الْعِلْمُ عِنْدَ اللّٰهِۖ وَاِنَّمَٓا اَنَا۬ نَذ۪يرٌ مُب۪ينٌकह दीजिए, ‘‘इसका इल्म तो अल्लाह ही के पास है, और मैं तो बस खुला हुआ सचेत करने वाला हूँ’’
- فَلَمَّا رَاَوْهُ زُلْفَةً س۪ٓيـَٔتْ وُجُوهُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَق۪يلَ هٰذَا الَّذ۪ي كُنْتُمْ بِه۪ تَدَّعُونَतो जब वे उसको क़रीब से देख लेंगे तो उनके चेहरे बिगड़ जाएँगे, जिन्होंने इन्कार किया, और कहा जाएगा, ‘‘यही है वह चीज़ जिसकी तुम मांग कर रहे थे।’’
- قُلْ اَرَاَيْتُمْ اِنْ اَهْلَكَنِيَ اللّٰهُ وَمَنْ مَعِيَ اَوْ رَحِمَنَاۙ فَمَنْ يُج۪يرُ الْكَافِر۪ينَ مِنْ عَذَابٍ اَل۪يمٍकह दीजिए, ‘‘तुमने यह भी सोचा! कि अगर अल्लाह मुझे और मेरे साथियों को तबाह कर दे या हम पर रह़म करे, तो काफ़िरों को दुःख देने वाले अ़ज़ाब से कौन पनाह देगा?’’
- قُلْ هُوَ الرَّحْمٰنُ اٰمَنَّا بِه۪ وَعَلَيْهِ تَوَكَّلْنَاۚ فَسَتَعْلَمُونَ مَنْ هُوَ ف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍकह दीजिए, ‘‘वह रह़मान है, ‘उसी’ पर हम ईमान लाए हैं और ‘उसी’ पर हमने भरोसा किया है, तुम्हें बहुत जल्द मालूम हो जाएगा कि खुली हुई गुमराही में कौन है।’’?
- قُلْ اَرَاَيْتُمْ اِنْ اَصْبَحَ مَٓاؤُ۬كُمْ غَوْرًا فَمَنْ يَأْت۪يكُمْ بِمَٓاءٍ مَع۪ينٍकह दीजिए, ‘‘क्या तुमने यह भी सोचा! कि अगर तुम्हारा पानी नीचे (धरती में) उतर जाए, तो फिर कौन है जो तुम्हारे लिए बहता हुआ पानी ले आए?’’
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet