सूरह 66: At-Tahrim
- يَٓا اَيُّهَا النَّبِيُّ لِمَ تُحَرِّمُ مَٓا اَحَلَّ اللّٰهُ لَكَۚ تَبْتَغ۪ي مَرْضَاتَ اَزْوَاجِكَۜ وَاللّٰهُ غَفُورٌ رَح۪يمٌऐ नबी! जिस चीज़ को अल्लाह ने ह़लाल कर रखा है, उसे आप अपनी पत्नियों को राज़ी करने के लिए क्यों ह़राम करते हैं? और अल्लाह बड़ा माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- قَدْ فَرَضَ اللّٰهُ لَكُمْ تَحِلَّةَ اَيْمَانِكُمْۚ وَاللّٰهُ مَوْلٰيكُمْۚ وَهُوَ الْعَل۪يمُ الْحَك۪يمُअल्लाह ने तुम लोगों के लिए तुम्हारी अपनी क़समों की पाबन्दी से निकलने का उपाय निश्चित कर दिया है, और अल्लाह तुम्हारा मौला (संरक्षक) है, और ‘वह’ बड़ा इल्म वाला, ह़िक्मत वाला है।
- وَاِذْ اَسَرَّ النَّبِيُّ اِلٰى بَعْضِ اَزْوَاجِه۪ حَد۪يثًاۚ فَلَمَّا نَبَّاَتْ بِه۪ وَاَظْهَرَهُ اللّٰهُ عَلَيْهِ عَرَّفَ بَعْضَهُ وَاَعْرَضَ عَنْ بَعْضٍۚ فَلَمَّا نَبَّاَهَا بِه۪ قَالَتْ مَنْ اَنْبَاَكَ هٰذَاۜ قَالَ نَبَّاَنِيَ الْعَل۪يمُ الْخَب۪يرُऔर जब नबी ने अपनी पत्नियों में से किसी एक से राज़ की एक बात कही, तो जब उसने उसकी ख़बर कर दी; और अल्लाह ने इसे उस (नबी) पर ज़ाहिर कर दिया; तो उन्होंने उसे किसी हद तक बता दिया, और किसी हद तक उसे दरगुज़र कर दिया; फिर जब उनको उसकी ख़बर की, तो वह बोलीं, ‘‘आपको इसकी ख़बर किसने दी?’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसी’ ने मुझको ख़बर दी है जो जानने वाला, खब़र रखने वाला है।’’
- اِنْ تَتُوبَٓا اِلَى اللّٰهِ فَقَدْ صَغَتْ قُلُوبُكُمَاۚ وَاِنْ تَظَاهَرَا عَلَيْهِ فَاِنَّ اللّٰهَ هُوَ مَوْلٰيهُ وَجِبْر۪يلُ وَصَالِحُ الْمُؤْمِن۪ينَۚ وَالْمَلٰٓئِكَةُ بَعْدَ ذٰلِكَ ظَه۪يرٌअगर तुम दोनों अल्लाह के सामने तौबः करो तो तुम्हारे दिल तो उसकी ओर झुक ही चुके हैं, और अगर तुम दोनों मिल कर उसको नाराज़ करोगी तो अल्लाह उसका मौला (संरक्षक) है, और उसके बाद जिब्रईल, और नेक ईमान वाले, और फ़रिश्ते उसके मदद्गार हैं।
- عَسٰى رَبُّهُٓ اِنْ طَلَّقَكُنَّ اَنْ يُبْدِلَهُٓ اَزْوَاجًا خَيْرًا مِنْكُنَّ مُسْلِمَاتٍ مُؤْمِنَاتٍ قَانِتَاتٍ تَٓائِبَاتٍ عَابِدَاتٍ سَٓائِحَاتٍ ثَيِّبَاتٍ وَاَبْكَارًاउम्मीद है कि अगर वह (रसूल) तुम्हें तलाक़ दे दें, तो उसका रब तुम्हारे बदले में तुमसे अच्छी पत्नियां उनको देगा- मुस्लिम, ईमान वाली, फ़रमाँबरदार, तौबः करने वाली, इबादत करने वाली, रोज़ः रखने वाली (या अल्लाह की राह में सफ़र करने वाली) शादी शुदा और कुँवारी भी।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا قُٓوا اَنْفُسَكُمْ وَاَهْل۪يكُمْ نَارًا وَقُودُهَا النَّاسُ وَالْحِجَارَةُ عَلَيْهَا مَلٰٓئِكَةٌ غِلَاظٌ شِدَادٌ لَا يَعْصُونَ اللّٰهَ مَٓا اَمَرَهُمْ وَيَفْعَلُونَ مَا يُؤْمَرُونَऐ ईमान वालो! अपने आपको और अपने घर वालों को उस आग से बचाओ और जिसका ईंधन इन्सान और पत्थर हैं, जिस पर कठोर स्वभाव के फ़रिश्ते नियुक्त हैं, जो अल्लाह के हुक्म की नाफ़रमानी नहीं करते, और जो ह़ुक्म उन्हें दिया जाता है उस पर अ़मल करते हैं।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ كَفَرُوا لَا تَعْتَذِرُوا الْيَوْمَۜ اِنَّمَا تُجْزَوْنَ مَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَ۟ऐ काफ़िरो (इन्कार करने वालो)! आज उज़्र न पेश करो, तुम्हें बदले में वही दिया जा रहा है, जो कुछ करते आ रहे हो।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا تُوبُٓوا اِلَى اللّٰهِ تَوْبَةً نَصُوحًاۜ عَسٰى رَبُّكُمْ اَنْ يُكَفِّرَ عَنْكُمْ سَيِّـَٔاتِكُمْ وَيُدْخِلَكُمْ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُۙ يَوْمَ لَا يُخْزِي اللّٰهُ النَّبِيَّ وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا مَعَهُۚ نُورُهُمْ يَسْعٰى بَيْنَ اَيْد۪يهِمْ وَبِاَيْمَانِهِمْ يَقُولُونَ رَبَّنَٓا اَتْمِمْ لَنَا نُورَنَا وَاغْفِرْ لَنَاۚ اِنَّكَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌऐ ईमान वालो! अल्लाह के आगे तौबः करो, ख़ालिस (दिल) तौबः, उम्मीद है कि तुम्हारा रब तुम्हारी बुराइयां तुमसे दूर कर दे, और तुम्हें जन्नत (बाग़ों) में दाख़िल कर दे जिनके नीचे नहरें बह रही हैं, उस दिन अल्लाह नबी को और उन लोगों को, जो उनके साथ ईमान लाए रूस्वा नहीं करेगा, और उनका नूर उनके आगे, और उनके दाईं ओर दौड़ रहा होगा, और वे दुअ़ा कर रहे होंगे, ‘‘ऐ रब! हमारा नूर हमारे लिए पूरा कर दे और हमें बख़्श दे, बेशक ‘तू’ हर चीज़ पर क़ादिर है।’’
- يَٓا اَيُّهَا النَّبِيُّ جَاهِدِ الْكُفَّارَ وَالْمُنَافِق۪ينَ وَاغْلُظْ عَلَيْهِمْۜ وَمَأْوٰيهُمْ جَهَنَّمُۜ وَبِئْسَ الْمَص۪يرُऐ नबी! इन्कार करने वालों (काफ़िरों) और मुनाफ़िक़ों (कप्टाचारियों) से जिहाद कीजिए, और उनके साथ सख़्ती से पेश आइए, उनका ठिकाना जहन्नम है, और वह बहुत बुरा ठिकाना है।
- ضَرَبَ اللّٰهُ مَثَلًا لِلَّذ۪ينَ كَفَرُوا امْرَاَتَ نُوحٍ وَامْرَاَتَ لُوطٍۜ كَانَتَا تَحْتَ عَبْدَيْنِ مِنْ عِبَادِنَا صَالِحَيْنِ فَخَانَتَاهُمَا فَلَمْ يُغْنِيَا عَنْهُمَا مِنَ اللّٰهِ شَيْـًٔا وَق۪يلَ ادْخُلَا النَّارَ مَعَ الدَّاخِل۪ينَअल्लाह इन्कार करने वालों के लिए नूह़ की बीवी और लूत की बीवी की मिसाल बयान करता है, वे ‘हमारे’ बन्दों में से, दो नेक बन्दों के अधीन (निकाह में) थीं, मगर दोनों ने उनके साथ बेवफाई की, तो वे अल्लाह के मुक़ाबले में उन अ़ौरतों के कुछ भी काम न आ सके और ‘उनसे’ कह दिया गया, ‘‘तुम भी दोज़ख़ में दाख़िल होने वालों के साथ दाख़िल हो जाओ।’’
- وَضَرَبَ اللّٰهُ مَثَلًا لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا امْرَاَتَ فِرْعَوْنَۢ اِذْ قَالَتْ رَبِّ ابْنِ ل۪ي عِنْدَكَ بَيْتًا فِي الْجَنَّةِ وَنَجِّن۪ي مِنْ فِرْعَوْنَ وَعَمَلِه۪ وَنَجِّن۪ي مِنَ الْقَوْمِ الظَّالِم۪ينَۙऔर ईमान वालों के लिए अल्लाह ने फ़िरअ़ौन की बीवी की मिसाल पेश की है, जबकि उसने कहा, ‘‘ऐ मेरे रब! ‘तू’ मेरे लिए अपने पास जन्नत में एक घर बना और मुझे फ़िरअ़ौन और उसके अ़मल से छुट्कारा दे, और छुट्कारा दे मुझे ज़ालिम लोगों से।’’
- وَمَرْيَمَ ابْنَتَ عِمْرٰنَ الَّت۪ٓي اَحْصَنَتْ فَرْجَهَا فَنَفَخْنَا ف۪يهِ مِنْ رُوحِنَا وَصَدَّقَتْ بِكَلِمَاتِ رَبِّهَا وَكُتُبِه۪ وَكَانَتْ مِنَ الْقَانِت۪ينَऔर इमरान की बेटी मरयम की, जिन्होंने अपनी शर्मगाह (सतीत्व) की रक्षा की थी, फिर ‘हमने’ उसमें अपनी रूह फूँक दी, और उसने अपने ‘रब’ के कलिमों (बोलों), और ‘उसकी’ किताबों की पुष्टि की और वह फ़रमँाबरदारों में से थी।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet