सूरह 65: At-Talaq
- يَٓا اَيُّهَا النَّبِيُّ اِذَا طَلَّقْتُمُ النِّسَٓاءَ فَطَلِّقُوهُنَّ لِعِدَّتِهِنَّ وَاَحْصُوا الْعِدَّةَۚ وَاتَّقُوا اللّٰهَ رَبَّكُمْۚ لَا تُخْرِجُوهُنَّ مِنْ بُيُوتِهِنَّ وَلَا يَخْرُجْنَ اِلَّٓا اَنْ يَأْت۪ينَ بِفَاحِشَةٍ مُبَيِّنَةٍۜ وَتِلْكَ حُدُودُ اللّٰهِۜ وَمَنْ يَتَعَدَّ حُدُودَ اللّٰهِ فَقَدْ ظَلَمَ نَفْسَهُۜ لَا تَدْر۪ي لَعَلَّ اللّٰهَ يُحْدِثُ بَعْدَ ذٰلِكَ اَمْرًاऐ नबी! जब आप अ़ौरतों को तलाक़ दें तो उन्हें तलाक़ उनकी इद्दत के ह़िसाब से दें और इद्दत का शुमार (गणना) रखें और अल्लाह का डर रखें, जो आप का रब है, उन्हें उनके घरों से न निकालें और न वे खुद निकलें- सिवाय इसके कि वे कोई खुली बद्कारी के काम कर बैठें- और यह अल्लाह की तय की हुई सीमाएं हैं, और जो अल्लाह की सीमाओं से आगे बढ़ेगा, वह अपने आप पर ज़ुल्म करेगा; आप नहीं जानते! शायद अल्लाह इस (तलाक़) के बाद कोई (अच्छी) सूरत पैदा कर दे;
- فَاِذَا بَلَغْنَ اَجَلَهُنَّ فَاَمْسِكُوهُنَّ بِمَعْرُوفٍ اَوْ فَارِقُوهُنَّ بِمَعْرُوفٍ وَاَشْهِدُوا ذَوَيْ عَدْلٍ مِنْكُمْ وَاَق۪يمُوا الشَّهَادَةَ لِلّٰهِۜ ذٰلِكُمْ يُوعَظُ بِه۪ مَنْ كَانَ يُؤْمِنُ بِاللّٰهِ وَالْيَوْمِ الْاٰخِرِۜ وَمَنْ يَتَّقِ اللّٰهَ يَجْعَلْ لَهُ مَخْرَجًاۙजब निर्धारित समय को पहुंच जाएँ, तो उन्हें भले तरीक़े पर रोक लें या भले तरीक़े पर अलग कर दें, और अपने में से दो इन्साफ़ करने वाले मर्दों को गवाह बना लें, और गवाह अल्लाह के लिए क़ायम रखें, यह नसीह़त उनको की जाती है जो अल्लाह और आख़िरत के दिन पर ईमान रखते हों, और जो अल्लाह से डरेगा, ‘वह’ उसके लिए राह निकाल देगा;
- وَيَرْزُقْهُ مِنْ حَيْثُ لَا يَحْتَسِبُۜ وَمَنْ يَتَوَكَّلْ عَلَى اللّٰهِ فَهُوَ حَسْبُهُۜ اِنَّ اللّٰهَ بَالِغُ اَمْرِه۪ۜ قَدْ جَعَلَ اللّٰهُ لِكُلِّ شَيْءٍ قَدْرًاऔर उसको ऐसी जगह से रिज़्क़ देगा, जहां से उसको गुमान भी न होगा, और जो अल्लाह पर भरोसा करेगा, तो ‘वह’ उसके लिए काफ़ी होगा, अल्लाह अपना काम पूरा कर के रहता है, अल्लाह ने हर चीज़ का एक अन्दाज़ा (योजना) तय कर रखा है।
- وَالّٰٓـ۪ٔي يَئِسْنَ مِنَ الْمَح۪يضِ مِنْ نِسَٓائِكُمْ اِنِ ارْتَبْتُمْ فَعِدَّتُهُنَّ ثَلٰثَةُ اَشْهُرٍۙ وَالّٰٓـ۪ٔي لَمْ يَحِضْنَۜ وَاُو۬لَاتُ الْاَحْمَالِ اَجَلُهُنَّ اَنْ يَضَعْنَ حَمْلَهُنَّۜ وَمَنْ يَتَّقِ اللّٰهَ يَجْعَلْ لَهُ مِنْ اَمْرِه۪ يُسْرًاऔर तुम्हारी अ़ौरतों में से जो मासिक धर्म (हैज़) से मायूस हो चुकी हों, उनके बारे में अगर तुम को शक हो, तो उनकी इद्दत तीन महीने है, और उनकी भी जिनको मासिक धर्म न आया हो, और गर्भवती (ह़ामला) आ़ैरतों की इद्दत बच्चा हो जाने तक है; और जो अल्लाह से डरेगा, तो ‘वह’ उसके मामले में आसानी पैदा कर देगा।
- ذٰلِكَ اَمْرُ اللّٰهِ اَنْزَلَهُٓ اِلَيْكُمْۜ وَمَنْ يَتَّقِ اللّٰهَ يُكَفِّرْ عَنْهُ سَيِّـَٔاتِه۪ وَيُعْظِمْ لَهُٓ اَجْرًاयह अल्लाह का हुक्म है, जो ‘उसने’ तुम्हारी ओर उतारा है, और जो कोई अल्लाह का डर रखेगा उसकी बुराइयों को ‘वह’ दूर कर देगा और उसके अज्र (बदले) को बढ़ा देगा।
- اَسْكِنُوهُنَّ مِنْ حَيْثُ سَكَنْتُمْ مِنْ وُجْدِكُمْ وَلَا تُضَٓارُّوهُنَّ لِتُضَيِّقُوا عَلَيْهِنَّۜ وَاِنْ كُنَّ اُو۬لَاتِ حَمْلٍ فَاَنْفِقُوا عَلَيْهِنَّ حَتّٰى يَضَعْنَ حَمْلَهُنَّۚ فَاِنْ اَرْضَعْنَ لَكُمْ فَاٰتُوهُنَّ اُجُورَهُنَّۚ وَأْتَمِرُوا بَيْنَكُمْ بِمَعْرُوفٍۚ وَاِنْ تَعَاسَرْتُمْ فَسَتُرْضِعُ لَهُٓ اُخْرٰىۜअपनी हैसियत के अनुसार जहां तुम खुद रहते हो उन्हें भी उसी जगह रखो, और उन्हें तंग करने के लिए न सताओ, और अगर वे गर्भवती (हामला) हों तो उन पर खर्च करते रहो, यहां तक कि बच्चा पैदा हो जाए, फिर अगर वह तुम्हारे लिए बच्चे को दूध पिलाएं तो तुम उनकी उज्रत (मजदूरी) दो, और भले तरीक़े पर आपसी बात-चीत के ज़रिये मामला तय कर लो, और अगर तुम कोई तंगी महसूस करो, तो फिर कोई दूसरी अ़ौरत उसे दूध पिलाए।
- لِيُنْفِقْ ذُو سَعَةٍ مِنْ سَعَتِه۪ۜ وَمَنْ قُدِرَ عَلَيْهِ رِزْقُهُ فَلْيُنْفِقْ مِمَّٓا اٰتٰيهُ اللّٰهُۜ لَا يُكَلِّفُ اللّٰهُ نَفْسًا اِلَّا مَٓا اٰتٰيهَاۜ سَيَجْعَلُ اللّٰهُ بَعْدَ عُسْرٍ يُسْرًا۟हैसियत वाला अपनी हैसियत के अनुसार खर्च करे, और जिसको कम रोज़ी दी गयी है वह उसी में से खर्च करे जो अल्लाह ने उसे दिया है, अल्लाह किसी पर उससे ज़्यादा बोझ नहीं डालता जिसको जितना दिया है, जल्द ही अल्लाह तंगी के बाद आसानी पैदा कर देगा।
- وَكَاَيِّنْ مِنْ قَرْيَةٍ عَتَتْ عَنْ اَمْرِ رَبِّهَا وَرُسُلِه۪ فَحَاسَبْنَاهَا حِسَابًا شَد۪يدًا وَعَذَّبْنَاهَا عَذَابًا نُكْرًاऔर कितनी ही बस्तियां हैं जिन्होंने अपने ‘रब’ और ‘उसके’ रसूलों के हुक्म के मुक़ाबले में सरकशी कीं, तो ‘हमने’ उनकी सख़्त पकड़ की और उन्हें बुरा अ़ज़ाब दिया;
- فَذَاقَتْ وَبَالَ اَمْرِهَا وَكَانَ عَاقِبَةُ اَمْرِهَا خُسْرًاतो उन्होंने अपने किये का वबाल चख लिया, और उनका अंजाम घाटा ही रहा;
- اَعَدَّ اللّٰهُ لَهُمْ عَذَابًا شَد۪يدًا فَاتَّقُوا اللّٰهَ يَٓا اُو۬لِي الْاَلْبَابِۚۛ اَلَّذ۪ينَ اٰمَنُواۚۛ قَدْ اَنْزَلَ اللّٰهُ اِلَيْكُمْ ذِكْرًاۙअल्लाह ने उनके लिए सख्त अ़ज़ाब तैयार कर रखा है, तो अल्लाह से डरो ‘‘ऐ बुद्धि वालो! जो ईमान लाए हो, अल्लाह ने तुम्हारी ओर ज़िक्र (क़ुर्आन) उतारा।’’
- رَسُولًا يَتْلُوا عَلَيْكُمْ اٰيَاتِ اللّٰهِ مُبَيِّنَاتٍ لِيُخْرِجَ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ مِنَ الظُّلُمَاتِ اِلَى النُّورِۜ وَمَنْ يُؤْمِنْ بِاللّٰهِ وَيَعْمَلْ صَالِحًا يُدْخِلْهُ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَٓا اَبَدًاۜ قَدْ اَحْسَنَ اللّٰهُ لَهُ رِزْقًاएक ऐसा रसूल, जो अल्लाह की स्पष्ट आयतें तुम को पढ़ कर सुनाता है, ताकि वह उन लोगों को जो ईमान लाए और उन्होंने अच्छे काम किये, उनको अन्धेरों से निकाल कर रोशनी की ओर ले आए, और जो व्यक्ति अल्लाह पर ईमान लाए; और भले काम करे, उसे ‘वह’ ऐसे बाग़ों में दाख़िल करेगा जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, ऐसे लोग उनमें हमेशा रहेंगे, अल्लाह ने उनके लिए बेहतरीन रिज़्क (रोज़ी) तैयार कर रखा है।
- اَللّٰهُ الَّذ۪ي خَلَقَ سَبْعَ سَمٰوَاتٍ وَمِنَ الْاَرْضِ مِثْلَهُنَّۜ يَتَنَزَّلُ الْاَمْرُ بَيْنَهُنَّ لِتَعْلَمُٓوا اَنَّ اللّٰهَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌۙ وَاَنَّ اللّٰهَ قَدْ اَحَاطَ بِكُلِّ شَيْءٍ عِلْمًاअल्लाह ही ने सात आसमान बनाए, और वैसी ही ज़मीनें, उनमें (अल्लाह के) ह़ुक्म उतरते रहते हैं, ताकि तुम जान लो कि अल्लाह हर चीज़ पर क़ादिर है, और यह कि अल्लाह का इल्म हर चीज़ को घेरे में लिए हुए है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet