सूरह 64: At-Taghabun
- يُسَبِّحُ لِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۚ لَهُ الْمُلْكُ وَلَهُ الْحَمْدُۘ وَهُوَ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌअल्लाह की तस्बीह़ करती हैं वे सारी चीज़ें, जो आसमानों में हैं और जो ज़मीन में हैं, ‘उसी’ की बादशाही है, और ‘उसी’ के लिए ह़म्द (प्रशंसा) है, और ‘वह’ हर चीज़ पर क़ादिर (सामर्थ्यवान) है।
- هُوَ الَّذ۪ي خَلَقَكُمْ فَمِنْكُمْ كَافِرٌ وَمِنْكُمْ مُؤْمِنٌۜ وَاللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ بَص۪يرٌ‘वही’ तो है जिसने तुम्हें पैदा किया, फिर तुममें से कुछ तो इन्कार करने वाले हैं और तुममें से कुछ ईमान वाले हैं, और तुम जो कुछ भी करते हो अल्लाह उसे देख रहा है।
- خَلَقَ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ بِالْحَقِّ وَصَوَّرَكُمْ فَاَحْسَنَ صُوَرَكُمْۚ وَاِلَيْهِ الْمَص۪يرُ‘उसी’ ने आसमानों और ज़मीन को हक़ के साथ पैदा किया, और ‘उसी’ ने तुम्हारी सूरतें बनायीं, तो कितनी अच्छी सूरतें बनायीं, और ‘उसी’ की ओर लौट कर जाना है।
- يَعْلَمُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَيَعْلَمُ مَا تُسِرُّونَ وَمَا تُعْلِنُونَۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ بِذَاتِ الصُّدُورِ‘वह’ जानता है जो कुछ आसमानों और ज़मीन में है, और तुम जो कुछ छिपाते हो और जो कुछ ज़ाहिर करते हो उसे ‘वह’ जानता है, और अल्लाह सीनों में छिपी बातों को जानता है।
- اَلَمْ يَأْتِكُمْ نَبَؤُا الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ قَبْلُۘ فَذَاقُوا وَبَالَ اَمْرِهِمْ وَلَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌक्या तुम्हें उन लोगों की बातें नहीं पहुँचीं! जिन्होंने इससे पहले इन्कार किया था, तो उन्होंने अपने करतूतों के वबाल का मज़ा चखा, और उनके लिए दुःख देने वाला अ़ज़ाब है?
- ذٰلِكَ بِاَنَّهُ كَانَتْ تَأْت۪يهِمْ رُسُلُهُمْ بِالْبَيِّنَاتِ فَقَالُٓوا اَبَشَرٌ يَهْدُونَنَاۘ فَكَفَرُوا وَتَوَلَّوْا وَاسْتَغْنَى اللّٰهُۜ وَاللّٰهُ غَنِيٌّ حَم۪يدٌयह इस वजह से कि उनके पास उनके रसूल स्पष्ट निशानियों के साथ आते रहे, मगर उन्होंने कहा, ‘‘क्या इन्सान हमारी रहनुमाई करेंगे?’’ इस तरह उन्होंने इन्कार किया, और मुँह मोड़ लिया; और अल्लाह भी उनसे बेपरवाह हो गया, अल्लाह तो है ही बेपरवाह तअ़रीफ़ के लायक़।
- زَعَمَ الَّذ۪ينَ كَفَرُٓوا اَنْ لَنْ يُبْعَثُواۜ قُلْ بَلٰى وَرَبّ۪ي لَتُبْعَثُنَّ ثُمَّ لَتُنَبَّؤُ۬نَّ بِمَا عَمِلْتُمْۜ وَذٰلِكَ عَلَى اللّٰهِ يَس۪يرٌजिन लोगों ने इन्कार किया, (उनका दावा है) कि वे हरगिज़ (मरने के बाद) न उठाए जाएँगे, कह दीजिए, ‘‘क्यों नहीं, मेरे रब की क़सम! तुम ज़रूर उठाए जाओगे, फिर जो कुछ तुमने किया है उसे तुम्हें बता दिया जाएगा, और यह काम अल्लाह के लिए आसान है।’’
- فَاٰمِنُوا بِاللّٰهِ وَرَسُولِه۪ وَالنُّورِ الَّذ۪ٓي اَنْزَلْنَاۜ وَاللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ خَب۪يرٌतो ईमान लाओ अल्लाह पर और ‘उसके’ रसूल पर और उस नूर (क़र्आन) पर, जो ‘हमने’ नाज़िल किया है, जो कुछ भी तुम करते हो, अल्लाह उसकी ख़बर रखता है।
- يَوْمَ يَجْمَعُكُمْ لِيَوْمِ الْجَمْعِ ذٰلِكَ يَوْمُ التَّغَابُنِۜ وَمَنْ يُؤْمِنْ بِاللّٰهِ وَيَعْمَلْ صَالِحًا يُكَفِّرْ عَنْهُ سَيِّـَٔاتِه۪ وَيُدْخِلْهُ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَٓا اَبَدًاۜ ذٰلِكَ الْفَوْزُ الْعَظ۪يمُजिस दिन अल्लाह तुम्हें इकट्ठा करेगा- इकट्ठा होने के दिन- वह नफ़ा-नुक़सान का दिन होगा; और जो व्यक्ति अल्लाह पर ईमान लाए और भले काम करे उसकी बुराइयां अल्लाह उससे दूर कर देगा, और ऐसे बाग़ों में दाख़िल करेगा जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, उनमें वे हमेशा रहेंगे, यही बड़ी कामियाबी है।
- وَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَكَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَٓا اُو۬لٰٓئِكَ اَصْحَابُ النَّارِ خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۜ وَبِئْسَ الْمَص۪يرُ۟और जिन्होंने इन्कार किया, और ‘हमारी’ आयतों को झुठलाया वही दोज़ख़ वाले हैं; जिसमें वे हमेशा रहेंगे, और वह बुरा ठिकाना है;
- مَٓا اَصَابَ مِنْ مُص۪يبَةٍ اِلَّا بِاِذْنِ اللّٰهِۜ وَمَنْ يُؤْمِنْ بِاللّٰهِ يَهْدِ قَلْبَهُۜ وَاللّٰهُ بِكُلِّ شَيْءٍ عَل۪يمٌनहीं आती कोई भी मुसीबत मगर अल्लाह की इजाज़त से, और जो व्यक्ति अल्लाह पर ईमान रखता है, तो ‘वह’ उसके दिल की रहनुमाई करता है, और अल्लाह हर चीज़ को जानता है।
- وَاَط۪يعُوا اللّٰهَ وَاَط۪يعُوا الرَّسُولَۚ فَاِنْ تَوَلَّيْتُمْ فَاِنَّمَا عَلٰى رَسُولِنَا الْبَلَاغُ الْمُب۪ينُऔर अल्लाह का हुक्म मानो और रसूल की पैरवी करो, अगर तुम मुँंह मोड़ते हो, तो ‘हमारे’ रसूल पर केवल साफ़-साफ़ पहुंचा देने की ज़िम्मेदारी है।
- اَللّٰهُ لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۜ وَعَلَى اللّٰهِ فَلْيَتَوَكَّلِ الْمُؤْمِنُونَअल्लाह ‘वह’ है जिसके सिवा कोई इलाह (उपास्य) नहीं, और अल्लाह ही पर मोमिनों को भरोसा करना चाहिए।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِنَّ مِنْ اَزْوَاجِكُمْ وَاَوْلَادِكُمْ عَدُوًّا لَكُمْ فَاحْذَرُوهُمْۚ وَاِنْ تَعْفُوا وَتَصْفَحُوا وَتَغْفِرُوا فَاِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌऐ ईमान वालो! तुम्हारी पत्नियों और तुम्हारी औलादों में से कुछ तुम्हारे दुश्मन भी हैं, तो तुम उनसे होशियार रहो; और अगर तुम माफ़ कर दो, और टाल जाओ, और माफ़ी दे दो तो अल्लाह माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- اِنَّمَٓا اَمْوَالُكُمْ وَاَوْلَادُكُمْ فِتْنَةٌۜ وَاللّٰهُ عِنْدَهُٓ اَجْرٌ عَظ۪يمٌतुम्हारे माल और तुम्हारी औलादें तुम्हारे लिए आज़्माइश हैं, और अल्लाह केे पास बड़ा बदला है।
- فَاتَّقُوا اللّٰهَ مَا اسْتَطَعْتُمْ وَاسْمَعُوا وَاَط۪يعُوا وَاَنْفِقُوا خَيْرًا لِاَنْفُسِكُمْۜ وَمَنْ يُوقَ شُحَّ نَفْسِه۪ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُفْلِحُونَतो जहां तक तुमसे हो सके अल्लाह से डरते रहो, औैर सुनो, और ह़ुक्म मानो, और खर्च करो अपनी ही भलाई के लिए; और जो व्यक्ति अपने दिल की तंगी से बचा लिया गया, तो ऐसे ही लोग कामियाब होने वाले हैं।
- اِنْ تُقْرِضُوا اللّٰهَ قَرْضًا حَسَنًا يُضَاعِفْهُ لَكُمْ وَيَغْفِرْ لَكُمْۜ وَاللّٰهُ شَكُورٌ حَل۪يمٌۙअगर तुम अल्लाह को अच्छा कर्ज़ दो तो वह तुम्हारे लिए उसे बढ़ा कर देगा, और तुम्हारे गुनाह को माफ़ कर देगा, और अल्लाह बड़ा क़द्र करने वाला, ह़लीम (सहनशील) है;
- عَالِمُ الْغَيْبِ وَالشَّهَادَةِ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُग़ायब और हाज़िर का जानने वाला, ग़ालिब, ह़िक्मत वाला है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet