Can Damlaları

सूरह 63: Al-Munafiqun

  1. اِذَا جَٓاءَكَ الْمُنَافِقُونَ قَالُوا نَشْهَدُ اِنَّكَ لَرَسُولُ اللّٰهِۢ وَاللّٰهُ يَعْلَمُ اِنَّكَ لَرَسُولُهُۜ وَاللّٰهُ يَشْهَدُ اِنَّ الْمُنَافِق۪ينَ لَكَاذِبُونَۚजब मुनाफ़िक़ (कप्टाचारी) लोग आप के पास आते हैं तो कहते हैं, ‘‘हम गवाही देते हैं कि बेशक आप अल्लाह के रसूल हैं। और अल्लाह जानता है कि ह़क़ीक़त में आप ‘उसके’ रसूल हैं,’’ मगर अल्लाह गवाही देता है कि यह मुनाफ़िक़ बिल्कुल झूठे हैं।
  2. اِتَّخَذُٓوا اَيْمَانَهُمْ جُنَّةً فَصَدُّوا عَنْ سَب۪يلِ اللّٰهِۜ اِنَّهُمْ سَٓاءَ مَا كَانُوا يَعْمَلُونَउन्होंने अपनी क़समों को ढ़ाल बना रखा है, तो इस तरह़ यह अल्लाह की राह से रोकते हैं, निश्चय ही यह बहुत बुरा है, जो ये कर रहे हैं।
  3. ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ اٰمَنُوا ثُمَّ كَفَرُوا فَطُبِعَ عَلٰى قُلُوبِهِمْ فَهُمْ لَا يَفْقَهُونَयह इसलिए कि वे ईमान लाए, फिर इन्कार किया, तो उनके दिलों पर मुहर लगा दी गयी, वे अब कुछ नहीं समझते।
  4. وَاِذَا رَاَيْتَهُمْ تُعْجِبُكَ اَجْسَامُهُمْۜ وَاِنْ يَقُولُوا تَسْمَعْ لِقَوْلِهِمْۜ كَاَنَّهُمْ خُشُبٌ مُسَنَّدَةٌۜ يَحْسَبُونَ كُلَّ صَيْحَةٍ عَلَيْهِمْۜ هُمُ الْعَدُوُّ فَاحْذَرْهُمْۜ قَاتَلَهُمُ اللّٰهُۘ اَنّٰى يُؤْفَكُونَऔर जब तुम उनको देखते हो, तो उनके शरीर तुम्हें अच्छे लगते हैं, और अगर वे बात करें तो उनकी बातों को सुनते रह जाओे, यह ऐसा ही है- जैसे लकड़ी के कुन्दे हों, (जिन्हें खड़ा कर दिया गया हो,) वे हर चौका देने वाली आवाज़ को अपने ही ऊपर लेते हैं- यही असली दुश्मन हैं, तो इनसे बचते रहो, अल्लाह की मार हो उन पर, यह कहाँ बहके जा रहे हैं।
  5. وَاِذَا ق۪يلَ لَهُمْ تَعَالَوْا يَسْتَغْفِرْ لَكُمْ رَسُولُ اللّٰهِ لَوَّوْا رُؤُ۫سَهُمْ وَرَاَيْتَهُمْ يَصُدُّونَ وَهُمْ مُسْتَكْبِرُونَऔर जब उनसे कहा जाता है, ‘‘आओ, अल्लाह का रसूल तुम्हारे लिए माफ़ी की दुअ़ा करे,’’ तो अपने सर मटकाते हैं, और तुम देखते हो कि वे घमंड के साथ कत्रा कर निकल जाते हैं।
  6. سَوَٓاءٌ عَلَيْهِمْ اَسْتَغْفَرْتَ لَهُمْ اَمْ لَمْ تَسْتَغْفِرْ لَهُمْۜ لَنْ يَغْفِرَ اللّٰهُ لَهُمْۜ اِنَّ اللّٰهَ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الْفَاسِق۪ينَउनके लिए बराबर है चाहे आप उनके लिए माफ़ी की दुअ़ा करें या उनके लिए माफ़ी की दुअ़ा न करें, अल्लाह उन्हें हरगिज़ माफ़ न करेगा, बेशक अल्लाह नाफ़रमानी करने वालों को सीधी राह नहीं दिखाया करता।
  7. هُمُ الَّذ۪ينَ يَقُولُونَ لَا تُنْفِقُوا عَلٰى مَنْ عِنْدَ رَسُولِ اللّٰهِ حَتّٰى يَنْفَضُّواۜ وَلِلّٰهِ خَزَٓائِنُ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ وَلٰكِنَّ الْمُنَافِق۪ينَ لَا يَفْقَهُونَवही हैं जो कहते हैं, ‘‘तुम उन लोगों पर खर्च न करो जो अल्लाह के रसूल के पास (रहने) वाले हैं, ताकि ये तितर-बितर हो जाएँं।’’ हालांकि आसमानों और ज़मीन के खज़ाने अल्लाह ही के हैं, लेकिन मुनाफ़िक़ समझते नहीं।
  8. يَقُولُونَ لَئِنْ رَجَعْنَٓا اِلَى الْمَد۪ينَةِ لَيُخْرِجَنَّ الْاَعَزُّ مِنْهَا الْاَذَلَّۜ وَلِلّٰهِ الْعِزَّةُ وَلِرَسُولِه۪ وَلِلْمُؤْمِن۪ينَ وَلٰكِنَّ الْمُنَافِق۪ينَ لَا يَعْلَمُونَ۟कहते हैं, ‘‘अगर हम मदीना वापस पहुंच गये तो जो इज़्ज़त वाला है वह ज़िल्लत वाले को वहां से निकाल बाहर करेगा,’’ हालांकि इज़्ज़त अल्लाह और उसके रसूल और ईमान वालों के लिए है लेकिन यह मुनाफ़िक़ जानते नहीं।
  9. يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تُلْهِكُمْ اَمْوَالُكُمْ وَلَٓا اَوْلَادُكُمْ عَنْ ذِكْرِ اللّٰهِۚ وَمَنْ يَفْعَلْ ذٰلِكَ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْخَاسِرُونَऐ ईमान वालो! तुम्हारे माल और तुम्हारी औलाद तुम्हें अल्लाह के ज़िक्र से ग़ाफिल न कर दें, और जो ऐसा करेंगे वही घाटे में रहने वाले हैं।
  10. وَاَنْفِقُوا مِمَّا رَزَقْنَاكُمْ مِنْ قَبْلِ اَنْ يَأْتِيَ اَحَدَكُمُ الْمَوْتُ فَيَقُولَ رَبِّ لَوْلَٓا اَخَّرْتَن۪ٓي اِلٰٓى اَجَلٍ قَر۪يبٍۙ فَاَصَّدَّقَ وَاَكُنْ مِنَ الصَّالِح۪ينَऔर खर्च करो उसमें से जो रिज़्क़ ‘हमने’ तुम्हें दिया है, इससे पहले कि तुम में से किसी की मौत आ जाए, और कहे, ‘‘ऐ मेरे रब! ‘तूने’ मुझे थोड़ी मोहलत और क्यों न दी कि मैं सद्क़ा करता और अच्छे लोगों में शामिल हो जाता।’’
  11. وَلَنْ يُؤَخِّرَ اللّٰهُ نَفْسًا اِذَا جَٓاءَ اَجَلُهَاۜ وَاللّٰهُ خَب۪يرٌ بِمَا تَعْمَلُونَऔर अल्लाह हरगिज़ किसी नफ्स (प्राणी) को मोहलत देने वाला नहीं, जब कि उसका निर्धारित समय आ जाए, और जो कुछ तुम करते हो, अल्लाह उसकी पूरी ख़बर रखता है।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet