सूरह 62: Al-Jumuah
- يُسَبِّحُ لِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِ الْمَلِكِ الْقُدُّوسِ الْعَز۪يزِ الْحَك۪يمِअल्लाह की तस्बीह़ करती हैं, सारी चीज़ें जो आसमानों में हैं और जो ज़मीन में हैं, ‘वही’ ह़क़ीक़ी बादशाह है बड़ा पाक (पवित्र) ज़ोर वाला, ह़िकमत वाला है।
- هُوَ الَّذ۪ي بَعَثَ فِي الْاُمِّيّ۪نَ رَسُولًا مِنْهُمْ يَتْلُوا عَلَيْهِمْ اٰيَاتِه۪ وَيُزَكّ۪يهِمْ وَيُعَلِّمُهُمُ الْكِتَابَ وَالْحِكْمَةَۗ وَاِنْ كَانُوا مِنْ قَبْلُ لَف۪ي ضَلَالٍ مُب۪ينٍۙ‘वही’ है जिसने उम्मियों (अन्पढ़ों) में एक रसूल, उन्हीं में से भेजा, जो उनको ‘उसकी’ आयतें पढ़ कर सुनाते हैं, और उनको पाक करते और उन्हें किताब और ह़िकमत सिखाते हैं, और इससे पहले तो ये लोग खुली गुमराही में थे।
- وَاٰخَر۪ينَ مِنْهُمْ لَمَّا يَلْحَقُوا بِهِمْۜ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُऔर उनमें से और लोगों की ओर भी जो अभी उनसे मिले नहीं हैं, और वह ज़बर्दस्त, ह़िक्मत वाला है।
- ذٰلِكَ فَضْلُ اللّٰهِ يُؤْت۪يهِ مَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ ذُو الْفَضْلِ الْعَظ۪يمِयह अल्लाह का फज़्ल है, जिसे चाहता है अ़ता करता है, और अल्लाह बड़े फज़्ल (अनुग्रह) वाला है।
- مَثَلُ الَّذ۪ينَ حُمِّلُوا التَّوْرٰيةَ ثُمَّ لَمْ يَحْمِلُوهَا كَمَثَلِ الْحِمَارِ يَحْمِلُ اَسْفَارًاۜ بِئْسَ مَثَلُ الْقَوْمِ الَّذ۪ينَ كَذَّبُوا بِاٰيَاتِ اللّٰهِۜ وَاللّٰهُ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الظَّالِم۪ينَउन लोगों की मिसाल जिन पर तौरात का बोझ डाला गया- फिर उन्होंने उसे न उठाया- उस गधे की सी है, जो किताब लादे हुए हो, बहुत बुरी मिसाल है उन लोगों की जिन्होंने अल्लाह की आयतों को झुठलाया, और अल्लाह ज़ालिमों को सीधी राह नहीं दिखाया करता।
- قُلْ يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ هَادُٓوا اِنْ زَعَمْتُمْ اَنَّكُمْ اَوْلِيَٓاءُ لِلّٰهِ مِنْ دُونِ النَّاسِ فَتَمَنَّوُا الْمَوْتَ اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَकह दीजिए, ऐ यहूदियो! अगर तुम यह समझते हो कि दूसरों को छोड़ कर तुम ही अल्लाह के चहीते हो, (तो) अगर तुम सच्चे हो तो मौत की तमन्ना करो;’’
- وَلَا يَتَمَنَّوْنَهُٓ اَبَدًا بِمَا قَدَّمَتْ اَيْد۪يهِمْۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ بِالظَّالِم۪ينَऔर ये कभी भी उसकी तमन्ना नहीं करेंगे, उन (करतूतों) की वजह से जो कर चुके हैं, और अल्लाह ज़ालिमों को खूब जानता है।
- قُلْ اِنَّ الْمَوْتَ الَّذ۪ي تَفِرُّونَ مِنْهُ فَاِنَّهُ مُلَاق۪يكُمْ ثُمَّ تُرَدُّونَ اِلٰى عَالِمِ الْغَيْبِ وَالشَّهَادَةِ فَيُنَبِّئُكُمْ بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَ۟कह दीजिए, ‘‘जिस मौत से तुम भागते हो, वह तो तुम्हें आ कर रहेगी, फिर तुम उसकी ओर लौटाए जाओगे, ‘जो’ छिपे और खुले का जानने वाला है, तो ‘वह’ तुम्हें बता देगा जो कुछ तुम करते रहे होगे।’’
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِذَا نُودِيَ لِلصَّلٰوةِ مِنْ يَوْمِ الْجُمُعَةِ فَاسْعَوْا اِلٰى ذِكْرِ اللّٰهِ وَذَرُوا الْبَيْعَۜ ذٰلِكُمْ خَيْرٌ لَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ تَعْلَمُونَ‘ऐ’ ईमान वालो! जब जुमुअ़ः के दिन नमाज़ के लिए पुकारा (अज़ान दी) जाए, तो अल्लाह की याद की ओर दौड़ पड़ो, और (ख़रीदना) बेचना छोड़ दो, यह तुम्हारे लिए बेहतर है, अगर तुम जानो;
- فَاِذَا قُضِيَتِ الصَّلٰوةُ فَانْتَشِرُوا فِي الْاَرْضِ وَابْتَغُوا مِنْ فَضْلِ اللّٰهِ وَاذْكُرُوا اللّٰهَ كَث۪يرًا لَعَلَّكُمْ تُفْلِحُونَफिर जब नमाज़ पूरी हो जाए, तो ज़मीन में फैल जाओ, और अल्लाह का फज़्ल (रोज़ी) तलाश करो; और अल्लाह का ज़िक्र ज़्यादा से ज़्यादा करो, ताकि तुम कामियाब हो।
- وَاِذَا رَاَوْا تِجَارَةً اَوْ لَهْوًاۨ انْفَضُّٓوا اِلَيْهَا وَتَرَكُوكَ قَٓائِمًاۜ قُلْ مَا عِنْدَ اللّٰهِ خَيْرٌ مِنَ اللَّهْوِ وَمِنَ التِّجَارَةِۜ وَاللّٰهُ خَيْرُ الرَّازِق۪ينَऔर यह लोग जब तिजारत या खेल तमाशा देखते हैं तो उसकी ओर टूट पड़ते हैं और तुम्हें खड़ा छोड़ देते हैं, कह दीजिए, ‘‘जो कुछ अल्लाह के पास है, वह तमाशे और तिजारत से कहीं बेहतर है, और अल्लाह सबसे बेहतर रिज़्क़ देने वाला है।’’
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet