सूरह 61: As-Saff
- سَبَّحَ لِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۚ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُअल्लाह की तस्बीह़ की हर उस चीज़ ने, जो आसमानों में है, और ज़मीन में है, ‘वही’ ज़बर्दस्त, ह़िक्मत वाला है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لِمَ تَقُولُونَ مَا لَا تَفْعَلُونَऐ ईमान वालो! तुम वह बात क्यों कहते हो जो करते नहीं,
- كَبُرَ مَقْتًا عِنْدَ اللّٰهِ اَنْ تَقُولُوا مَا لَا تَفْعَلُونَअल्लाह को यह बात सख़्त नापसंद है, कि ऐसी बात कहो जो करो नहीं।
- اِنَّ اللّٰهَ يُحِبُّ الَّذ۪ينَ يُقَاتِلُونَ ف۪ي سَب۪يلِه۪ صَفًّا كَاَنَّهُمْ بُنْيَانٌ مَرْصُوصٌबेशक अल्लाह उन से मुह़ब्बत करता है जो लोग अल्लाह की राह में क़तार बांध कर लड़ते हैं, मानो वे शीशा पिलाई हुई दीवार हैं।
- وَاِذْ قَالَ مُوسٰى لِقَوْمِه۪ يَا قَوْمِ لِمَ تُؤْذُونَن۪ي وَقَدْ تَعْلَمُونَ اَنّ۪ي رَسُولُ اللّٰهِ اِلَيْكُمْۜ فَلَمَّا زَاغُٓوا اَزَاغَ اللّٰهُ قُلُوبَهُمْۜ وَاللّٰهُ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الْفَاسِق۪ينَऔर जब मूसा ने अपनी क़ौम से कहा, ‘‘ऐ मेरी क़ौम! तुम मुझे क्यों सताते हो, हालांकि तुम जानते हो, कि मैं तुम्हारी ओर भेजा हुआ अल्लाह का रसूल हूँ।’’ फिर जब उन्होंने टेढ़ अपनाई, तो अल्लाह ने भी उनके दिल टेढ़े कर दिये, और अल्लाह नाफ़रमानों को सीधी राह नहीं दिखाता।
- وَاِذْ قَالَ ع۪يسَى ابْنُ مَرْيَمَ يَا بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ اِنّ۪ي رَسُولُ اللّٰهِ اِلَيْكُمْ مُصَدِّقًا لِمَا بَيْنَ يَدَيَّ مِنَ التَّوْرٰيةِ وَمُبَشِّرًا بِرَسُولٍ يَأْت۪ي مِنْ بَعْدِي اسْمُهُٓ اَحْمَدُۜ فَلَمَّا جَٓاءَهُمْ بِالْبَيِّنَاتِ قَالُوا هٰذَا سِحْرٌ مُب۪ينٌऔर जब मरयम के बेटे ईसा ने कहा, ‘‘ऐ बनी इस्राईल! मैं तुम्हारी ओर अल्लाह का रसूल हूँ, जो मुझसे पहले आ चुकी है (अर्थात) तौरात, उसकी तस्दीक़ करने वाला हूँ और खुशख़बरी देने वाला हूंँ एक रसूल की, जो मेरे बाद आएँगे, उनका नाम ‘अह़मद’ होगा।’’ जब वह उन लोगों के पास स्पष्ट निशानियां लेकर आए तो उन्होंने कहा, ‘‘यह तो खुला हुआ जादू है।’’
- وَمَنْ اَظْلَمُ مِمَّنِ افْتَرٰى عَلَى اللّٰهِ الْكَذِبَ وَهُوَ يُدْعٰٓى اِلَى الْاِسْلَامِۜ وَاللّٰهُ لَا يَهْدِي الْقَوْمَ الظَّالِم۪ينَऔर उससे बड़ा ज़ालिम कौन होगा? जो अल्लाह पर झूठा आरोप लगाए, हालांकि उसको इस्लाम (अल्लाह के आगे समर्पण करने) की ओर बुलाया जा रहा हो, और अल्लाह ज़ालिम लोगों को सीधी राह नहीं दिखाता।
- يُر۪يدُونَ لِيُطْفِؤُ۫ا نُورَ اللّٰهِ بِاَفْوَاهِهِمْ وَاللّٰهُ مُتِمُّ نُورِه۪ وَلَوْ كَرِهَ الْكَافِرُونَयह चाहते हैं कि अल्लाह के नूर को अपने मुँह की फूंक से बुझा दें, मगर अल्लाह अपने नूर को पूरा करके रहेगा, और चाहे काफ़िरों को (कितना ही) नागवार (अप्रिय) हो।
- هُوَ الَّذ۪ٓي اَرْسَلَ رَسُولَهُ بِالْهُدٰى وَد۪ينِ الْحَقِّ لِيُظْهِرَهُ عَلَى الدّ۪ينِ كُلِّه۪ وَلَوْ كَرِهَ الْمُشْرِكُونَ۟‘वही’ तो है जिसने अपने रसूल को सीधी राह, और दीने ह़क़ देकर भेजा, ताकि उसे और सब दीने ह़क़ पर ग़ालिब करे, चाहे मुश्रिकों को (कितना ही) नागवार हो।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا هَلْ اَدُلُّكُمْ عَلٰى تِجَارَةٍ تُنْج۪يكُمْ مِنْ عَذَابٍ اَل۪يمٍऐ ईमान वालो! क्या मैं तुम्हें एक ऐसी तिजारत बताऊँ, जो तुम्हें दुःख देने वाले अ़ज़ाब से बचा ले;
- تُؤْمِنُونَ بِاللّٰهِ وَرَسُولِه۪ وَتُجَاهِدُونَ ف۪ي سَب۪يلِ اللّٰهِ بِاَمْوَالِكُمْ وَاَنْفُسِكُمْۜ ذٰلِكُمْ خَيْرٌ لَكُمْ اِنْ كُنْتُمْ تَعْلَمُونَۙईमान लाओ अल्लाह और उसके रसूल पर, जिहाद करो अल्लाह की राह में, अपने माल और अपनी जान से, यह तुम्हारे लिए बेहतर है अगर तुम जानो।
- يَغْفِرْ لَكُمْ ذُنُوبَكُمْ وَيُدْخِلْكُمْ جَنَّاتٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ وَمَسَاكِنَ طَيِّبَةً ف۪ي جَنَّاتِ عَدْنٍۜ ذٰلِكَ الْفَوْزُ الْعَظ۪يمُۙ‘वह’ तुम्हारे गुनाह माफ़ कर देगा, और तुम को ऐसे बाग़ों में- जिनके नीचे नहरें बहती हैं- और उन अच्छे घरों में भी जो सदा बहार बागों में हैं, दाख़िल करेगा, यही बड़ी कामियाबी है;
- وَاُخْرٰى تُحِبُّونَهَاۜ نَصْرٌ مِنَ اللّٰهِ وَفَتْحٌ قَر۪يبٌۜ وَبَشِّرِ الْمُؤْمِن۪ينَऔर दूसरी चीज़ भी जो तुम बहुत चाहते हो, अल्लाह की ओर से मदद और जल्द ह़ासिल होने वाली विजय, और मोमिनों को खुशख़बरी दे दो।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا كُونُٓوا اَنْصَارَ اللّٰهِ كَمَا قَالَ ع۪يسَى ابْنُ مَرْيَمَ لِلْحَوَارِيّ۪نَ مَنْ اَنْصَار۪ٓي اِلَى اللّٰهِۜ قَالَ الْحَوَارِيُّونَ نَحْنُ اَنْصَارُ اللّٰهِ فَاٰمَنَتْ طَٓائِفَةٌ مِنْ بَن۪ٓي اِسْرَٓاء۪يلَ وَكَفَرَتْ طَٓائِفَةٌۚ فَاَيَّدْنَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا عَلٰى عَدُوِّهِمْ فَاَصْبَحُوا ظَاهِر۪ينَऐ ईमान वालो! अल्लाह के मदद्गार बनो, जैसा कि मरयम के बेटे ईसा ने ह़वारियों (साथियों) से कहा था, ‘‘कौन हैं जो अल्लाह की राह में मेरे मदद्गार हों?’’ ह़वारियों ने जवाब दिया, ‘‘हम हैंं, अल्लाह के मदद्गार,’’ तो बनी इस्राईल का एक गिरोह तो ईमान ले आया और दूसरे गिरोह ने इन्कार किया, तो ‘हमने’ ईमान लाने वालों की, उनके दुश्मनों के मुक़ाबले में मदद की, और वे ग़ालिब (प्रभावी) हो गये।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet