सूरह 60: Al-Mumtahanah
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَتَّخِذُوا عَدُوّ۪ي وَعَدُوَّكُمْ اَوْلِيَٓاءَ تُلْقُونَ اِلَيْهِمْ بِالْمَوَدَّةِ وَقَدْ كَفَرُوا بِمَا جَٓاءَكُمْ مِنَ الْحَقِّۚ يُخْرِجُونَ الرَّسُولَ وَاِيَّاكُمْ اَنْ تُؤْمِنُوا بِاللّٰهِ رَبِّكُمْۜ اِنْ كُنْتُمْ خَرَجْتُمْ جِهَادًا ف۪ي سَب۪يل۪ي وَابْتِغَٓاءَ مَرْضَات۪ي تُسِرُّونَ اِلَيْهِمْ بِالْمَوَدَّةِۗ وَاَنَا۬ اَعْلَمُ بِمَٓا اَخْفَيْتُمْ وَمَٓا اَعْلَنْتُمْۜ وَمَنْ يَفْعَلْهُ مِنْكُمْ فَقَدْ ضَلَّ سَوَٓاءَ السَّب۪يلِऐ ईमान वालो! मेरे दुश्मनों को दोस्त न बनाओ, तुम उनसे दोस्ती का सम्बन्ध बढ़ाते हो, हालांकि वे उस ह़क़ का इन्कार कर चुके हैं जो तुम्हारे पास आया है; उन्होंने रसूल को, और उनको इस वजह से निकाल दिया, कि तुम अल्लाह और अपने ‘रब’ पर ईमान लाए हो, अगर तुम ‘मेरी’ राह में जिहाद और ‘मेरी’ रज़ामन्दी ह़ासिल करने के लिए निकले हो (और), तुम छिपा कर उनकी ओर दोस्ती का सन्देश भेजते हो, और जो कुछ तुम छिपा कर करते हो, और जो कुछ ज़ाहिर कर के करते हो ‘मैं’ खूब जानता हूं, और जो कोई तुम में से ऐसा करे, तो वह सीधी राह से भटक गया।
- اِنْ يَثْقَفُوكُمْ يَكُونُوا لَكُمْ اَعْدَٓاءً وَيَبْسُطُٓوا اِلَيْكُمْ اَيْدِيَهُمْ وَاَلْسِنَتَهُمْ بِالسُّٓوءِ وَوَدُّوا لَوْ تَكْفُرُونَۜअगर ये तुम को पा लें, तो तुम्हारे दुश्मन हो जाएँ और तक्लीफ़ पहुंचाने के लिए तुम पर अपने हाथ चला दें, और बुराई के साथ ज़बान भी, और चाहते हैं कि तुम भी काफ़िर (इन्कारी) हो जाओ।
- لَنْ تَنْفَعَكُمْ اَرْحَامُكُمْ وَلَٓا اَوْلَادُكُمْۚۛ يَوْمَ الْقِيٰمَةِۚۛ يَفْصِلُ بَيْنَكُمْۜ وَاللّٰهُ بِمَا تَعْمَلُونَ بَص۪يرٌतुम्हारी रिश्तेदारियाँ और तुम्हारी औलादें क़ियामत के दिन कुछ भी काम न आएँंगी ‘वह’ तुम्हारे बीच फ़ैसला फ़रमाएगा, और तुम जो कुछ करते हो उसे अल्लाह देख रहा है।
- قَدْ كَانَتْ لَكُمْ اُسْوَةٌ حَسَنَةٌ ف۪ٓي اِبْرٰه۪يمَ وَالَّذ۪ينَ مَعَهُۚ اِذْ قَالُوا لِقَوْمِهِمْ اِنَّا بُرَءٰٓؤُ۬ا مِنْكُمْ وَمِمَّا تَعْبُدُونَ مِنْ دُونِ اللّٰهِۘ كَفَرْنَا بِكُمْ وَبَدَا بَيْنَنَا وَبَيْنَكُمُ الْعَدَاوَةُ وَالْبَغْضَٓاءُ اَبَدًا حَتّٰى تُؤْمِنُوا بِاللّٰهِ وَحْدَهُٓ اِلَّا قَوْلَ اِبْرٰه۪يمَ لِاَب۪يهِ لَاَسْتَغْفِرَنَّ لَكَ وَمَٓا اَمْلِكُ لَكَ مِنَ اللّٰهِ مِنْ شَيْءٍۜ رَبَّنَا عَلَيْكَ تَوَكَّلْنَا وَاِلَيْكَ اَنَبْنَا وَاِلَيْكَ الْمَص۪يرُतुम लोगों के लिए ‘इब्राहीम’ और उनके साथियों में बेहतरीन नमूना है, जबकि उन्होंने अपनी क़ौम के लोगों से कह दिया, ‘‘हम तुम से और तुम्हारे उन मअ़बूदों (उपास्यों) से जिनको तुम अल्लाह को छोड़ कर पूजते हो, बिल्कुल बरी हैं, हमने तुमसे इन्कार किया और हमारे और तुम्हारे बीच हमेशा के लिए दुश्मनी और बेज़ारी ज़ाहिर हो गयी, जब तक कि तुम एक अल्लाह पर ईमान न लाओ;’’ इब्राहीम ने अपने बाप से कहा कि मैं आप के लिए माफ़ी की दुअ़ा करूंगा, और मैं आप के लिए अल्लाह की ओर से कोई अधिकार नहीं रखता, ऐ हमारे रब! हमने ‘तेरे’ ही ऊपर भरोसा किया और तेरी ही ओर रूजूअ़ हुए और तेरी ही ओर लौटना है;
- رَبَّنَا لَا تَجْعَلْنَا فِتْنَةً لِلَّذ۪ينَ كَفَرُوا وَاغْفِرْ لَنَا رَبَّنَاۚ اِنَّكَ اَنْتَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُऐ हमारे रब! हमेंं काफ़िरों (इन्कार करने वालों) के लिए फित्ना न बना, और ऐ हमारे रब! हमें माफ़ कर, बेशक ‘तू’ ज़ोर वाला, ह़िक्मत वाला है।
- لَقَدْ كَانَ لَكُمْ ف۪يهِمْ اُسْوَةٌ حَسَنَةٌ لِمَنْ كَانَ يَرْجُوا اللّٰهَ وَالْيَوْمَ الْاٰخِرَۜ وَمَنْ يَتَوَلَّ فَاِنَّ اللّٰهَ هُوَ الْغَنِيُّ الْحَم۪يدُ۟बेशक तुम्हारे लिए इन में अच्छा नमूना है, हर उस व्यक्ति के लिए, जो अल्लाह और आख़िरत के दिन की उम्मीद रखता हो, और जो कोई मुंह फेरे तो अल्लाह बे परवाह (निस्पृह) ह़म्द के लायक़ (प्रशंसित) है।
- عَسَى اللّٰهُ اَنْ يَجْعَلَ بَيْنَكُمْ وَبَيْنَ الَّذ۪ينَ عَادَيْتُمْ مِنْهُمْ مَوَدَّةًۜ وَاللّٰهُ قَد۪يرٌۜ وَاللّٰهُ غَفُورٌ رَح۪يمٌउम्मीद है कि अल्लाह तुम्हारे और उनके बीच, जिससे तुमने दुश्मनी मोल ली है, मुह़ब्बत पैदा कर दे, अल्लाह बड़ी क़ु़द्रत रखता है, और अल्लाह बहुत माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- لَا يَنْهٰيكُمُ اللّٰهُ عَنِ الَّذ۪ينَ لَمْ يُقَاتِلُوكُمْ فِي الدّ۪ينِ وَلَمْ يُخْرِجُوكُمْ مِنْ دِيَارِكُمْ اَنْ تَبَرُّوهُمْ وَتُقْسِطُٓوا اِلَيْهِمْۜ اِنَّ اللّٰهَ يُحِبُّ الْمُقْسِط۪ينَअल्लाह तुम को अच्छा व्यवहार और इन्साफ़ करने से नहीं रोकता, जिन्होंंने दीन के मामले में तुम से जंग नहीं की, और न तुम्हें तुम्हारे घरों से निकाला, अल्लाह इन्साफ़ करने वालों को पसंद करता है।
- اِنَّمَا يَنْهٰيكُمُ اللّٰهُ عَنِ الَّذ۪ينَ قَاتَلُوكُمْ فِي الدّ۪ينِ وَاَخْرَجُوكُمْ مِنْ دِيَارِكُمْ وَظَاهَرُوا عَلٰٓى اِخْرَاجِكُمْ اَنْ تَوَلَّوْهُمْۚ وَمَنْ يَتَوَلَّهُمْ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الظَّالِمُونَअल्लाह तो तुम्हें केवल उन्हीं लोगों से दोस्ती करने से रोकता है, जिन्होंने दीन के मामले में तुमसे जंग की, और तुम को तुम्हारे अपने घरों से निकाला और तुम्हारे निकालने में औरों की मदद की, और जो लोग उनसे दोस्ती करेंगे, वही ज़ालिम हैं।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُٓوا اِذَا جَٓاءَكُمُ الْمُؤْمِنَاتُ مُهَاجِرَاتٍ فَامْتَحِنُوهُنَّۜ اَللّٰهُ اَعْلَمُ بِا۪يمَانِهِنَّۚ فَاِنْ عَلِمْتُمُوهُنَّ مُؤْمِنَاتٍ فَلَا تَرْجِعُوهُنَّ اِلَى الْكُفَّارِۜ لَا هُنَّ حِلٌّ لَهُمْ وَلَا هُمْ يَحِلُّونَ لَهُنَّۜ وَاٰتُوهُمْ مَٓا اَنْفَقُواۜ وَلَا جُنَاحَ عَلَيْكُمْ اَنْ تَنْكِحُوهُنَّ اِذَٓا اٰتَيْتُمُوهُنَّ اُجُورَهُنَّۜ وَلَا تُمْسِكُوا بِعِصَمِ الْكَوَافِرِ وَسْـَٔلُوا مَٓا اَنْفَقْتُمْ وَلْيَسْـَٔلُوا مَٓا اَنْفَقُواۜ ذٰلِكُمْ حُكْمُ اللّٰهِۜ يَحْكُمُ بَيْنَكُمْۜ وَاللّٰهُ عَل۪يمٌ حَك۪يمٌऐ ईमान वालो! जब तुम्हारे पास मोमिन अ़ौरतें हिजरत कर के आएं तो तुम उन्हें जांच लिया करो, अल्लाह उनके ईमान को बेहतर जानता है, फिर अगर तुम्हें मालूम हो जाए, कि मोमिन हैं, तो उन्हें काफ़िरों की ओर वापस न करो, न वे उन (काफ़िरों) के लिए ह़लाल हैं, और न वे उनके लिए ह़लाल हैं; और उन्होंने जो कुछ भी खर्च किया है, तो वह उन्हें अदा कर दो; और उन अ़ौरतों से निकाह़ करने में तुम पर कोई गुनाह नहीं, जबकि तुम उनके महर उनको अदा कर दो; और काफ़िर अ़ौरत को अपने निकाह में रोके न रखो, और जो कुछ तुमने उनके ऊपर खर्च किया हो, उसका तुम (काफ़िरों से) मुताल्बा (माँग) करो, और जो कुछ उन्होंने खर्च किया हो वह तुमसे मुताल्बा करें, यह अल्लाह का हुक्म है, जो तुम्हारे बीच फ़ैसला कर रहा है, और अल्लाह इल्म वाला, ह़िक्मत वाला है।
- وَاِنْ فَاتَكُمْ شَيْءٌ مِنْ اَزْوَاجِكُمْ اِلَى الْكُفَّارِ فَعَاقَبْتُمْ فَاٰتُوا الَّذ۪ينَ ذَهَبَتْ اَزْوَاجُهُمْ مِثْلَ مَٓا اَنْفَقُواۜ وَاتَّقُوا اللّٰهَ الَّذ۪ٓي اَنْتُمْ بِه۪ مُؤْمِنُونَऔर अगर तुम्हारी पत्नियों में से कोई पत्नी काफ़िरों की ओर रह जाए, और फिर तुम्हारी बारी आए तो जिनकी पत्नियां चली गयी हैं उनको उतना ही अदा कर दो, जितना उन्होंने खर्च किया था, और अल्लाह से डरते रहो, ‘जिस’ पर तुम ईमान लाए हो।
- يَٓا اَيُّهَا النَّبِيُّ اِذَا جَٓاءَكَ الْمُؤْمِنَاتُ يُبَايِعْنَكَ عَلٰٓى اَنْ لَا يُشْرِكْنَ بِاللّٰهِ شَيْـًٔا وَلَا يَسْرِقْنَ وَلَا يَزْن۪ينَ وَلَا يَقْتُلْنَ اَوْلَادَهُنَّ وَلَا يَأْت۪ينَ بِبُهْتَانٍ يَفْتَر۪ينَهُ بَيْنَ اَيْد۪يهِنَّ وَاَرْجُلِهِنَّ وَلَا يَعْص۪ينَكَ ف۪ي مَعْرُوفٍ فَبَايِعْهُنَّ وَاسْتَغْفِرْ لَهُنَّ اللّٰهَۜ اِنَّ اللّٰهَ غَفُورٌ رَح۪يمٌऐ नबी! जब आप के पास ईमान वाली औरतें इस बात की बैअ़त (प्रतिज्ञा) करने आएँ, कि ‘किसी चीज़ को अल्लाह का साझी नहीं ठहराएंगी, और न चोरी करेंगी, और न बदकारी (व्यभिचार) करेंगी, और न अपनी औलाद को मार डालेंगी, और न अपने हाथों पैरों से कोई आरोप (गढ़ कर) लाएंगी, और न किसी भले कामों में आप की नाफ़रमानी करेंगी’, तो आप उनसे बैअ़त कर लिया करें, और उनके लिए माफ़ी की दुअ़ा करें, बेशक अल्लाह बहुत माफ़ करने वाला, रह़म वाला है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا لَا تَتَوَلَّوْا قَوْمًا غَضِبَ اللّٰهُ عَلَيْهِمْ قَدْ يَئِسُوا مِنَ الْاٰخِرَةِ كَمَا يَئِسَ الْكُفَّارُ مِنْ اَصْحَابِ الْقُبُورِऐ ईमान वालो! उन लोगों को दोस्त न बनाओ, जिन पर अल्लाह का ग़ज़ब हुआ, वे आख़िरत से मायूस हो चुके हैं, जिस तरह काफ़िर क़ब्र वालों से मायूस हो चुके हैं।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet