सूरह 59: Al-Hashr
- سَبَّحَ لِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۚ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُअल्लाह की तस्बीह़ (गुणगान) की है, हर उस चीज़ ने, जो आसमानों और ज़मीन में है, और ‘वह’ ज़बर्दस्त, ह़िक्मत वाला है।
- هُوَ الَّذ۪ٓي اَخْرَجَ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ اَهْلِ الْكِتَابِ مِنْ دِيَارِهِمْ لِاَوَّلِ الْحَشْرِۜ مَا ظَنَنْتُمْ اَنْ يَخْرُجُوا وَظَنُّٓوا اَنَّهُمْ مَانِعَتُهُمْ حُصُونُهُمْ مِنَ اللّٰهِ فَاَتٰيهُمُ اللّٰهُ مِنْ حَيْثُ لَمْ يَحْتَسِبُوا وَقَذَفَ ف۪ي قُلُوبِهِمُ الرُّعْبَ يُخْرِبُونَ بُيُوتَهُمْ بِاَيْد۪يهِمْ وَاَيْدِي الْمُؤْمِن۪ينَ فَاعْتَبِرُوا يَٓا اُو۬لِي الْاَبْصَارِ‘वही’ है जिसने उन लोगों को जो अह्ले किताब में से काफ़िर हुए, उनके घरों से पहली ही बार इकट्ठा करके निकाल दिया, तुम्हारा गुमान भी न था कि वे निकलेंगे और उन्होंने यह गुमान कर रखा था कि उनके क़िले उनको अल्लाह से बचा लेंगे, तो अल्लाह उन पर ऐसी जगह से पहुंचा जिसका उनको गुमान भी न था, और उनके दिलों में रोअ़ब डाल दिया, कि अपने घरों को खुद अपने हाथों और ईमान वालों के हाथों से भी उजाड़ने लगे, तो इबरत (नसीह़त) हासिल करो, ऐ आँखें रखने वालो!
- وَلَوْلَٓا اَنْ كَتَبَ اللّٰهُ عَلَيْهِمُ الْجَلَٓاءَ لَعَذَّبَهُمْ فِي الدُّنْيَاۜ وَلَهُمْ فِي الْاٰخِرَةِ عَذَابُ النَّارِऔर अगर अल्लाह ने उनके लिए जिला- वतन (देश से निकालना) न लिख दिया होता, तो दुनिया में ही ‘वह’ उन्हें ज़रूर अ़ज़ाब दे देता, और आख़िरत में तो उनके लिए है ही आग का अ़ज़ाब।
- ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ شَٓاقُّوا اللّٰهَ وَرَسُولَهُۚ وَمَنْ يُشَٓاقِّ اللّٰهَ فَاِنَّ اللّٰهَ شَد۪يدُ الْعِقَابِयह इसलिए कि उन्होंने अल्लाह और उसके रसूल का मुक़ाबला करने की कोशिश की, और जो व्यक्ति अल्लाह का मुक़ाबला करता है, तो अल्लाह का अज़ाब बहुत सख़्त है।
- مَا قَطَعْتُمْ مِنْ ل۪ينَةٍ اَوْ تَرَكْتُمُوهَا قَٓائِمَةً عَلٰٓى اُصُولِهَا فَبِاِذْنِ اللّٰهِ وَلِيُخْزِيَ الْفَاسِق۪ينَतुम ने खजूर के जो वृक्ष काटे, या उनको उनकी जड़ों पर छोड़ दिया, तो यह अल्लाह ही की इजाज़त से हुआ, और ताकि ‘वह’ फ़ासिक़ों (नाफ़रमानों) को रूस्वा करे।
- وَمَٓا اَفَٓاءَ اللّٰهُ عَلٰى رَسُولِه۪ مِنْهُمْ فَمَٓا اَوْجَفْتُمْ عَلَيْهِ مِنْ خَيْلٍ وَلَا رِكَابٍ وَلٰكِنَّ اللّٰهَ يُسَلِّطُ رُسُلَهُ عَلٰى مَنْ يَشَٓاءُۜ وَاللّٰهُ عَلٰى كُلِّ شَيْءٍ قَد۪يرٌऔर जो (माल) अल्लाह ने उन लोगों से (बिना लड़ाई के) निकाल कर अपने रसूल को दिलवाया, तो उस पर तुमने न अपने घोड़े दौड़ाए, और न ऊँट, बल्कि अल्लाह अपने रसूलों को जिस पर चाहता है ग़लबा (प्रभुत्व) देता है, और अल्लाह को हर चीज़ पर क़ुद्रत (सामर्थ्य) ह़ासिल है।
- مَٓا اَفَٓاءَ اللّٰهُ عَلٰى رَسُولِه۪ مِنْ اَهْلِ الْقُرٰى فَلِلّٰهِ وَلِلرَّسُولِ وَلِذِي الْقُرْبٰى وَالْيَتَامٰى وَالْمَسَاك۪ينِ وَابْنِ السَّب۪يلِۙ كَيْ لَا يَكُونَ دُولَةً بَيْنَ الْاَغْنِيَٓاءِ مِنْكُمْۜ وَمَٓا اٰتٰيكُمُ الرَّسُولُ فَخُذُوهُ وَمَا نَهٰيكُمْ عَنْهُ فَانْتَهُواۚ وَاتَّقُوا اللّٰهَۜ اِنَّ اللّٰهَ شَد۪يدُ الْعِقَابِۢजो माल अल्लाह ने अपने रसूल की ओर बस्तियों वालों से दिलवाया है, वह अल्लाह और रसूल, और रिश्तेदारों, और यतीमों, और मिस्कीनों, और मुसाफ़िरों के लिए है, ताकि यह माल तुम्हारे मालदारों ही के बीच न घूमता रहे, और रसूल जो तुम्हें दें, वह ले लो और जिससे रोक दें, उससे रूक जाओ और अल्लाह से डरते रहो, बेशक अल्लाह सख़्त सज़ा देने वाला है।
- لِلْفُقَرَٓاءِ الْمُهَاجِر۪ينَ الَّذ۪ينَ اُخْرِجُوا مِنْ دِيَارِهِمْ وَاَمْوَالِهِمْ يَبْتَغُونَ فَضْلًا مِنَ اللّٰهِ وَرِضْوَانًا وَيَنْصُرُونَ اللّٰهَ وَرَسُولَهُۜ اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الصَّادِقُونَۚ(यह) माल उन मोहताज मुहाजिरों के लिए है, जो अपने घरों और अपने मालों से इस ह़ालत में निकाल बाहर किये गये है, कि वह अल्लाह का फ़ज़्ल और उसकी रज़ामन्दी चाहते हैं, और अल्लाह और उसके रसूल की मदद करते हैं, यही लोग सच्चे हैं।
- وَالَّذ۪ينَ تَبَوَّؤُ الدَّارَ وَالْا۪يمَانَ مِنْ قَبْلِهِمْ يُحِبُّونَ مَنْ هَاجَرَ اِلَيْهِمْ وَلَا يَجِدُونَ ف۪ي صُدُورِهِمْ حَاجَةً مِمَّٓا اُو۫تُوا وَيُؤْثِرُونَ عَلٰٓى اَنْفُسِهِمْ وَلَوْ كَانَ بِهِمْ خَصَاصَةٌۜ وَمَنْ يُوقَ شُحَّ نَفْسِه۪ فَاُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْمُفْلِحُونَۚऔर जो लोग उनसे पहले (मदीना को) ठिकाना बनाए हुए थे, और ईमान पर (जमे) थे, वे उन लोगों से मुह़ब्बत करते हैं, जो हिजरत कर के उनके पास आए और जो कुछ भी उन्हें दिया गया, उससे वे अपने सीनों में कोई खटक नहीं करते, और उनको अपने मुक़ाबले में तर्जीह़ (प्राथ्मिकता) देते हैं, चाहे वह खुद ही ज़रूरतमन्द हों, और जो लोग अपने दिल की तंगी से बचा लिए गये, तो ऐसे ही लोग कामियाब होने वाले हैं।
- وَالَّذ۪ينَ جَٓاؤُ۫ مِنْ بَعْدِهِمْ يَقُولُونَ رَبَّنَا اغْفِرْ لَنَا وَلِاِخْوَانِنَا الَّذ۪ينَ سَبَقُونَا بِالْا۪يمَانِ وَلَا تَجْعَلْ ف۪ي قُلُوبِنَا غِلًّا لِلَّذ۪ينَ اٰمَنُوا رَبَّنَٓا اِنَّكَ رَؤُ۫فٌ رَح۪يمٌ۟और जो उनके बाद आए, वे दुअ़ा करते हैं, ‘‘ऐ हमारे रब! हमें भी माफ़ कर दे, और उन भाइयों को भी, जो हमसे पहले ईमान ले आए, और हमारे दिलों में ईमान वालों के लिए कीना न रख, ऐ रब! तू बड़ा मेहरबान, रह़म करने वाला है।’’
- اَلَمْ تَرَ اِلَى الَّذ۪ينَ نَافَقُوا يَقُولُونَ لِاِخْوَانِهِمُ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ اَهْلِ الْكِتَابِ لَئِنْ اُخْرِجْتُمْ لَنَخْرُجَنَّ مَعَكُمْ وَلَا نُط۪يعُ ف۪يكُمْ اَحَدًا اَبَدًاۙ وَاِنْ قُوتِلْتُمْ لَنَنْصُرَنَّكُمْۜ وَاللّٰهُ يَشْهَدُ اِنَّهُمْ لَكَاذِبُونَक्या तुमने उन मुनाफिक़ों को नहीं देखा! जो अपने उन भाइयों को जो अह्ले किताब में से काफ़िर हुए, कहते हैं, ‘‘अगर तुम्हें देश से निकाला गया तो हम भी तुम्हारे साथ निकलेंगे और तुम्हारे मामले में हरगिज़ किसी की बात न मानेंगे, और अगर तुम लोगों से जंग की गयी तो हम ज़रूर तुम्हारी मदद करेंगे, मगर अल्लाह गवाही देता है कि यह झूठे हैं;
- لَئِنْ اُخْرِجُوا لَا يَخْرُجُونَ مَعَهُمْۚ وَلَئِنْ قُوتِلُوا لَا يَنْصُرُونَهُمْۚ وَلَئِنْ نَصَرُوهُمْ لَيُوَلُّنَّ الْاَدْبَارَ۠ ثُمَّ لَا يُنْصَرُونَअगर वे निकाले गये तो यह उनके साथ नहीं निकलेंगे, और अगर उनसे जंग की गयी तो यह उनकी मदद नहीं करेंगे, और अगर मदद करेंगे भी तो पीठ फेर कर भाग जाएँगे, फिर उनकी मदद नहीं की जाएगी।’’
- لَاَنْتُمْ اَشَدُّ رَهْبَةً ف۪ي صُدُورِهِمْ مِنَ اللّٰهِۜ ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ قَوْمٌ لَا يَفْقَهُونَउनके दिलों में तुम्हारा डर अल्लाह से ज़्यादा है, यह इसलिए कि यह समझ नहीं रखते।
- لَا يُقَاتِلُونَكُمْ جَم۪يعًا اِلَّا ف۪ي قُرًى مُحَصَّنَةٍ اَوْ مِنْ وَرَٓاءِ جُدُرٍۜ بَأْسُهُمْ بَيْنَهُمْ شَد۪يدٌۜ تَحْسَبُهُمْ جَم۪يعًا وَقُلُوبُهُمْ شَتّٰىۜ ذٰلِكَ بِاَنَّهُمْ قَوْمٌ لَا يَعْقِلُونَۚयह इकट्ठा हो कर (आमने-सामने) नहीं, बल्कि क़िला बन्द बस्तियों में या दीवारों के पीछे से लड़ेंगे, उनकी आपस में लड़ाई बड़ी सख़्त है, तुम समझते हो! कि उनमें बड़ा एका है; हालाँकि उनके दिल फटे हुए हैं, यह इसलिए कि ये बेअक़्ल लोग हैं।
- كَمَثَلِ الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْ قَر۪يبًا ذَاقُوا وَبَالَ اَمْرِهِمْۚ وَلَهُمْ عَذَابٌ اَل۪يمٌۚउनका हाल उन लोगों का सा है जो उनसे कुछ ही पहले अपने किये का मज़ा चख चुके हैं, और उनके लिए दुःख देने वाला अ़ज़ाब है;
- كَمَثَلِ الشَّيْطَانِ اِذْ قَالَ لِلْاِنْسَانِ اكْفُرْۚ فَلَمَّا كَفَرَ قَالَ اِنّ۪ي بَر۪ٓيءٌ مِنْكَ اِنّ۪ٓي اَخَافُ اللّٰهَ رَبَّ الْعَالَم۪ينَइनकी मिसाल शैतान जैसी है, कि जब उसने इन्सान से कहा, ‘‘कुफ्र (इन्कार) करो!’’ फिर जब वह इन्कार कर बैठा; तो कहने लगा, ‘‘मैं तुम्हारी ज़िम्मेदारी से बरी हूं, मैं तो सारे संसार के रब, अल्लाह, से डरता हूँ।’’
- فَكَانَ عَاقِبَتَهُمَٓا اَنَّهُمَا فِي النَّارِ خَالِدَيْنِ ف۪يهَاۜ وَذٰلِكَ جَزٰٓؤُا الظَّالِم۪ينَ۟तो उन दोनों का अंजाम यह होना है कि दोनों आग में जाएँगे, उसी में वे हमेशा रहेंगे, और ज़ालिमों का यही बदला है।
- يَٓا اَيُّهَا الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا اتَّقُوا اللّٰهَ وَلْتَنْظُرْ نَفْسٌ مَا قَدَّمَتْ لِغَدٍۚ وَاتَّقُوا اللّٰهَۜ اِنَّ اللّٰهَ خَب۪يرٌ بِمَا تَعْمَلُونَऐ ईमान वालो! अल्लाह से डरो, और हर व्यक्ति को यह देखना चाहिए कि उसने कल के लिए क्या भेजा है, और अल्लाह से डरते रहो, जो कुछ भी तुम करते हो, बेशक अल्लाह तुम्हारे आमाल की पूरी ख़बर रखता है।
- وَلَا تَكُونُوا كَالَّذ۪ينَ نَسُوا اللّٰهَ فَاَنْسٰيهُمْ اَنْفُسَهُمْۜ اُو۬لٰٓئِكَ هُمُ الْفَاسِقُونَऔर उन लोगों की तरह न हो जाना! जिन्होंने अल्लाह को भुला दिया, तो उन्हें ऐसा कर दिया कि, वे अपने आप को भूल बैठे, यही लोग फ़ासिक़ (नाफ़रमान) हैं।
- لَا يَسْتَو۪ٓي اَصْحَابُ النَّارِ وَاَصْحَابُ الْجَنَّةِۜ اَصْحَابُ الْجَنَّةِ هُمُ الْفَٓائِزُونَदोज़ख़ वाले और जन्नत वाले बराबर नहीं हो सकते, जन्नत (में जाने) वाले ही कामियाब होने वाले हैं।
- لَوْ اَنْزَلْنَا هٰذَا الْقُرْاٰنَ عَلٰى جَبَلٍ لَرَاَيْتَهُ خَاشِعًا مُتَصَدِّعًا مِنْ خَشْيَةِ اللّٰهِۜ وَتِلْكَ الْاَمْثَالُ نَضْرِبُهَا لِلنَّاسِ لَعَلَّهُمْ يَتَفَكَّرُونَअगर ‘हम’ इस क़ुर्आन को किसी पहाड़ पर उतारते, तो तुम उसको देखते कि अल्लाह के डर से दबा हुआ, और फटा जा रहा है, और ये मिसालें ‘हम’ लोगों के लिए इसलिए बयान करते हैं, ताकि वे सोच-विचार करें।
- هُوَ اللّٰهُ الَّذ۪ي لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۚ عَالِمُ الْغَيْبِ وَالشَّهَادَةِۚ هُوَ الرَّحْمٰنُ الرَّح۪يمُ‘वही’ अल्लाह है जिसके सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं ग़ायब और हाज़िर का जानने वाला, ‘वह’ बड़ा मेहरबान निहायत रह़म करने वाला है।
- هُوَ اللّٰهُ الَّذ۪ي لَٓا اِلٰهَ اِلَّا هُوَۚ اَلْمَلِكُ الْقُدُّوسُ السَّلَامُ الْمُؤْمِنُ الْمُهَيْمِنُ الْعَز۪يزُ الْجَبَّارُ الْمُتَكَبِّرُۜ سُبْحَانَ اللّٰهِ عَمَّا يُشْرِكُونَ‘वही’ अल्लाह है जिसके सिवा कोई मअ़बूद (उपास्य) नहीं, वह बादशाह है बड़ा पवित्र, पूरी तरह सलामती, और अम्न देने वाला, रक्षा करने वाला, ग़ालिब (प्रभुत्वशाली), ज़बर्दस्त बड़ाई वाला, अल्लाह महान (पाक) है उस शिर्क से जो वे करते हैं।
- هُوَ اللّٰهُ الْخَالِقُ الْبَارِئُ الْمُصَوِّرُ لَهُ الْاَسْمَٓاءُ الْحُسْنٰىۜ يُسَبِّحُ لَهُ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۚ وَهُوَ الْعَز۪يزُ الْحَك۪يمُ‘वही’ अल्लाह पैदा करने वाला (अविष्कारक), सूरतें बनाने वाला, उसके सब अच्छे नाम हैं, जो चीज़ें भी आसमानों और ज़मीन में हैं, ‘उसी’ की तस्बीह़ कर रही हैं, और ‘वह’ बड़ा ज़ोर वाला, ह़िक्मत वाला है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet