Can Damlaları

सूरह 56: Al-Waqiah

  1. اِذَا وَقَعَتِ الْوَاقِعَةُۙजब घटित होने वाली (घड़ी) घटित हो जाएगी,
  2. لَيْسَ لِوَقْعَتِهَا كَاذِبَةٌۢउसके घटित होने में कुछ भी झूठ नहीं,
  3. خَافِضَةٌ رَافِعَةٌۙकिसी को पस्त करने वाली किसी को ऊँचा करने वाली;
  4. اِذَا رُجَّتِ الْاَرْضُ رَجًّاۙजब धरती थरथरा कर काँप उठेगी,
  5. وَبُسَّتِ الْجِبَالُ بَسًّاۙऔर पहाड़ टूट-टूट कर रेज़ा-रेज़ा हो जाएँगे;
  6. فَكَانَتْ هَبَٓاءً مُنْبَثًّاۙतो वे बिखरे हुए धूल (के ज़र्रे के रूप में) हो कर रह जाएँगे;
  7. وَكُنْتُمْ اَزْوَاجًا ثَلٰثَةًۜऔर तुम लोगों की तीन क़िस्में हो जाएँगी;
  8. فَاَصْحَابُ الْمَيْمَنَةِ مَٓا اَصْحَابُ الْمَيْمَنَةِۜतो दाहिने (हाथ) वाले, तो दाहिने वालों का क्या कहना (अर्थात भाग्यशाली लोग)!
  9. وَاَصْحَابُ الْمَشْـَٔمَةِ مَٓا اَصْحَابُ الْمَشْـَٔمَةِۜऔर बाएँ (हाथ) वाले तो बाएँ वाले, क्या (बुरे लोग) हैं! (अर्थात दुर्भाग्यशाली)।
  10. وَالسَّابِقُونَ السَّابِقُونَۙऔर जो आगे बढ़ जाने वाले तो आगे बढ़ जाने वाले ही हैं;
  11. اُو۬لٰٓئِكَ الْمُقَرَّبُونَۚवही (अल्लाह के) क़रीबी हैं,
  12. ف۪ي جَنَّاتِ النَّع۪يمِनेअ़मत की जन्नतों में;
  13. ثُلَّةٌ مِنَ الْاَوَّل۪ينَۙवे बहुत से अगले लोगों में से होंगे,
  14. وَقَل۪يلٌ مِنَ الْاٰخِر۪ينَۜऔर पिछलों में से कम ही होंगे-
  15. عَلٰى سُرُرٍ مَوْضُونَةٍۙजड़ाऊ तख्तों के ऊपर,
  16. مُتَّكِـ۪ٔينَ عَلَيْهَا مُتَقَابِل۪ينَतकिया लगाए आमने-सामने होंगे,
  17. يَطُوفُ عَلَيْهِمْ وِلْدَانٌ مُخَلَّدُونَۙउनके पास लड़के जो हमेशा नौजवान रहेंगे, उनके आस-पास फिरेंगे।
  18. بِاَكْوَابٍ وَاَبَار۪يقَ وَكَأْسٍ مِنْ مَع۪ينٍۙउनके पास आबख़ोरे (जग) और शुद्ध पीने (की चीज़) से भरे प्याले लिए फिर रहे होंगे-
  19. لَا يُصَدَّعُونَ عَنْهَا وَلَا يُنْزِفُونَۙइससे न तो उनके सर में दर्द होगा और न उनकी बुद्धि में ख़राबी आएगी;
  20. وَفَاكِهَةٍ مِمَّا يَتَخَيَّرُونَۙऔर स्वादिष्ट फल जो उनको अच्छे लगेंगे,
  21. وَلَحْمِ طَيْرٍ مِمَّا يَشْتَهُونَۜऔर परिन्दों का गोश्त जो वे चाहें;
  22. وَحُورٌ ع۪ينٌۙऔर बड़ी आंखों वाली ह़ूरें;
  23. كَاَمْثَالِ اللُّؤْلُؤِ۬ الْمَكْنُونِۚजैसे छिपाए हुए मोती हों-
  24. جَزَٓاءً بِمَا كَانُوا يَعْمَلُونَयह सब उसके बदले में उन्हें मिलेगा, जो कुछ वे करते रहे;
  25. لَا يَسْمَعُونَ ف۪يهَا لَغْوًا وَلَا تَأْث۪يمًاۙउसमें न कोई बकवास बात सुनेंगे और न गुनाह की बात,
  26. اِلَّا ق۪يلًا سَلَامًا سَلَامًاसिवाय ‘सलाम-सलाम’ की पुकार के;
  27. وَاَصْحَابُ الْيَم۪ينِ مَٓا اَصْحَابُ الْيَم۪ينِۜऔर दाहिनी ओर वाले, तो इन दाहिनी ओर वालों का क्या कहना?- (अर्थात सौभाग्य लोग)
  28. ف۪ي سِدْرٍ مَخْضُودٍۙवे (वहां होंगे जहां) बिना काँटो के बेर,
  29. وَطَلْحٍ مَنْضُودٍۙऔर गुच्छेदार केले;
  30. وَظِلٍّ مَمْدُودٍۙऔर दूर तक फैले हुए साए (छँाव),
  31. وَمَٓاءٍ مَسْكُوبٍۙऔर बहता हुआ पानी,
  32. وَفَاكِهَةٍ كَث۪يرَةٍۙऔर ज़्यादा से ज़्यादा फल (के बाग़ों) में,
  33. لَا مَقْطُوعَةٍ وَلَا مَمْنُوعَةٍۙ(जो) न कभी टूटने (ख़त्म होने) वाला होगा, और न उस पर कोई रोक टोक होगी।
  34. وَفُرُشٍ مَرْفُوعَةٍۜऔर ऊँचे बिछौने होंगे;
  35. اِنَّٓا اَنْشَأْنَاهُنَّ اِنْشَٓاءًۙबेशक, ‘हमने’ इन (हूरों) की एक खास सृष्टि बनाई;
  36. فَجَعَلْنَاهُنَّ اَبْكَارًاۙतो ‘हमने’ उन्हें कुंवारियाँ बनाया,
  37. عُرُبًا اَتْرَابًاۙप्यारी और समान अवस्था (हम उम्र) वाली,
  38. لِاَصْحَابِ الْيَم۪ينِۜ۟दाहिने ओर वालों (अर्थात भाग्यशाली लोगों) के लिए,
  39. ثُلَّةٌ مِنَ الْاَوَّل۪ينَۙ(यह) अगले लोगों में से भी बहुत से होंगे,
  40. وَثُلَّةٌ مِنَ الْاٰخِر۪ينَۜऔर पिछलों में से भी बहुत से।
  41. وَاَصْحَابُ الشِّمَالِۙ مَٓا اَصْحَابُ الشِّمَالِۜऔर बार्इं ओर वाले, क्या ही बुरे बार्इं ओर वाले होंगे?-
  42. ف۪ي سَمُومٍ وَحَم۪يمٍۙगर्म हवा और खौलते हुए पानी में होंगे,
  43. وَظِلٍّ مِنْ يَحْمُومٍۙऔर काले धुएँं के साए में होंगे,
  44. لَا بَارِدٍ وَلَا كَر۪يمٍ(जो) न ठंडा होगा और न फ़ायदेमन्द,
  45. اِنَّهُمْ كَانُوا قَبْلَ ذٰلِكَ مُتْرَف۪ينَۚयह लोग इससे पहले खुशहाल थे,
  46. وَكَانُوا يُصِرُّونَ عَلَى الْحِنْثِ الْعَظ۪يمِۚऔर बड़े गुनाह पर अड़े रहते थे,
  47. وَكَانُوا يَقُولُونَ اَئِذَا مِتْنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَامًا ءَاِنَّا لَمَبْعُوثُونَۙऔर कहते थे, ‘‘क्या जब हम मर जाएँगे, और मिट्टी, और हड्डियां हो कर रह जाएँगे, तो क्या हम वास्तव में उठाए जाएँंगे?-
  48. اَوَاٰبَٓاؤُ۬نَا الْاَوَّلُونَऔर क्या हमारे पहले बाप-दादा को भी?’’
  49. قُلْ اِنَّ الْاَوَّل۪ينَ وَالْاٰخِر۪ينَۙकह दीजिए, ‘‘बेशक अगले और पिछले भी;
  50. لَمَجْمُوعُونَ اِلٰى م۪يقَاتِ يَوْمٍ مَعْلُومٍ(सब) एक निश्चित दिन के समय पर जमा किये जाएँगे;
  51. ثُمَّ اِنَّكُمْ اَيُّهَا الضَّٓالُّونَ الْمُكَذِّبُونَۙफिर ऐ पथभ्रष्टो, और झुठलाने वालो!
  52. لَاٰكِلُونَ مِنْ شَجَرٍ مِنْ زَقُّومٍۙतुम जक़्कूम (थूहर नामक) वृक्ष से खाओगे,
  53. فَمَالِؤُ۫نَ مِنْهَا الْبُطُونَۚइसी से पेट भरोगे,
  54. فَشَارِبُونَ عَلَيْهِ مِنَ الْحَم۪يمِۚतो इस पर खौलता हुआ पानी पियोगे,
  55. فَشَارِبُونَ شُرْبَ الْه۪يمِۜपियोगे भी तो प्यासे ऊँट की तरह;’’
  56. هٰذَا نُزُلُهُمْ يَوْمَ الدّ۪ينِۜयह बदला दिये जाने के दिन उनकी पहली मेहमानी होगी!
  57. نَحْنُ خَلَقْنَاكُمْ فَلَوْلَا تُصَدِّقُونَ۟‘हमने’ तुमको पैदा किया, तो तुम सच क्यों नहीं मानते?
  58. اَفَرَاَيْتُمْ مَا تُمْنُونَۜतो क्या तुमने विचार किया जो चीज़ (नुत्फे)़ तुम टपकाते हो?-
  59. ءَاَنْتُمْ تَخْلُقُونَهُٓ اَمْ نَحْنُ الْخَالِقُونَक्या तुम इसे आकार (पैदा कर) देते हो या ‘हम’ हैं आकार देने वाले?-
  60. نَحْنُ قَدَّرْنَا بَيْنَكُمُ الْمَوْتَ وَمَا نَحْنُ بِمَسْبُوق۪ينَۙ‘हमने’ तुम्हारे बीच मौत मुक़र्रर की है और ‘हम’ अ़ाजिज़ (असमर्थ्य) नहीं हैं,
  61. عَلٰٓى اَنْ نُبَدِّلَ اَمْثَالَكُمْ وَنُنْشِئَكُمْ ف۪ي مَا لَا تَعْلَمُونَकि तुम्हारी तरह के और लोग तुम्हारी जगह ले आएँ और तुम्हें ऐसी ह़ालत में उठा खड़ा करें, जिसे तुम जानते भी नहीं;
  62. وَلَقَدْ عَلِمْتُمُ النَّشْاَةَ الْاُو۫لٰى فَلَوْلَا تَذَكَّرُونَऔर तुम तो पहली पैदाइश को जानते हो, तो फिर तुम ध्यान क्यों नहीं देते?
  63. اَفَرَاَيْتُمْ مَا تَحْرُثُونَۜक्या तुमने देखा! जो कुछ तुम खेती करते हो?-
  64. ءَاَنْتُمْ تَزْرَعُونَهُٓ اَمْ نَحْنُ الزَّارِعُونَतो क्या तुम उसे उगाते हो या ‘हम’ उसे उगाते हैं?
  65. لَوْ نَشَٓاءُ لَجَعَلْنَاهُ حُطَامًا فَظَلْتُمْ تَفَكَّهُونَअगर ‘हम’ चाहें तो उसे चूर-चूर कर दें, और तुम बातें बनाते रह जाओ,
  66. اِنَّا لَمُغْرَمُونَۙकि ‘‘हम तो तावान में पड़ गये,
  67. بَلْ نَحْنُ مَحْرُومُونَबल्कि हम हैं ही मह़रूम (वंचित)।’’
  68. اَفَرَاَيْتُمُ الْمَٓاءَ الَّذ۪ي تَشْرَبُونَۜक्या तुमने उस पानी को देखा! जिसे तुम पीते हो?-
  69. ءَاَنْتُمْ اَنْزَلْتُمُوهُ مِنَ الْمُزْنِ اَمْ نَحْنُ الْمُنْزِلُونَक्या तुमने उसको बादल से उतारा है, या उतारने वाले हम हैं?-
  70. لَوْ نَشَٓاءُ جَعَلْنَاهُ اُجَاجًا فَلَوْلَا تَشْكُرُونَअगर ‘हम’ चाहें तो खारा कर दें, फिर तुम शुक्र क्यों नहीं करते?!
  71. اَفَرَاَيْتُمُ النَّارَ الَّت۪ي تُورُونَۜक्या तुमने उस आग को देखा जिसे तुम सुलगाते हो?
  72. ءَاَنْتُمْ اَنْشَأْتُمْ شَجَرَتَهَٓا اَمْ نَحْنُ الْمُنْشِؤُ۫نَक्या तुमने उस वृक्ष को पैदा किया है, या उसके पैदा करने वाले ‘हम’ हैं?-
  73. نَحْنُ جَعَلْنَاهَا تَذْكِرَةً وَمَتَاعًا لِلْمُقْو۪ينَۚ‘हमने’ ही तो इसको याद दिलाने और मुसाफ़िरों के फ़ायदे के लिए बनाया है;
  74. فَسَبِّحْ بِاسْمِ رَبِّكَ الْعَظ۪يمِ۟तो आप अपने महान ‘रब’ के नाम की तस्बीह़ (गुणगान) कीजिए।
  75. فَلَٓا اُقْسِمُ بِمَوَاقِعِ النُّجُومِۙतो नहीं, ‘मै’ं क़सम खाता हूँ सितारों के डूबने की जगहों की,
  76. وَاِنَّهُ لَقَسَمٌ لَوْ تَعْلَمُونَ عَظ۪يمٌۙऔर यह बहुत बड़ी क़सम है, अगर तुम जानो;
  77. اِنَّهُ لَقُرْاٰنٌ كَر۪يمٌۙकि यह इज़्जत वाला क़ुर्आन है,
  78. ف۪ي كِتَابٍ مَكْنُونٍۙएक सुरक्षित किताब में दर्ज (अंकित) है,
  79. لَا يَمَسُّهُٓ اِلَّا الْمُطَهَّرُونَۜइसको नहीं छूते मगर पाक-साफ़ लोग,
  80. تَنْز۪يلٌ مِنْ رَبِّ الْعَالَم۪ينَयह सारे संसार के ‘रब’ की ओर से उतारा गया है;
  81. اَفَبِهٰذَا الْحَد۪يثِ اَنْتُمْ مُدْهِنُونَۙतो क्या तुम इससे सुस्ती करते हो?-
  82. وَتَجْعَلُونَ رِزْقَكُمْ اَنَّكُمْ تُكَذِّبُونَऔर अपना हिस्सा यही रखते हो कि (इसे) झुठलाते हो।
  83. فَلَوْلَٓا اِذَا بَلَغَتِ الْحُلْقُومَۙभला जब जान हलक़ तक पहुंचती है?-
  84. وَاَنْتُمْ ح۪ينَئِذٍ تَنْظُرُونَۙऔर तुम उस समय देख रहे होते हो,
  85. وَنَحْنُ اَقْرَبُ اِلَيْهِ مِنْكُمْ وَلٰكِنْ لَا تُبْصِرُونَऔर ‘हम’ तुमसे ज़्यादा उससे क़रीब होते हैं, लेकिन तुम देख नहीं पाते हो;
  86. فَلَوْلَٓا اِنْ كُنْتُمْ غَيْرَ مَد۪ين۪ينَۙतो अगर तुम किसी के अधीन नहीं हो (तो क्यों नहीं);
  87. تَرْجِعُونَهَٓا اِنْ كُنْتُمْ صَادِق۪ينَउस जान को लौटा लेते, अगर तुम सच्चे हो।
  88. فَاَمَّٓا اِنْ كَانَ مِنَ الْمُقَرَّب۪ينَۙतो अगर वह (अल्लाह के) क़रीबियों में से हैं;
  89. فَرَوْحٌ وَرَيْحَانٌ وَجَنَّتُ نَع۪يمٍतो उसके लिए राह़त, ख़ुशबू और नेअ़मत के बाग़ हैं।
  90. وَاَمَّٓا اِنْ كَانَ مِنْ اَصْحَابِ الْيَم۪ينِۙऔर अगर वह दाहिने (हाथ) वालों में से है;
  91. فَسَلَامٌ لَكَ مِنْ اَصْحَابِ الْيَم۪ينِतो ‘‘सलामती है तेरे लिए कि तू दाहिने (हाथ) वालों में से है।’’
  92. وَاَمَّٓا اِنْ كَانَ مِنَ الْمُكَذِّب۪ينَ الضَّٓالّ۪ينَۙऔर अगर वह झुठलाने वाले, गुमराह लोगों में से हुए;
  93. فَنُزُلٌ مِنْ حَم۪يمٍۙतो मेहमानी गर्म पानी से होगी,
  94. وَتَصْلِيَةُ جَح۪يمٍۙऔर उसका दाख़िला जहन्नम में होगा,
  95. اِنَّ هٰذَا لَهُوَ حَقُّ الْيَق۪ينِۚयह हक़ बात यक़ीन के लायक़ है।
  96. فَسَبِّحْ بِاسْمِ رَبِّكَ الْعَظ۪يمِआप अपने महान ‘रब’ के नाम की तस्बीह़ (गुणगान) करते रहिए।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet