सूरह 55: Ar-Rahman
- اَلرَّحْمٰنُۙरह़मान (जो बहुत मेहरबान),
- عَلَّمَ الْقُرْاٰنَۜउसी ने क़ुर्आन सिखाया,
- خَلَقَ الْاِنْسَانَۙउसी ने इन्सान को पैदा किया,
- عَلَّمَهُ الْبَيَانَउसी ने ‘उसको’ बोलना सिखाया,
- اَلشَّمْسُ وَالْقَمَرُ بِحُسْبَانٍۖसूरज और चांद एक हिसाब के पाबन्द हैं;
- وَالنَّجْمُ وَالشَّجَرُ يَسْجُدَانِऔर सितारे और वृक्ष सज्दः करते हैं,।
- وَالسَّمَٓاءَ رَفَعَهَا وَوَضَعَ الْم۪يزَانَۙऔर ‘उसी ने’ आसमान को ऊँचा किया और मीज़ान (सन्तुलन या तराज़ू) रख दिया,
- اَلَّا تَطْغَوْا فِي الْم۪يزَانِताकि तुम तौलने में कमी ज़्यादती न करो;
- وَاَق۪يمُوا الْوَزْنَ بِالْقِسْطِ وَلَا تُخْسِرُوا الْم۪يزَانَऔर इन्साफ़ के साथ वज़न को ठीक रखो और तौल में कमी न करो।
- وَالْاَرْضَ وَضَعَهَا لِلْاَنَامِۙऔर ‘उसी’ ने ज़मीन को ख़ल्क़त (सृष्टि) के लिए बिछाई,
- ف۪يهَا فَاكِهَةٌۖ وَالنَّخْلُ ذَاتُ الْاَكْمَامِकि उसमें स्वादिष्ट फल हैं और खजूर के पेड़ हैं जिन पर ग़िलाफ़ होता है;
- وَالْحَبُّ ذُو الْعَصْفِ وَالرَّيْحَانُۚऔर अनाज है जिसमें भूसा होता है और खुशबूदार फूल होता है।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- خَلَقَ الْاِنْسَانَ مِنْ صَلْصَالٍ كَالْفَخَّارِۙ‘उसने’ इन्सान को ऐसी मिट्टी से जो ठीकरे की तरह बजती थी पैदा किया;
- وَخَلَقَ الْجَٓانَّ مِنْ مَارِجٍ مِنْ نَارٍۚऔर जिन्नों को ‘उसने’ आग के शोले से पैदा किया।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- رَبُّ الْمَشْرِقَيْنِ وَرَبُّ الْمَغْرِبَيْنِۚ‘वही’ दोनों पूरबों और दोनों पश्चिमों का ‘रब’ (है)।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- مَرَجَ الْبَحْرَيْنِ يَلْتَقِيَانِۙ‘उसने’ दो समुद्रों को मिलाया, कि आपस में मिले हुए हैं;
- بَيْنَهُمَا بَرْزَخٌ لَا يَبْغِيَانِۚउनके बीच एक पर्दा है कि दोनों आगे बढ़ नहीं सकते।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- يَخْرُجُ مِنْهُمَا اللُّؤْلُؤُ۬ وَالْمَرْجَانُۚइन दोनों (समुद्रों) से मोती और मूँगे निकलते हैं।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने रब की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- وَلَهُ الْجَوَارِ الْمُنْشَاٰتُ فِي الْبَحْرِ كَالْاَعْلَامِۚऔर ‘उसीके’ बस में हैं समुद्र में पहाड़ों की तरह ऊँचे खड़े हुए जहाज़।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ۟तो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- كُلُّ مَنْ عَلَيْهَا فَانٍۚज़मीन पर जो भी है,फ़ना (नाशवान) होना है,
- وَيَبْقٰى وَجْهُ رَبِّكَ ذُو الْجَلَالِ وَالْاِكْرَامِۚऔर तुम्हारे ‘रब’ की हस्ती बाक़ी रहने वाली है, (जो कि) अज़मत और इकराम (प्रतापवान, गरिमा) वाली है।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- يَسْـَٔلُهُ مَنْ فِي السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِۜ كُلَّ يَوْمٍ هُوَ ف۪ي شَأْنٍۚआसमानों और ज़मीन में जो भी हैं सब ‘उसी’ से माँगते हैं, हर दिन वह एक नई शान में है (अर्थात हर समय किसी न किसी काम में रहता है)।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- سَنَفْرُغُ لَكُمْ اَيُّهَ الثَّقَلَانِۚऐ दो भारी गिरोह! हम बहुत जल्द तुम्हारे लिए खाली हुए जाते हैं (अर्थात जल्द ध्यान देने वाले हैं)।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- يَا مَعْشَرَ الْجِنِّ وَالْاِنْسِ اِنِ اسْتَطَعْتُمْ اَنْ تَنْفُذُوا مِنْ اَقْطَارِ السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضِ فَانْفُذُواۜ لَا تَنْفُذُونَ اِلَّا بِسُلْطَانٍۚऐ जिन्न व इन्सान के गिरोह! अगर तुम आसमानों और ज़मीन की सरहदों (सीमाओं) से निकल सकते हो, तो निकल जाओ; (मगर) तुम हरगिज़ नहीं निकल सकते बिना शक्ति के।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- يُرْسَلُ عَلَيْكُمَا شُوَاظٌ مِنْ نَارٍ وَنُحَاسٌ فَلَا تَنْتَصِرَانِۚतुम दोनों पर आग के शोले (अग्नि ज्वाला) और धुएं वाला अंगारा छोड़ दिया जाएगा, तो तुम अपना बचाओ न कर सकोगे।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- فَاِذَا انْشَقَّتِ السَّمَٓاءُ فَكَانَتْ وَرْدَةً كَالدِّهَانِۚतो जब आसमान फट जाएगा और चमड़े की तरह़ लाल हो जाएगा।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- فَيَوْمَئِذٍ لَا يُسْـَٔلُ عَنْ ذَنْبِه۪ٓ اِنْسٌ وَلَا جَٓانٌّۚतो उस दिन न किसी इन्सान से उसके गुनाह के बारे में पूछा जाएगा और न किसी जिन्न से।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- يُعْرَفُ الْمُجْرِمُونَ بِس۪يمٰيهُمْ فَيُؤْخَذُ بِالنَّوَاص۪ي وَالْاَقْدَامِۚमुजरिम अपने चेहरों से पहचान लिए जाएँंगे और उन्हें माथे के बल और पैर पकड़ कर घसीटा जाएगा।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- هٰذِه۪ جَهَنَّمُ الَّت۪ي يُكَذِّبُ بِهَا الْمُجْرِمُونَۢयह वही जहन्नम है जिसे मुजरिम लोग झूठ ठहराते रहे।
- يَطُوفُونَ بَيْنَهَا وَبَيْنَ حَم۪يمٍ اٰنٍۚवे उसके और खौलते हुए पानी के बीच चक्कर लगा रहे होंगे।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ۟तो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- وَلِمَنْ خَافَ مَقَامَ رَبِّه۪ جَنَّتَانِۚऔर जो व्यक्ति अपने रब के सामने खड़ा होने से डरा, उसके लिए दो बाग़ हैं।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِۙतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- ذَوَاتَٓا اَفْنَانٍۚदोनों बहुत घनी डालियों वाले होंगे;
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- ف۪يهِمَا عَيْنَانِ تَجْرِيَانِۚइन में दो स्रोत जारी होंगे।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- ف۪يهِمَا مِنْ كُلِّ فَاكِهَةٍ زَوْجَانِۚउनमें हर मेवे की दो क़िस्में होंगी।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- مُتَّكِـ۪ٔينَ عَلٰى فُرُشٍ بَطَٓائِنُهَا مِنْ اِسْتَبْرَقٍۜ وَجَنَا الْجَنَّتَيْنِ دَانٍۚऐसे बिछौनों पर तकिया लागाए बैठे होंगे जिनके स्तर गाढ़े रेशम के होंगे, और दोनों बाग़ों में फल क़रीब (झुके हुए) होंगे।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- ف۪يهِنَّ قَاصِرَاتُ الطَّرْفِۙ لَمْ يَطْمِثْهُنَّ اِنْسٌ قَبْلَهُمْ وَلَا جَٓانٌّۚइनमें निगाह बचाए रखने वाली अ़ौरतें (हूरें) होंगी, जिनको उनसे पहले न किसी इन्सान ने और न किसी जिन्न ने छुआ होगा।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِۚतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- كَاَنَّهُنَّ الْيَاقُوتُ وَالْمَرْجَانُۚजैसे वे लाल (याक़ूत) और मरजान (मूँगा) हैं।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- هَلْ جَزَٓاءُ الْاِحْسَانِ اِلَّا الْاِحْسَانُۚभलाई का बदला भलाई के सिवा और क्या हो सकता है?
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- وَمِنْ دُونِهِمَا جَنَّتَانِۚऔर इन दोनों के अ़लावा दो बाग़ और भी हैं।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِۙतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- مُدْهَٓامَّتَانِۚदोनों खूब गहरे हरे;
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِۚतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- ف۪يهِمَا عَيْنَانِ نَضَّاخَتَانِۚइनमें दो स्रोत होंगे जोश मारते हुए।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِۚतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- ف۪يهِمَا فَاكِهَةٌ وَنَخْلٌ وَرُمَّانٌۚइनमें स्वादिष्ट फल और खजूर और अनार हैं;
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِۚतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- ف۪يهِنَّ خَيْرَاتٌ حِسَانٌۚइनमें भली और सुन्दर अ़ौरतें होंगी।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِۚतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- حُورٌ مَقْصُورَاتٌ فِي الْخِيَامِۚहूरें खेमों में रहने वाली।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِۚतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- لَمْ يَطْمِثْهُنَّ اِنْسٌ قَبْلَهُمْ وَلَا جَٓانٌّۚउनको उनसे पहले न किसी इन्सान ने छुआ होगा और न किसी जिन्न ने।
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِۚतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- مُتَّكِـ۪ٔينَ عَلٰى رَفْرَفٍ خُضْرٍ وَعَبْقَرِيٍّ حِسَانٍۚवे हरे रेशमी गद्दों और नफ़ीस (असाधारण) कालीनों पर तकिया लगाए बैठे होंगे;
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِतो (ऐ जिन्नों व इन्सानों) तुम अपने ‘रब’ की कौन-कौन सी नेअ़मतों को झुठलाओगे?
- تَبَارَكَ اسْمُ رَبِّكَ ذِي الْجَلَالِ وَالْاِكْرَامِबड़ा ही बरकत वाला नाम है आप के ‘रब’ का जो बड़ी रोअ़ब (प्रतापवान) और इज़्ज़त वाला है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet