Can Damlaları

सूरह 54: Al-Qamar

  1. اِقْتَرَبَتِ السَّاعَةُ وَانْشَقَّ الْقَمَرُवह घड़ी (क़ियामत) क़रीब आ गई और चांद फट गया;
  2. وَاِنْ يَرَوْا اٰيَةً يُعْرِضُوا وَيَقُولُوا سِحْرٌ مُسْتَمِرٌّऔर अगर (काफ़िर) कोई निशानी देखते हैं तो टाल जाते हैं, और कहते हैं, ‘‘यह तो जादू है पहले से चला आ रहा है।’’
  3. وَكَذَّبُوا وَاتَّبَعُٓوا اَهْوَٓاءَهُمْ وَكُلُّ اَمْرٍ مُسْتَقِرٌّऔर उन्होंने झुठलाया और अपनी इच्छाओं के पीछे चले, और हर मामले के लिए एक निश्चित समय है।
  4. وَلَقَدْ جَٓاءَهُمْ مِنَ الْاَنْبَٓاءِ مَا ف۪يهِ مُزْدَجَرٌۙऔर उनके पास उन (ऐतिहासिक घटनाओं) की ख़बरें पहुँच चुकी हैं जो झिंझोड़ने के लिए काफ़ी है।
  5. حِكْمَةٌ بَالِغَةٌ فَمَا تُغْنِ النُّذُرُۙइसमें पूरी ह़िक्मत भी है, मगर डराना उनके कुछ काम नहीं आता!-
  6. فَتَوَلَّ عَنْهُمْۢ يَوْمَ يَدْعُ الدَّاعِ اِلٰى شَيْءٍ نُكُرٍۙतो उनसे रुख़ फेर लीजिए-जिस दिन पुकारने वाला उन्हें पुकारेगा एक सख़्त नागवार चीज़ की ओर
  7. خُشَّعًا اَبْصَارُهُمْ يَخْرُجُونَ مِنَ الْاَجْدَاثِ كَاَنَّهُمْ جَرَادٌ مُنْتَشِرٌۙनीची आँखें किये हुए क़ब्रों से निकल पड़ेंगे, जैसे बिखरी हुई टिड्डियां हैं;
  8. مُهْطِع۪ينَ اِلَى الدَّاعِۜ يَقُولُ الْكَافِرُونَ هٰذَا يَوْمٌ عَسِرٌउस पुकारने वाले की ओर दौड़ रहे होंगे, और काफ़िर कहेंगे, ‘‘यह बड़ा सख़्त दिन है!’’
  9. كَذَّبَتْ قَبْلَهُمْ قَوْمُ نُوحٍ فَكَذَّبُوا عَبْدَنَا وَقَالُوا مَجْنُونٌ وَازْدُجِرَइनसे पहले नूह़ की क़ौम ने भी झुठलाया था, उन्होंने ‘हमारे’ बन्दे को झूठा ठहराया और कहा, ‘‘यह तो दीवाना है, ओैर उन्हें बुरी तरह झिड़का भी।’’
  10. فَدَعَا رَبَّهُٓ اَنّ۪ي مَغْلُوبٌ فَانْتَصِرْतो उन्होंने अपने ‘रब’ को पुकारा कि ”मैं कमज़ोर हो गया हूँ, ‘तू’ ही मदद फ़रमा“।
  11. فَفَتَحْنَٓا اَبْوَابَ السَّمَٓاءِ بِمَٓاءٍ مُنْهَمِرٍۘतब ‘हमने’ मूसलाधार पानी के दहाने आसमान से खोल दिये;
  12. وَفَجَّرْنَا الْاَرْضَ عُيُونًا فَالْتَقَى الْمَٓاءُ عَلٰٓى اَمْرٍ قَدْ قُدِرَۚऔर ज़मीन से (पानी के) स्रोत बहा दिये, तो पानी उस काम के लिए मिल गया जो मुक़द्दर हो चुका था।
  13. وَحَمَلْنَاهُ عَلٰى ذَاتِ اَلْوَاحٍ وَدُسُرٍۙऔर ‘हमने’ उसे एक तख़्तों और कीलों वाली (नौका) पर सवार किया;
  14. تَجْر۪ي بِاَعْيُنِنَاۚ جَزَٓاءً لِمَنْ كَانَ كُفِرَवह ‘हमारी’ निगाहों के सामने चल रही थी- यह बदला था उस व्यक्ति के लिए जिसकी क़द्र नहीं की गई।
  15. وَلَقَدْ تَرَكْنَاهَٓا اٰيَةً فَهَلْ مِنْ مُدَّكِرٍऔर ‘हमने’ उस (नौका) को एक निशानी बनाकर छोड़ दिया; तो है कोई नसीह़त ह़ासिल करने वाला?
  16. فَكَيْفَ كَانَ عَذَاب۪ي وَنُذُرِतो कैसा रहा ‘मेरा’ अ़ज़ाब और कैसा रहा ‘मेरा’ डराना?
  17. وَلَقَدْ يَسَّرْنَا الْقُرْاٰنَ لِلذِّكْرِ فَهَلْ مِنْ مُدَّكِرٍऔर ‘हमने’ क़ु़र्आन को नसीह़त ह़ासिल करने के लिए आसान कर दिया, तो है कोई नसीह़त ह़ासिल करने वाला?
  18. كَذَّبَتْ عَادٌ فَكَيْفَ كَانَ عَذَاب۪ي وَنُذُرِअ़ाद ने भी झुठलाया था, फिर कैसा रहा मेरा अ़ज़ाब और ‘मेरा’ डराना?
  19. اِنَّٓا اَرْسَلْنَا عَلَيْهِمْ ر۪يحًا صَرْصَرًا ف۪ي يَوْمِ نَحْسٍ مُسْتَمِرٍّۙ‘हमने’ एक मन्हूस दिन जिसकी मन्हूसियत टलने वाली न थी, उन पर आँधी भेज दी,
  20. تَنْزِعُ النَّاسَۙ كَاَنَّهُمْ اَعْجَازُ نَخْلٍ مُنْقَعِرٍवह लोगों को उखाड़ कर इस तरह फेंक रही थी कि जैसे उखड़े ख़जूर के तने हों।
  21. فَكَيْفَ كَانَ عَذَاب۪ي وَنُذُرِतो देखो! कैसा रहा ‘मेरा’ अ़ज़ाब और (कैसा रहा) ‘मेरा’ डराना?
  22. وَلَقَدْ يَسَّرْنَا الْقُرْاٰنَ لِلذِّكْرِ فَهَلْ مِنْ مُدَّكِرٍ۟और ‘हमने’ क़ुर्आन को नसीह़त लेने के लिए आसान बना दिया, तो है कोई नसीह़त ह़ासिल करने वाला।
  23. كَذَّبَتْ ثَمُودُ بِالنُّذُرِसमूद ने भी चेतावनी करने वालों को झुठलाया;
  24. فَقَالُٓوا اَبَشَرًا مِنَّا وَاحِدًا نَتَّبِعُهُٓۙ اِنَّٓا اِذًا لَف۪ي ضَلَالٍ وَسُعُرٍफिर कहने लगे, ‘‘एक अकेला आदमी, जो हम ही में से है, क्या हम उसके पीछे चलेंगे? तब तो हम गुमराह और पागलों में होंगे;
  25. ءَاُلْقِيَ الذِّكْرُ عَلَيْهِ مِنْ بَيْنِنَا بَلْ هُوَ كَذَّابٌ اَشِرٌक्या हममें से इसी पर नसीह़त उतरी है? (नहीं) बल्कि यह झूठा और घमंडी है;’’
  26. سَيَعْلَمُونَ غَدًا مَنِ الْكَذَّابُ الْاَشِرُ‘‘तो अब कल को मालूम हो जाएगा कि कौन झूठा और घमंडी है?
  27. اِنَّا مُرْسِلُوا النَّاقَةِ فِتْنَةً لَهُمْ فَارْتَقِبْهُمْ وَاصْطَبِرْۘ‘हम’ ऊँटनी उनके लिए आज़्माइश बनाकर भेजने वाले हैं, तो उनको देखते रहो और सब्र करो;
  28. وَنَبِّئْهُمْ اَنَّ الْمَٓاءَ قِسْمَةٌ بَيْنَهُمْۚ كُلُّ شِرْبٍ مُحْتَضَرٌऔर उनको बता दो कि पानी उनके बीच बांट दिया गया है, हर एक को अपनी बारी के दिन पानी पर आना है।’’
  29. فَنَادَوْا صَاحِبَهُمْ فَتَعَاطٰى فَعَقَرَमगर उन्होंने अपने साथी को बुलाया, और उसने आगे बढ़कर उसकी कूँचे काट दीं।
  30. فَكَيْفَ كَانَ عَذَاب۪ي وَنُذُرِतो देखो! कैसा रहा ‘मेरा’ अ़ज़ाब और (कैसा रहा) ‘मेरा’ डराना?
  31. اِنَّٓا اَرْسَلْنَا عَلَيْهِمْ صَيْحَةً وَاحِدَةً فَكَانُوا كَهَش۪يمِ الْمُحْتَظِرِ‘हमने’ उन पर एक हौलनाक आवाज़ भेजी, तो वह बाड़ लगाने वाले की रौंदी हुई बाड़ की तरह चूरा होकर रह गये।
  32. وَلَقَدْ يَسَّرْنَا الْقُرْاٰنَ لِلذِّكْرِ فَهَلْ مِنْ مُدَّكِرٍऔर ‘हमने’ क़ुर्आन को नसीह़त ह़ासिल करने के लिए आसान बनाया, तो क्या है कोई नसीह़त ह़ासिल करने वाला?
  33. كَذَّبَتْ قَوْمُ لُوطٍ بِالنُّذُرِलूत की क़ौम ने भी चेतावनियों को झुठलाया था;
  34. اِنَّٓا اَرْسَلْنَا عَلَيْهِمْ حَاصِبًا اِلَّٓا اٰلَ لُوطٍۜ نَجَّيْنَاهُمْ بِسَحَرٍۙतो ‘हमने’ उन पर पत्थर बरसाने वाली हवा भेज दी, सिवाय लूत के घर वालों के; ‘हमने’ उनको प्रातः काल के समय बचा लिया;
  35. نِعْمَةً مِنْ عِنْدِنَاۜ كَذٰلِكَ نَجْز۪ي مَنْ شَكَرَअपनी ख़ास नेअ़मत (कृपा) से, इस तरह ‘हम’ बदला देते हैं, जो शुक्र करते हैं।
  36. وَلَقَدْ اَنْذَرَهُمْ بَطْشَتَنَا فَتَمَارَوْا بِالنُّذُرِऔर उन्होंने ‘हमारी’ पकड़ से ख़बरदार कर दिया था, मगर वे चेतावनियों के बारे में संदेह में पड़े रहे।
  37. وَلَقَدْ رَاوَدُوهُ عَنْ ضَيْفِه۪ فَطَمَسْنَٓا اَعْيُنَهُمْ فَذُوقُوا عَذَاب۪ي وَنُذُرِऔर उनसे उनके मेहमानों को ले लेना चाहा, तो ‘हमने’ उनकी आँखें अन्धी कर दीं, ‘‘लो चखो, मेरे अ़ज़ाब और मेरी चेतावनियों का मज़ा!’’
  38. وَلَقَدْ صَبَّحَهُمْ بُكْرَةً عَذَابٌ مُسْتَقِرٌّۚऔर सुबह-सवेरे ही एक अटल अ़ज़ाब उन पर आ पहुँचा।
  39. فَذُوقُوا عَذَاب۪ي وَنُذُرِ‘‘तो चखो, मेरे अ़ज़ाब और मेरी चेतावनियों का मज़ा!’’
  40. وَلَقَدْ يَسَّرْنَا الْقُرْاٰنَ لِلذِّكْرِ فَهَلْ مِنْ مُدَّكِرٍ۟और ‘हमने’ क़ुर्आन को नसीह़त ह़ासिल करने के लिए आसान बनाया, तो है कोई नसीह़त हासिल करने वाला?
  41. وَلَقَدْ جَٓاءَ اٰلَ فِرْعَوْنَ النُّذُرُۚऔर आले फ़िरअ़ौन के पास भी चेतावनी सुनाने वाले आए थे;
  42. كَذَّبُوا بِاٰيَاتِنَا كُلِّهَا فَاَخَذْنَاهُمْ اَخْذَ عَز۪يزٍ مُقْتَدِرٍलेकिन उन लोगों ने ‘हमारी’ सारी निशानियों को झुठलाया, तो ‘हमने’ उनको पकड़ा जिस तरह एक ज़बर्दस्त; शक्ति-शाली पकड़ता है?-
  43. اَكُفَّارُكُمْ خَيْرٌ مِنْ اُو۬لٰٓئِكُمْ اَمْ لَكُمْ بَرَٓاءَةٌ فِي الزُّبُرِۚक्या तुम्हारे काफ़िर उन लोगों से अच्छे हैं या किताबों में तुम्हारे लिए कोई छुट्कारा लिखा हुआ है?
  44. اَمْ يَقُولُونَ نَحْنُ جَم۪يعٌ مُنْتَصِرٌक्या यह लोग कहते हैं, हमारा गिरोह बड़ा मज़बूत है?’’
  45. سَيُهْزَمُ الْجَمْعُ وَيُوَلُّونَ الدُّبُرَजल्द ही यह जत्था हारे गा और ये लोग पीठ फेर कर भागेंगे।
  46. بَلِ السَّاعَةُ مَوْعِدُهُمْ وَالسَّاعَةُ اَدْهٰى وَاَمَرُّबल्कि इनसे अस्ल वादा (तो क़ियामत का) है और (क़ियामत की) घड़ी बड़ी सख़्त और कड़वी होगी।
  47. اِنَّ الْمُجْرِم۪ينَ ف۪ي ضَلَالٍ وَسُعُرٍۢबेशक मुजरिम लोग गुमराही और अक़्ल की ख़राबी में (पड़े हुए) हैं,
  48. يَوْمَ يُسْحَبُونَ فِي النَّارِ عَلٰى وُجُوهِهِمْۜ ذُوقُوا مَسَّ سَقَرَउस दिन यह अपने मँुह के बल आग में घसीटे जाएँगे, ‘‘अब चखो मज़ा आग (की लपट) का!’’
  49. اِنَّا كُلَّ شَيْءٍ خَلَقْنَاهُ بِقَدَرٍ‘हमने’ हर चीज़ को अन्दाज़े (योजना) के साथ पैदा की है।
  50. وَمَٓا اَمْرُنَٓا اِلَّا وَاحِدَةٌ كَلَمْحٍ بِالْبَصَرِऔर ‘हमारा’ हुक्म तो बस एक बार में पलक झपकने की तरह लागू हो जाएगा।
  51. وَلَقَدْ اَهْلَكْنَٓا اَشْيَاعَكُمْ فَهَلْ مِنْ مُدَّكِرٍऔर ‘हम’ तुम्हारे जैसे लोगों को तबाह कर चुके हैं, फिर है कोई नसीह़त ह़ासिल करने वाला?
  52. وَكُلُّ شَيْءٍ فَعَلُوهُ فِي الزُّبُرِऔर जो कुछ उन्होंने किया है, वह पन्नों में दर्ज हैं,
  53. وَكُلُّ صَغ۪يرٍ وَكَب۪يرٍ مُسْتَطَرٌऔर हर छोटी और बड़ी बात लिख ली गयी है।
  54. اِنَّ الْمُتَّق۪ينَ ف۪ي جَنَّاتٍ وَنَهَرٍۙपरहेज़गार बाग़ों और नहरों में होंगे।
  55. ف۪ي مَقْعَدِ صِدْقٍ عِنْدَ مَل۪يكٍ مُقْتَدِرٍसच्ची जगह में, एक बड़ी क़ुद्रत वाले मालिक के पास।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet