सूरह 53: An-Najm
- وَالنَّجْمِ اِذَا هَوٰىۙक़सम है तारे की, जब वह नीचे आए (अर्थात डूबे),
- مَا ضَلَّ صَاحِبُكُمْ وَمَا غَوٰىۚतुम्हारे साथी (मुह़म्मद) न गुमराह हुए और न बहके हैं;
- وَمَا يَنْطِقُ عَنِ الْهَوٰىۜऔर न वह अपनी इच्छा से बोलते हैं;
- اِنْ هُوَ اِلَّا وَحْيٌ يُوحٰىۙयह तो बस एक वह़्य है, जो की जा रही है,
- عَلَّمَهُ شَد۪يدُ الْقُوٰىۙउनको ज़बर्दस्त शक्ति वाले ने सिखाया है।
- ذُو مِرَّةٍۜ فَاسْتَوٰىۙताक़तवर (अर्थात जिब्रईल) ने फिर वह (फ़रिश्ता असली सूरत में) नमूदार हुआ,
- وَهُوَ بِالْاُفُقِ الْاَعْلٰىۜऔर वह ऊँचे किनारे (क्षितिज) पर थे;
- ثُمَّ دَنَا فَتَدَلّٰىۙफिर वह (फ़रिश्ता) क़रीब हुआ और आगे बढ़ा,
- فَكَانَ قَابَ قَوْسَيْنِ اَوْ اَدْنٰىۚअब दो कमानों के बराबर या उससे भी ज़्यादा क़रीब हो गया।
- فَاَوْحٰٓى اِلٰى عَبْدِه۪ مَٓا اَوْحٰىۜतब ‘उसने’ अपने बन्दे की ओर वह्य (प्रकाशना) की, जो कुछ भी वह़्य की,
- مَا كَذَبَ الْفُؤٰادُ مَا رَاٰىउनके दिल ने देखी हुई चीज़ में कोई ग़लती नहीं की।
- اَفَتُمَارُونَهُ عَلٰى مَا يَرٰىक्या तुम उस चीज़ पर उससे झगड़ते हो जिसको वह अपनी आँखों से देखता है?-
- وَلَقَدْ رَاٰهُ نَزْلَةً اُخْرٰىۙऔर उसने एक बार और भी इसको नाज़िल होते देखा है,
- عِنْدَ سِدْرَةِ الْمُنْتَهٰى‘सिद्रतुल मुन्तहा’ (सातवें आसमान) के पास;
- عِنْدَهَا جَنَّةُ الْمَأْوٰىۜजिसके पास ‘जन्नतुल्मावा’ (ठिकाने वाली जन्नत) है-
- اِذْ يَغْشَى السِّدْرَةَ مَا يَغْشٰىۙजबकि छा रहा था उस सिद्रा पर, (अर्थात बेरी पर नूर) जो छा रहा था;
- مَا زَاغَ الْبَصَرُ وَمَا طَغٰىनिगाह न बहकी और न ह़द से आगे बढ़ी।
- لَقَدْ رَاٰى مِنْ اٰيَاتِ رَبِّهِ الْكُبْرٰىउन्होंने अपने रब की बड़ी-बड़ी निशानियां देखीं।
- اَفَرَاَيْتُمُ اللَّاتَ وَالْعُزّٰىۙक्या तुम लोगों ने ‘लात’ और ‘उज़्ज़ा’ को देखा?-
- وَمَنٰوةَ الثَّالِثَةَ الْاُخْرٰىऔर वह जो तीसरी (देवी) मनात हैं?
- اَلَكُمُ الذَّكَرُ وَلَهُ الْاُنْثٰىक्या तुम्हारे लिए बेटे हैं और ‘उसके’ लिए बेटियँा?
- تِلْكَ اِذًا قِسْمَةٌ ض۪يزٰىअगर ऐसा है तो यह बड़ी बेइन्साफ़ी है।
- اِنْ هِيَ اِلَّٓا اَسْمَٓاءٌ سَمَّيْتُمُوهَٓا اَنْتُمْ وَاٰبَٓاؤُ۬كُمْ مَٓا اَنْزَلَ اللّٰهُ بِهَا مِنْ سُلْطَانٍۜ اِنْ يَتَّبِعُونَ اِلَّا الظَّنَّ وَمَا تَهْوَى الْاَنْفُسُۚ وَلَقَدْ جَٓاءَهُمْ مِنْ رَبِّهِمُ الْهُدٰىۜवे तो बस कुछ नाम हैं जो तुमने और तुम्हारे बाप-दादा ने रख लिए, अल्लाह ने उनके लिए कोई प्रमाण नहीं उतारा, ये लोग तो केवल गुमान के पीछे चल रहे हैं और उसके पीछे जो उनके मन की इच्छा होती है; हालाँकि उनके पास उनके ‘रब’ की ओर से हिदायत आ चुकी है।
- اَمْ لِلْاِنْسَانِ مَا تَمَنّٰىۘक्या इन्सान वह कुछ पा लेगा जिसकी वह तमन्ना करता है?
- فَلِلّٰهِ الْاٰخِرَةُ وَالْاُو۫لٰى۟और आख़िरत और दुनिया का मालिक तो अल्लाह ही है।
- وَكَمْ مِنْ مَلَكٍ فِي السَّمٰوَاتِ لَا تُغْن۪ي شَفَاعَتُهُمْ شَيْـًٔا اِلَّا مِنْ بَعْدِ اَنْ يَأْذَنَ اللّٰهُ لِمَنْ يَشَٓاءُ وَيَرْضٰىऔर आसमानों में कितने ही फ़रिश्ते हैं जिनकी सिफ़ारिश कुछ भी काम नहीं आएगी, मगर उसके बाद कि अल्लाह इजाज़त दे, जिसे चाहे और पसंद करे।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِالْاٰخِرَةِ لَيُسَمُّونَ الْمَلٰٓئِكَةَ تَسْمِيَةَ الْاُنْثٰىजो लोग आख़िरत को नहीं मानते वे फ़रिश्तों को देवियों के नाम की मिसाल (संज्ञा) देते हैं,
- وَمَا لَهُمْ بِه۪ مِنْ عِلْمٍۜ اِنْ يَتَّبِعُونَ اِلَّا الظَّنَّۚ وَاِنَّ الظَّنَّ لَا يُغْن۪ي مِنَ الْحَقِّ شَيْـًٔاۚऔर उन्हें इसका कोई इल्म भी नहीं, वे केवल गुमान (अट्कल) के पीछे चल रहे हैं, और गुमान ह़क़ के बारे में ज़रा भी फ़ायदा नहीं देता।
- فَاَعْرِضْ عَنْ مَنْ تَوَلّٰى عَنْ ذِكْرِنَا وَلَمْ يُرِدْ اِلَّا الْحَيٰوةَ الدُّنْيَاۜतो आप उसकी ओर से ध्यान हटा लीजिए, जिसने ‘हमारी’ नसीह़त से मुँह फेरा और दुनिया की ज़िन्दगी के सिवा कुछ नहीं चाहा।
- ذٰلِكَ مَبْلَغُهُمْ مِنَ الْعِلْمِۜ اِنَّ رَبَّكَ هُوَ اَعْلَمُ بِمَنْ ضَلَّ عَنْ سَب۪يلِه۪ وَهُوَ اَعْلَمُ بِمَنِ اهْتَدٰىऐसे लोगों के इल्म की सीमा यहीं तक है, आपका ‘रब’ उसे ख़ूब जानता है जो ‘उसकी’ राह से भट्का और ‘वह’ उसे भी खूब जानता है जिसने सीधी राह अपनायी।
- وَلِلّٰهِ مَا فِي السَّمٰوَاتِ وَمَا فِي الْاَرْضِۙ لِيَجْزِيَ الَّذ۪ينَ اَسَٓاؤُ۫ا بِمَا عَمِلُوا وَيَجْزِيَ الَّذ۪ينَ اَحْسَنُوا بِالْحُسْنٰىۚऔर अल्लाह ही का है, जो कुछ आसमानों में है; और जो कुछ ज़मीन में है, ताकि जिन लोगों ने बुराई की ‘वह’ उन्हें उनके किये का बदला दे, और जिन लोगों ने अच्छे काम किये उन्हें अच्छा बदला दे।
- اَلَّذ۪ينَ يَجْتَنِبُونَ كَبَٓائِرَ الْاِثْمِ وَالْفَوَاحِشَ اِلَّا اللَّمَمَۜ اِنَّ رَبَّكَ وَاسِعُ الْمَغْفِرَةِۜ هُوَ اَعْلَمُ بِكُمْ اِذْ اَنْشَاَكُمْ مِنَ الْاَرْضِ وَاِذْ اَنْتُمْ اَجِنَّةٌ ف۪ي بُطُونِ اُمَّهَاتِكُمْۚ فَلَا تُزَكُّٓوا اَنْفُسَكُمْۜ هُوَ اَعْلَمُ بِمَنِ اتَّقٰى۟जो छोटे गुनाहों के सिवा बड़े-बड़े गुनाहों और खुली बेह़याई से बचते हैं- बेशक तुम्हारे ‘रब’ के माफ़ी का दामन बहुत फैला हुआ है; ‘वह’ तुम्हें खूब जानता है, जबकि ‘उसने’ तुम्हें धरती से पैदा किया और जबकि तुम अपनी माओं के पेटों में भ्रूण अवस्था में (बच्चे) थे, तो अपने मन की पाकी और निखार का दावा न करो, ‘वह’ ख़ूब जानता है कि कौन मुत्तक़ी (परहेज़गार) है?
- اَفَرَاَيْتَ الَّذ۪ي تَوَلّٰىۙक्या तुमने उस व्यक्ति को देखा जिसने मुँह फेरा,
- وَاَعْطٰى قَل۪يلًا وَاَكْدٰىऔर थोड़ा देकर (फिर हाथ) रोक लिया;
- اَعِنْدَهُ عِلْمُ الْغَيْبِ فَهُوَ يَرٰىक्या उसके पास ग़ैब (परोक्ष) का इल्म है कि वह उसे देख रहा है?
- اَمْ لَمْ يُنَبَّأْ بِمَا ف۪ي صُحُفِ مُوسٰىۙक्या उसे उन बातों की ख़बर नहीं पहुँची जो मूसा के सह़ीफों (किताबों) में है?
- وَاِبْرٰه۪يمَ الَّذ۪ي وَفّٰىۙऔर इब्राहीम की, जिन्होंने अपना कहना पूरा कर दिखाया,
- اَلَّا تَزِرُ وَازِرَةٌ وِزْرَ اُخْرٰىۙयह कि ‘कोई व्यक्ति दूसरे (के गुनाह) का बोझ न उठाएगा;’
- وَاَنْ لَيْسَ لِلْاِنْسَانِ اِلَّا مَا سَعٰىۙऔर यह कि इन्सान को वही मिलता है जिसके लिए उसने कोशिश की;
- وَاَنَّ سَعْيَهُ سَوْفَ يُرٰىۖऔर यह कि उसकी कोशिश (बहुत जल्द) देखी जाएगी,
- ثُمَّ يُجْزٰيهُ الْجَزَٓاءَ الْاَوْفٰىۙफिर उसको पूरा-पूरा बदला दिया जाएगा;
- وَاَنَّ اِلٰى رَبِّكَ الْمُنْتَهٰىۙऔर यह कि अन्त में पहुँचना तुम्हारे रब ही के पास है;
- وَاَنَّهُ هُوَ اَضْحَكَ وَاَبْكٰىۙऔर यह कि ‘वह’ हँसाता और रूलाता है;
- وَاَنَّهُ هُوَ اَمَاتَ وَاَحْيَاۙऔर ‘वही’ मारता और ज़िन्दा करता है।
- وَاَنَّهُ خَلَقَ الزَّوْجَيْنِ الذَّكَرَ وَالْاُنْثٰىۙऔर ‘वही’ है जिसने मर्द और अ़ौरत का जोड़ा पैदा किया,
- مِنْ نُطْفَةٍ اِذَا تُمْنٰىۖएक नुत्फ़े (वीर्य) से, जब वह (रह़म में) टपकाई जाती है;
- وَاَنَّ عَلَيْهِ النَّشْاَةَ الْاُخْرٰىۙऔर यह कि दूसरी बार भी पैदा करना ‘उसी’ के ज़िम्मे है;
- وَاَنَّهُ هُوَ اَغْنٰى وَاَقْنٰىۙऔर यह कि ‘वही’ धनी और पूंजीपति बनाता है;
- وَاَنَّهُ هُوَ رَبُّ الشِّعْرٰىۙऔर यह कि ‘वही’शेअ़रा (नामक तारे) का ‘रब’ है।
- وَاَنَّهُٓ اَهْلَكَ عَادًاۨ الْاُو۫لٰىۙऔर यह कि ‘उसी’ ने अगले अ़ाद को तबाह किया;
- وَثَمُودَا۬ فَمَٓا اَبْقٰىۙऔर समूद को भी, कि किसी को बाक़ी न छोड़ा,
- وَقَوْمَ نُوحٍ مِنْ قَبْلُۜ اِنَّهُمْ كَانُوا هُمْ اَظْلَمَ وَاَطْغٰىۜऔर इनसे पहले नूह़ की क़ौम को भी, निश्चय ही वे बड़े ज़ालिम और सरकश थे।
- وَالْمُؤْتَفِكَةَ اَهْوٰىۙऔर ‘उसी ने’ उल्टी हुई बस्तियों को भी गिरा दिया,
- فَغَشّٰيهَا مَا غَشّٰىۚफिर उन पर (पथराव का मेह) जो छाया सो छाया;
- فَبِاَيِّ اٰلَٓاءِ رَبِّكَ تَتَمَارٰىतो अपने रब की किन-किन निशानियों पर झगड़ेगा?
- هٰذَا نَذ۪يرٌ مِنَ النُّذُرِ الْاُو۫لٰىयह ख़बरदार करने वाले हैं उन ख़बरदार करने वालों में से जो पहले आ चुके हैं।
- اَزِفَتِ الْاٰزِفَةُۚक़रीब आने वाली (क़ियामत) क़रीब आ गई,
- لَيْسَ لَهَا مِنْ دُونِ اللّٰهِ كَاشِفَةٌअल्लाह के सिवा कोई नहीं जो उसे (कष्ट को) दूर कर दे?
- اَفَمِنْ هٰذَا الْحَد۪يثِ تَعْجَبُونَۙक्या इस बात पर तुम आश्चर्य करते हो?
- وَتَضْحَكُونَ وَلَا تَبْكُونَۙऔर हँसते हो और रोते नहीं;
- وَاَنْتُمْ سَامِدُونَऔर तुम ग़फ़लत में पड़े हो।
- فَاسْجُدُوا لِلّٰهِ وَاعْبُدُواतो अल्लाह के लिए सज्दः करो और (‘उसी’ की) इबादत करो।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet