सूरह 52: At-Tur
- وَالطُّورِۙक़सम है तूर की,
- وَكِتَابٍ مَسْطُورٍۙऔर ऐसी किताब की जो लिखी हुई है,
- ف۪ي رَقٍّ مَنْشُورٍۙफैले हुए पन्नों में,
- وَالْبَيْتِ الْمَعْمُورِۙऔर बैतुल मामूर (फरिश्तों का आसमानी कअ़बः) की,
- وَالسَّقْفِ الْمَرْفُوعِۙऔर ऊँची छत की,
- وَالْبَحْرِ الْمَسْجُورِۙऔर उमंड़ते हुए समुद्र की,
- اِنَّ عَذَابَ رَبِّكَ لَوَاقِعٌۙबेशक, तुम्हारे ‘रब’ का अ़ज़ाब आ कर रहेगा;
- مَا لَهُ مِنْ دَافِعٍۙजिसे कोई टालने वाला नहीं,
- يَوْمَ تَمُورُ السَّمَٓاءُ مَوْرًاۙजिस दिन आसमान थरथराने लगेगा,
- وَتَس۪يرُ الْجِبَالُ سَيْرًاۜऔर पहाड़ चलने लगेंगे (ऊन होकर),
- فَوَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِلْمُكَذِّب۪ينَۙतो तबाही है उस दिन झुठलाने वालों के लिए,
- اَلَّذ۪ينَ هُمْ ف۪ي خَوْضٍ يَلْعَبُونَۢजो बहस में पड़े खेल रहे हैं।
- يَوْمَ يُدَعُّونَ اِلٰى نَارِ جَهَنَّمَ دَعًّاۜजिस दिन वे धक्के देकर जहन्नम की ओर ले जाए जाएँंगे।
- هٰذِهِ النَّارُ الَّت۪ي كُنْتُمْ بِهَا تُكَذِّبُونَ‘‘यही है वह आग जिसको तुम झुठलाया करते थे,
- اَفَسِحْرٌ هٰذَٓا اَمْ اَنْتُمْ لَا تُبْصِرُونَतो क्या यह जादू तुम्हें सुझाई नहीं देता है-
- اِصْلَوْهَا فَاصْبِرُٓوا اَوْ لَا تَصْبِرُواۚ سَوَٓاءٌ عَلَيْكُمْۜ اِنَّمَا تُجْزَوْنَ مَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَजाओ, झुलसो इसमें, अब सब्र करो या न करो; तुम्हारे लिए बराबर है, तुम्हें बदले में वही दिया जा रहा है जो तुम करते रहे।’’
- اِنَّ الْمُتَّق۪ينَ ف۪ي جَنَّاتٍ وَنَع۪يمٍۙबेशक, परहेज़गार, बाग़ों की नेअ़मतों में होंगे;
- فَاكِه۪ينَ بِمَٓا اٰتٰيهُمْ رَبُّهُمْۚ وَوَقٰيهُمْ رَبُّهُمْ عَذَابَ الْجَح۪يمِमज़े उड़ा रहे होंगे उन नेअ़मतों का जो उनके रब ने उनको दिया होगा, और उनके रब ने उन्हें जहन्नम के अ़ज़ाब से बचा लिया होगा।
- كُلُوا وَاشْرَبُوا هَن۪ٓيـًٔا بِمَا كُنْتُمْ تَعْمَلُونَۙ‘‘खाओ और पिओ मज़े से अपने उन कामों के बदले में जो तुम करते रहे।’’
- مُتَّكِـ۪ٔينَ عَلٰى سُرُرٍ مَصْفُوفَةٍۚ وَزَوَّجْنَاهُمْ بِحُورٍ ع۪ينٍक़तार से (पंक्तिब}) तख्तों पर तकिया लगाए होंगे और ‘हम’ बड़ी आंँखों वाली हूरों से उनका निकाह (विवाह) कर देंगे।
- وَالَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَاتَّبَعَتْهُمْ ذُرِّيَّتُهُمْ بِا۪يمَانٍ اَلْحَقْنَا بِهِمْ ذُرِّيَّتَهُمْ وَمَٓا اَلَتْنَاهُمْ مِنْ عَمَلِهِمْ مِنْ شَيْءٍۜ كُلُّ امْرِئٍ بِمَا كَسَبَ رَه۪ينٌऔर जो लोग ईमान लाए और उनकी औलाद भी ईमान के साथ उनके पीछे चली, ‘हम’ उनकी औलाद को भी उनसे मिला देंगे, और उनके कर्मों में से कुछ भी कम न करेंगे, हर व्यक्ति अपने कमाई के बदले रहन (बन्धक, अर्थात फंसा हुआ) है।
- وَاَمْدَدْنَاهُمْ بِفَاكِهَةٍ وَلَحْمٍ مِمَّا يَشْتَهُونَऔर वे जिस तरह के मेवे और गोश्त की इच्छा करेंगे ‘हम’ उनको बराबर देते रहेंगे।
- يَتَنَازَعُونَ ف۪يهَا كَأْسًا لَا لَغْوٌ ف۪يهَا وَلَا تَأْث۪يمٌवहां वे आपस में एक-दूसरे से आगे बढ़ कर प्याले हाथों-हाथ ले रहे होंगे, जिसमें न कोई बेहूदगी होगी और न गुनाह (और न कोई उभारने) वाली बात;
- وَيَطُوفُ عَلَيْهِمْ غِلْمَانٌ لَهُمْ كَاَنَّهُمْ لُؤْلُؤٌ۬ مَكْنُونٌऔर ऐसे खूबसूरत लड़के उनकी सेवा में लगे होंगे, जो गोया सुरक्षित मोती हों।
- وَاَقْبَلَ بَعْضُهُمْ عَلٰى بَعْضٍ يَتَسَٓاءَلُونَऔर उनमें से कुछ व्यक्ति कुछ व्यक्तियों की ओर ह़ाल पूछते हुए रूख करेंगे,
- قَالُٓوا اِنَّا كُنَّا قَبْلُ ف۪ٓي اَهْلِنَا مُشْفِق۪ينَकहेंगे, ‘‘इससे पहले हम अपने घर वालों में (अल्लाह से) डरते रहते थे;
- فَمَنَّ اللّٰهُ عَلَيْنَا وَوَقٰينَا عَذَابَ السَّمُومِतो अल्लाह ने हम पर एह़सान किया और हमें झुल्सा देने वाले अ़ज़ाब से बचा लिया;
- اِنَّا كُنَّا مِنْ قَبْلُ نَدْعُوهُۜ اِنَّهُ هُوَ الْبَرُّ الرَّح۪يمُ۟इससे पहले हम ‘उसको’ पुकारते थे, बेशक ‘वह’ बड़ा ही एह़सान करने वाला और रह़म वाला है।’’
- فَذَكِّرْ فَمَٓا اَنْتَ بِنِعْمَتِ رَبِّكَ بِكَاهِنٍ وَلَا مَجْنُونٍۜतो आप याद दिलाते रहिए, अपने रब के फज़्ल (अनुग्रह) से, न आप काहिन (अभिचारक) हैं और न दीवाने।
- اَمْ يَقُولُونَ شَاعِرٌ نَتَرَبَّصُ بِه۪ رَيْبَ الْمَنُونِक्या यह लोग कहते हैं, ‘‘यह शायर है, जिसके लिए हम ज़माने की गर्दिश (कालचक्र) का इन्तिज़ार कर रहे हैं?’’
- قُلْ تَرَبَّصُوا فَاِنّ۪ي مَعَكُمْ مِنَ الْمُتَرَبِّص۪ينَۜकह दीजिए, ‘‘तुम इन्तिज़ार करो! मैं भी तुम्हारे साथ इन्तिज़ार करता हूँ।’’
- اَمْ تَأْمُرُهُمْ اَحْلَامُهُمْ بِهٰذَٓا اَمْ هُمْ قَوْمٌ طَاغُونَۚक्या इनकी अक़्लें इनको ऐसी ही बातें सिखाती हैं, बल्कि यह हैं ही सरकश लोग?
- اَمْ يَقُولُونَ تَقَوَّلَهُۚ بَلْ لَا يُؤْمِنُونَۚक्या यह कहते हैं, ‘‘इसको इसने खुद ही गढ़ लिया है,’’ हक़ीक़त यह है कि यह ईमान ही नहीं लाना चाहते।
- فَلْيَأْتُوا بِحَد۪يثٍ مِثْلِه۪ٓ اِنْ كَانُوا صَادِق۪ينَۜअगर यह सच्चे हैं तो इस जैसा कलाम (वाणी) ले आएँ।
- اَمْ خُلِقُوا مِنْ غَيْرِ شَيْءٍ اَمْ هُمُ الْخَالِقُونَۜक्या ये किसी के पैदा किये बिना पैदा हो गये हैं या खुद ही अपने को पैदा करने वाले हैं?
- اَمْ خَلَقُوا السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَۚ بَلْ لَا يُوقِنُونَۜक्या आसमानों और ज़मीन को इन्होंंने पैदा किया है?- (नहीं,) बल्कि ये यक़ीन ही नहीं रखते;
- اَمْ عِنْدَهُمْ خَزَٓائِنُ رَبِّكَ اَمْ هُمُ الْمُصَيْطِرُونَۜक्या इनके पास आप के ‘रब’ के ख़ज़ाने हैं? या इन पर उनका क़ब्ज़ा है?-
- اَمْ لَهُمْ سُلَّمٌ يَسْتَمِعُونَ ف۪يهِۚ فَلْيَأْتِ مُسْتَمِعُهُمْ بِسُلْطَانٍ مُب۪ينٍۜया इनके पास कोई सीढ़ी है जिस पर चढ़ कर वे सुन लेते हैं? फिर उनमें से जिसने सुन लिया हो तो वह ले आए स्पष्ट प्रमाण;
- اَمْ لَهُ الْبَنَاتُ وَلَكُمُ الْبَنُونَۜक्या ‘उसके’ लिए बेटियां हैं, और तुम्हारे अपने लिए बेटे?-
- اَمْ تَسْـَٔلُهُمْ اَجْرًا فَهُمْ مِنْ مَغْرَمٍ مُثْقَلُونَۜक्या आप उनसे कोई उज्र (मज़दूरी) मांगते हैं कि वे इस तावान के बोझ से दबे जा रहे हैं?-
- اَمْ عِنْدَهُمُ الْغَيْبُ فَهُمْ يَكْتُبُونَۜया उनके पास ग़ैब (परोक्ष का इ़ल्म) है, जिसके आधार पर वे लिख लेते हैं?
- اَمْ يُر۪يدُونَ كَيْدًاۜ فَالَّذ۪ينَ كَفَرُوا هُمُ الْمَك۪يدُونَۜक्या कोई चाल चलना चाहते हैं? तो जिन लोगों ने इन्कार किया वही चाल के लपेट में आने वाले हैं।
- اَمْ لَهُمْ اِلٰهٌ غَيْرُ اللّٰهِۜ سُبْحَانَ اللّٰهِ عَمَّا يُشْرِكُونَक्या वे अल्लाह के सिवा उनका कोई और मअ़बूद (उपास्य) है, पाक है, ‘अल्लाह’ उन चीज़ों से जिनको ये उसका साझीदार ठहराते हैं।
- وَاِنْ يَرَوْا كِسْفًا مِنَ السَّمَٓاءِ سَاقِطًا يَقُولُوا سَحَابٌ مَرْكُومٌऔर अगर ये लोग आसमान का कोई टुकड़ा गिरते हुए देख लेंगे तो कहेंगे, ‘‘यह तो तह पर तह बादल हैं!’’
- فَذَرْهُمْ حَتّٰى يُلَاقُوا يَوْمَهُمُ الَّذ۪ي ف۪يهِ يُصْعَقُونَۙतो उनको छोड़ दीजिए, यहां तक कि वे अपने उस दिन को पहुंच जाएं, जिस दिन इनके होश उड़ जाएंगे;
- يَوْمَ لَا يُغْن۪ي عَنْهُمْ كَيْدُهُمْ شَيْـًٔا وَلَا هُمْ يُنْصَرُونَۜजिस दिन न इनकी कोई चाल इनके काम आएगी और न इनको कोई मदद मिल सकेगी;
- وَاِنَّ لِلَّذ۪ينَ ظَلَمُوا عَذَابًا دُونَ ذٰلِكَ وَلٰكِنَّ اَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَऔर जिन लोगों ने ज़ुल्म किया उनके लिए एक अ़ज़ाब है (दुनिया में) और उसके अ़लावा भी, लेकिन उनमें से अक्सर जानते नहीं।
- وَاصْبِرْ لِحُكْمِ رَبِّكَ فَاِنَّكَ بِاَعْيُنِنَا وَسَبِّحْ بِحَمْدِ رَبِّكَ ح۪ينَ تَقُومُۙऔर तुम अपने ‘रब’ का फ़ैसला आने तक सब्र से काम लो, तुम तो ‘हमारी’ निगाह में हो, और अपने ‘रब’ की ह़म्द (प्रशंसा) के साथ पाकी बयान करो जब भी तुम उठो;
- وَمِنَ الَّيْلِ فَسَبِّحْهُ وَاِدْبَارَ النُّجُومِऔर रात में भी ‘उसकी’ तस्बीह़ (गुणगान) करो, और सितारों के पीठ फेरने (डूबने) के समय (सुबह) भी।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet