सूरह 51: Adh-Dhariyat
- وَالذَّارِيَاتِ ذَرْوًاۙक़सम है, बिखेरने वालियों की, (हवाओं की जो गर्द उड़ाती हैं;)
- فَالْحَامِلَاتِ وِقْرًاۙफिर बोझ उठाती हैं;
- فَالْجَارِيَاتِ يُسْرًاۙफिर नर्मी के साथ चलती हैं;
- فَالْمُقَسِّمَاتِ اَمْرًاۙफिर मामले को तक़्सीम करती हैं;
- اِنَّمَا تُوعَدُونَ لَصَادِقٌۙकि जिस चीज़ का तुमसे वादा किया जाता है, वह सच है;
- وَاِنَّ الدّ۪ينَ لَوَاقِعٌۜऔर बदले का दिन निश्चित रूप से आकर रहेगा।
- وَالسَّمَٓاءِ ذَاتِ الْحُبُكِۙक़सम है! तह दर तह बादलों वाले आसमान की,
- اِنَّكُمْ لَف۪ي قَوْلٍ مُخْتَلِفٍۙकि तुम भिन्न-भिन्न बातें करते हो,
- يُؤْفَكُ عَنْهُ مَنْ اُفِكَۜइससे वही फिरते हैं जो (अल्लाह की ओर से) फेरा जाए।
- قُتِلَ الْخَرَّاصُونَۙमारे जाएँ अ्टकल से बातें करने वाले,
- اَلَّذ۪ينَ هُمْ ف۪ي غَمْرَةٍ سَاهُونَۙजो बेख़बरी में भूले हुए हैं,
- يَسْـَٔلُونَ اَيَّانَ يَوْمُ الدّ۪ينِۜपूछते हैं, ‘‘बदले का दिन कब आएगा?’’
- يَوْمَ هُمْ عَلَى النَّارِ يُفْتَنُونَउस दिन यह आग पर तपाए जाएँगे;
- ذُوقُوا فِتْنَتَكُمْۜ هٰذَا الَّذ۪ي كُنْتُمْ بِه۪ تَسْتَعْجِلُونَ‘‘चखो मज़ा, अपने फित्ने का! यही है जिसके लिए तुम जल्दी मचा रहे थे।’’
- اِنَّ الْمُتَّق۪ينَ ف۪ي جَنَّاتٍ وَعُيُونٍۙबेशक अल्लाह से डरने वाले बाग़ों और स्रोतों में होंगे,
- اٰخِذ۪ينَ مَٓا اٰتٰيهُمْ رَبُّهُمْۜ اِنَّهُمْ كَانُوا قَبْلَ ذٰلِكَ مُحْسِن۪ينَۜउनके ‘रब’ ने उनको जो कुछ प्रदान किया होगा, वे उससे ले रहे होंगे, बेशक वे इससे पहले नेक लोगों में से थे;
- كَانُوا قَل۪يلًا مِنَ الَّيْلِ مَا يَهْجَعُونَवे रातों में कम ही सोते थे,
- وَبِالْاَسْحَارِ هُمْ يَسْتَغْفِرُونَऔर सुबह (भोर) के समय माफ़ी की दुआ करते थे,
- وَف۪ٓي اَمْوَالِهِمْ حَقٌّ لِلسَّٓائِلِ وَالْمَحْرُومِऔर उनके मालों में माँगने वाले और मह़रूम (धनहीन) का हक़ होता है।
- وَفِي الْاَرْضِ اٰيَاتٌ لِلْمُوقِن۪ينَۙऔर ज़मीन में बड़ी निशानियां हैं यक़ीन करने वालों के लिए;
- وَف۪ٓي اَنْفُسِكُمْۜ اَفَلَا تُبْصِرُونَऔर खुद तुम्हारे अन्दर भी, क्या तुम देखते नही!
- وَفِي السَّمَٓاءِ رِزْقُكُمْ وَمَا تُوعَدُونَऔर आसमान में तुम्हारा रिज़्क़ भी है और वह चीज़ भी जिसका तुमसे वादा किया जा रहा है,
- فَوَرَبِّ السَّمَٓاءِ وَالْاَرْضِ اِنَّهُ لَحَقٌّ مِثْلَ مَٓا اَنَّكُمْ تَنْطِقُونَ۟तो आसमानों और ज़मीन के ‘रब’ की क़सम! यह बात हक़ है, ऐसे ही जैसे तुम बोल रहे हो।
- هَلْ اَتٰيكَ حَد۪يثُ ضَيْفِ اِبْرٰه۪يمَ الْمُكْرَم۪ينَۢक्या इब्राहीम के इज़्ज़तदार मेहमानों की बात तुम तक पहुंची है;
- اِذْ دَخَلُوا عَلَيْهِ فَقَالُوا سَلَامًاۜ قَالَ سَلَامٌۚ قَوْمٌ مُنْكَرُونَजब वे उनके पास आए तो कहा, ‘‘सलाम हो तुम पर,’’ उन्होंने भी कहा, ‘‘सलाम हो’’ (आप लोगों पर भी) ‘‘यह तो अजनबी लोग हैं,’’
- فَرَاغَ اِلٰٓى اَهْلِه۪ فَجَٓاءَ بِعِجْلٍ سَم۪ينٍۙफिर वह (चुपके से) अपने घर वालों के पास गये, और एक मोटा ताज़ा बछड़ा (भून कर) ले आए।
- فَقَرَّبَهُٓ اِلَيْهِمْ قَالَ اَلَا تَأْكُلُونَۘतो उसको उनके सामने पेश किया, और कहा, ‘‘क्या आप खाते नहीं?’’
- فَاَوْجَسَ مِنْهُمْ خ۪يفَةًۜ قَالُوا لَا تَخَفْۜ وَبَشَّرُوهُ بِغُلَامٍ عَل۪يمٍफिर उसने दिल में उनसे डर महसूस किया, उन्होंने कहा, ‘‘डरिए नहीं’’ और उनको इल्म वाले बेटे की खुशख़बरी सुनायी।
- فَاَقْبَلَتِ امْرَاَتُهُ ف۪ي صَرَّةٍ فَصَكَّتْ وَجْهَهَا وَقَالَتْ عَجُوزٌ عَق۪يمٌतो (यह सुन कर) उनकी पत्नी (चकित होकर) आगे बढ़ीं और अपने मुंह पर हाथ मारा, और कहने लगी, ‘‘(मैं तो) एक बूढ़ी बाँझ हूँ (कैसे बच्चा पैदा होगा)!’’
- قَالُوا كَذٰلِكِۙ قَالَ رَبُّكِۜ اِنَّهُ هُوَ الْحَك۪يمُ الْعَل۪يمُउन्होंने कहा, ‘‘ऐसा ही तेरे ‘रब’ ने कहा है, बेशक ‘वह’ बड़ी ह़िक्मत वाला, इल्म वाला है।’’
- قَالَ فَمَا خَطْبُكُمْ اَيُّهَا الْمُرْسَلُونَ(इब्राहीम ने) कहा, ‘‘ऐ भेजे हुए रसूलो (दूतों) तुम्हारा क्या मतलब है।’’
- قَالُٓوا اِنَّٓا اُرْسِلْنَٓا اِلٰى قَوْمٍ مُجْرِم۪ينَۙउन्होंने कहा, ‘‘हम एक अपराधी क़ौम की ओर भेजे गये हैं,
- لِنُرْسِلَ عَلَيْهِمْ حِجَارَةً مِنْ ط۪ينٍۙताकि उनके ऊपर पकी हुई मिट्टी के पत्थर बरसाएँ,
- مُسَوَّمَةً عِنْدَ رَبِّكَ لِلْمُسْرِف۪ينَजो आप के ‘रब’ के यहां सीमा से गुज़रने वालों के लिए निशानज़द (नाम लिखे हुए पत्थर) हैं।’’
- فَاَخْرَجْنَا مَنْ كَانَ ف۪يهَا مِنَ الْمُؤْمِن۪ينَۚफिर ‘हमने’ ईमान वालों को वहां से निकाल दिया;
- فَمَا وَجَدْنَا ف۪يهَا غَيْرَ بَيْتٍ مِنَ الْمُسْلِم۪ينَۚऔर वहाँ ‘हमने’ एक घर के सिवा मुसलमानों (आज्ञाकारियों) का कोई घर न पाया;
- وَتَرَكْنَا ف۪يهَٓا اٰيَةً لِلَّذ۪ينَ يَخَافُونَ الْعَذَابَ الْاَل۪يمَۜऔर ‘हमने’ वहां एक निशानी छोड़ दी, उन लोगों के लिए जो दुःख देने वाले अ़ज़ाब से डरते हों।
- وَف۪ي مُوسٰٓى اِذْ اَرْسَلْنَاهُ اِلٰى فِرْعَوْنَ بِسُلْطَانٍ مُب۪ينٍऔर मूसा के ह़ाल में भी (निशानी है) जबकि ‘हमने’ फ़िरअ़ौन की ओर खुला हुआ मोज्ज़ा (चमत्कार) देकर भेजा;
- فَتَوَلّٰى بِرُكْنِه۪ وَقَالَ سَاحِرٌ اَوْ مَجْنُونٌतो उसने (अपनी ताक़त के घमंड में) मुँह मोड़ा, और कहने लगा, ‘‘यह जादूगर है, या दीवाना।’’
- فَاَخَذْنَاهُ وَجُنُودَهُ فَنَبَذْنَاهُمْ فِي الْيَمِّ وَهُوَ مُل۪يمٌۜतो ‘हमने’ उसको और उसकी सेनाओं को पकड़ लिया और उन्हें गहरे पानी में फेंक दिया, और वह था ही मलामत वाला।
- وَف۪ي عَادٍ اِذْ اَرْسَلْنَا عَلَيْهِمُ الرّ۪يحَ الْعَق۪يمَۚऔर अ़ाद में भी (निशानी है), जबकि ‘हमने’ उन पर मन्हूस आँधी चलायी;
- مَا تَذَرُ مِنْ شَيْءٍ اَتَتْ عَلَيْهِ اِلَّا جَعَلَتْهُ كَالرَّم۪يمِۜकि वह जिस चीज़ पर से गुज़री उसे चूर-चूर कर डाला।
- وَف۪ي ثَمُودَ اِذْ ق۪يلَ لَهُمْ تَمَتَّعُوا حَتّٰى ح۪ينٍऔर समूद में भी (निशानी) है, जबकि उनसे कहा गया, ‘‘एक समय तक मज़े उड़ा लो!’’
- فَعَتَوْا عَنْ اَمْرِ رَبِّهِمْ فَاَخَذَتْهُمُ الصَّاعِقَةُ وَهُمْ يَنْظُرُونَतो उन्होंने अपने रब के हुक्म को न माना, तो उनको (बिजली की) कड़क ने धर दबोचा और वे देखते ही रह गये,
- فَمَا اسْتَطَاعُوا مِنْ قِيَامٍ وَمَا كَانُوا مُنْتَصِر۪ينَۙफिर वे न खड़े हो सके और न अपना बचाव ही कर सके।
- وَقَوْمَ نُوحٍ مِنْ قَبْلُۜ اِنَّهُمْ كَانُوا قَوْمًا فَاسِق۪ينَ۟और नूह की क़ौम को भी इनसे पहले पकड़ा, बेशक वह नाफ़रमान लोग थे।
- وَالسَّمَٓاءَ بَنَيْنَاهَا بِاَيْدٍ وَاِنَّا لَمُوسِعُونَऔर आसमान को ‘हमने’ अपनी क़ुद्रत से बनाया और ‘हम’ इस से भी ज़्यादा उस्अ़त रखते हैं।
- وَالْاَرْضَ فَرَشْنَاهَا فَنِعْمَ الْمَاهِدُونَऔर धरती को ‘हमने’ ही बिछाया तो ‘हम’ क्या ही खूब बिछाने वाले हैं।
- وَمِنْ كُلِّ شَيْءٍ خَلَقْنَا زَوْجَيْنِ لَعَلَّكُمْ تَذَكَّرُونَऔर ‘हमने’ हर चीज़ के जोड़े बनाए, ताकि तुम ध्यान दो।
- فَفِرُّٓوا اِلَى اللّٰهِۜ اِنّ۪ي لَكُمْ مِنْهُ نَذ۪يرٌ مُب۪ينٌۚतो तुम लोग अल्लाह की ओर दौड़ो मैं ‘उसकी’ ओर से एक खुला हुआ ख़बरदार करने वाला हूं,
- وَلَا تَجْعَلُوا مَعَ اللّٰهِ اِلٰهًا اٰخَرَۜ اِنّ۪ي لَكُمْ مِنْهُ نَذ۪يرٌ مُب۪ينٌऔर अल्लाह के साथ कोई मअ़बूद (उपास्य) न ठहराओ, मैं ‘उसकी’ ओर से एक खुला हुआ ख़बरदार करने वाला हूं।
- كَذٰلِكَ مَٓا اَتَى الَّذ۪ينَ مِنْ قَبْلِهِمْ مِنْ رَسُولٍ اِلَّا قَالُوا سَاحِرٌ اَوْ مَجْنُونٌइसी तरह उन लोगों के पास भी, जो इनसे पहले गुज़र चुके हैं; जो भी रसूल आए तो उन्होंने बस यही कहा, ‘‘जादूगर है या दीवाना!’’
- اَتَوَاصَوْا بِه۪ۚ بَلْ هُمْ قَوْمٌ طَاغُونَक्या उन्होंने एक-दूसरे को इसकी वसीयत कर रखी है? (नहीं) बल्कि ये हैं ही सरकश लोग।
- فَتَوَلَّ عَنْهُمْ فَمَٓا اَنْتَ بِمَلُومٍۘतो आप इनसे रूख फेर ले, आप पर कोई मलामत नहीं है,
- وَذَكِّرْ فَاِنَّ الذِّكْرٰى تَنْفَعُ الْمُؤْمِن۪ينَऔर याद दिलाते रहिए क्योंकि याद दिलाना ईमान वालों को फ़ायदा पहुँचाता है?
- وَمَا خَلَقْتُ الْجِنَّ وَالْاِنْسَ اِلَّا لِيَعْبُدُونِऔर ‘मैंने’ तो जिन्नों और इन्सानों को केवल इसलिए पैदा किया है ताकि मेरी इबादत करें।
- مَٓا اُر۪يدُ مِنْهُمْ مِنْ رِزْقٍ وَمَٓا اُر۪يدُ اَنْ يُطْعِمُونِमैं उनसे रोज़ी नहीं चाहता और न मैं यह चाहता हूँ कि वे मुझे (खाना) खिलाएँ;
- اِنَّ اللّٰهَ هُوَ الرَّزَّاقُ ذُو الْقُوَّةِ الْمَت۪ينُअल्लाह ही है रोज़ी देने वाला, बड़ा शक्तिशाली, मज़बूत।
- فَاِنَّ لِلَّذ۪ينَ ظَلَمُوا ذَنُوبًا مِثْلَ ذَنُوبِ اَصْحَابِهِمْ فَلَا يَسْتَعْجِلُونِतो जिन लोगों ने ज़ुल्म किया उनके लिए वैसा ही अ़ज़ाब का पैमाना है; जिस तरह उनके साथियों का था (अ़ज़ाब का) तो यह जल्दी न मचाएँ!
- فَوَيْلٌ لِلَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ يَوْمِهِمُ الَّذ۪ي يُوعَدُونَतो इन काफ़िरों के लिए बड़ी तबाही है, जिस दिन का इनसे वादा किया जा रहा है।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet