सूरह 50: Qaf
- قٓ۠ وَالْقُرْاٰنِ الْمَج۪يدِۚक़ाफ़्; क़सम है क़ुर्आन मजीद की-
- بَلْ عَجِبُٓوا اَنْ جَٓاءَهُمْ مُنْذِرٌ مِنْهُمْ فَقَالَ الْكَافِرُونَ هٰذَا شَيْءٌ عَج۪يبٌबल्कि इन्हें इस बात पर तअ़ज्जुब हुआ कि उनके पास उन्हीं में से एक सचेत करने वाला आया, फिर इन्कार करने वाले कहने लगे, ‘‘यह तो अ़जीब बात है;
- ءَاِذَا مِتْنَا وَكُنَّا تُرَابًاۚ ذٰلِكَ رَجْعٌ بَع۪يدٌक्या जब हम मर जाएँगे और मिट्टी हो जाएँगे (तो दोबारा ज़िन्दा किये जाएँगे)?- यह पलटना (ज़िन्दा होना) तो बहुत दूर की बात है।’’
- قَدْ عَلِمْنَا مَا تَنْقُصُ الْاَرْضُ مِنْهُمْۚ وَعِنْدَنَا كِتَابٌ حَف۪يظٌ‘हम’ जानते हैं धरती उनमें जो कुछ (शरीर को खाकर) कम करती है, और ‘हमारे’ पास सुरक्षित रखने वाली एक किताब है।
- بَلْ كَذَّبُوا بِالْحَقِّ لَمَّا جَٓاءَهُمْ فَهُمْ ف۪ٓي اَمْرٍ مَر۪يجٍबल्कि उन्होंने झुठला दिया जबकि ह़क़ उनके पास आ गया, इसलिए वे उलझन में पड़े हुए हैं।
- اَفَلَمْ يَنْظُرُٓوا اِلَى السَّمَٓاءِ فَوْقَهُمْ كَيْفَ بَنَيْنَاهَا وَزَيَّنَّاهَا وَمَا لَهَا مِنْ فُرُوجٍक्या उन लोगों ने अपने ऊपर आसमान को नहीं देखा! ‘हमने’ उसको कैसे बनाया और सजाया, और इसमें कोई दराड़ नहीं;
- وَالْاَرْضَ مَدَدْنَاهَا وَاَلْقَيْنَا ف۪يهَا رَوَاسِيَ وَاَنْبَتْنَا ف۪يهَا مِنْ كُلِّ زَوْجٍ بَه۪يجٍۙऔर ज़मीन को ‘हमने’ फैलाया और इसमें पहाड़ डाल दिये और हर तरह की इसमें सुन्दर चीज़ें उगायीं;
- تَبْصِرَةً وَذِكْرٰى لِكُلِّ عَبْدٍ مُن۪يبٍ(ताकि हर उस बन्दे की) आँख खोल दे और रूजूअ़ करने वाले के लिए नसीह़त हो।
- وَنَزَّلْنَا مِنَ السَّمَٓاءِ مَٓاءً مُبَارَكًا فَاَنْبَتْنَا بِه۪ جَنَّاتٍ وَحَبَّ الْحَص۪يدِۙऔर ‘हमने’ आसमान से बरकत वाला पानी उतारा, फिर उससे बाग़ ओैर फसल के अनाज (भी जो काटी जाती हैं,)
- وَالنَّخْلَ بَاسِقَاتٍ لَهَا طَلْعٌ نَض۪يدٌۙऔर खजूर के वृक्ष उगाए जिनके गुच्छे तह पर तह होते हैं,
- رِزْقًا لِلْعِبَادِۙ وَاَحْيَيْنَا بِه۪ بَلْدَةً مَيْتًاۜ كَذٰلِكَ الْخُرُوجُबन्दों की रोज़ी के लिए; और ‘हमने’ उस (पानी) से मुर्दा ज़मीन को ज़िन्दा कर दिया, इसी तरह (क़ियामत के दिन) निकलना होगा।
- كَذَّبَتْ قَبْلَهُمْ قَوْمُ نُوحٍ وَاَصْحَابُ الرَّسِّ وَثَمُودُۙउनसे पहले नूह़ की क़ौम और अस्हाबुर्रस, और समूद झुठला चुके हैं;
- وَعَادٌ وَفِرْعَوْنُ وَاِخْوَانُ لُوطٍۙऔर अ़ाद और फ़िरअ़ौन और लूत के भाई भी;
- وَاَصْحَابُ الْاَيْكَةِ وَقَوْمُ تُبَّعٍۜ كُلٌّ كَذَّبَ الرُّسُلَ فَحَقَّ وَع۪يدِऔर अल्-ऐका वाले और तुब्बा की क़ौम भी; इन सब ने रसूलों को झुठलाया, तो ‘हमारा’ वादा उन पर पूरा हो कर रहा।
- اَفَعَي۪ينَا بِالْخَلْقِ الْاَوَّلِۜ بَلْ هُمْ ف۪ي لَبْسٍ مِنْ خَلْقٍ جَد۪يدٍ۟क्या ‘हम’ पहली बार पैदा कर के थक गये हैं?! (नहीं,) बल्कि यह एक नई पैदाइश के बारे में शक में (पड़े हुए) हैं।
- وَلَقَدْ خَلَقْنَا الْاِنْسَانَ وَنَعْلَمُ مَا تُوَسْوِسُ بِه۪ نَفْسُهُۚ وَنَحْنُ اَقْرَبُ اِلَيْهِ مِنْ حَبْلِ الْوَر۪يدِऔर ‘हमने’ इन्सान को पैदा किया है और ‘हम’ जानते हैं जो बातें उसके जी में आती हैं, और ‘हम’ उससे, उसकी गर्दन की रग से भी ज़्यादा क़रीब हैं।
- اِذْ يَتَلَقَّى الْمُتَلَقِّيَانِ عَنِ الْيَم۪ينِ وَعَنِ الشِّمَالِ قَع۪يدٌजब दो (फ़रिश्ते) लिखने वाले दाएँ और बाएँ बैठे रिकार्ड कर रहे होते हैं;
- مَا يَلْفِظُ مِنْ قَوْلٍ اِلَّا لَدَيْهِ رَق۪يبٌ عَت۪يدٌवह कोई भी शब्द नहीं निकालता मगर उसके पास एक निरीक्षक (निगरां) मौजूद होता है।
- وَجَٓاءَتْ سَكْرَةُ الْمَوْتِ بِالْحَقِّۜ ذٰلِكَ مَا كُنْتَ مِنْهُ تَح۪يدُऔर मौत की बेहोशी सत्य ले कर आ पहुँची, (ऐ इन्सान) यह है वह चीज़ जिससे तू भागता था।
- وَنُفِخَ فِي الصُّورِۜ ذٰلِكَ يَوْمُ الْوَع۪يدِऔर सूर (नरसिंघा) फूँका जाएगा, यही वह दिन है जिससे धमकाया गया था।
- وَجَٓاءَتْ كُلُّ نَفْسٍ مَعَهَا سَٓائِقٌ وَشَه۪يدٌऔर हर व्यक्ति इस हाल में (हाज़िर होगा) कि इसके साथ एक हाँकने वाला है और एक गवाही देने वाला।
- لَقَدْ كُنْتَ ف۪ي غَفْلَةٍ مِنْ هٰذَا فَكَشَفْنَا عَنْكَ غِطَٓاءَكَ فَبَصَرُكَ الْيَوْمَ حَد۪يدٌइस चीज़ की ओर से तू ग़फ़लत में रहा, ‘हमने’ वह पर्दा हटा दिया जो तुझ पर पड़ा था, इसलिए आज तेरी निगाह बहुत तेज़ है।
- وَقَالَ قَر۪ينُهُ هٰذَا مَا لَدَيَّ عَت۪يدٌۜऔर उसके साथी (फ़रिश्ते) ने कहा, ‘‘यह जो (अ़ामालनामा) मेरे पास था, हाज़िर है।’’
- اَلْقِيَا ف۪ي جَهَنَّمَ كُلَّ كَفَّارٍ عَن۪يدٍۙ‘‘डाल दो, जहन्नम में! हर काफ़िर दुश्मन को;
- مَنَّاعٍ لِلْخَيْرِ مُعْتَدٍ مُر۪يبٍۙजो भलाई से रोकने वाला, सीमा का उल्लंघन करने वाला, शक में डालने वाला था;
- اَلَّذ۪ي جَعَلَ مَعَ اللّٰهِ اِلٰهًا اٰخَرَ فَاَلْقِيَاهُ فِي الْعَذَابِ الشَّد۪يدِजिसने अल्लाह के साथ किसी दूसरे को मअ़बूद (उपास्य) ठहरा रखा था, तो डाल दो इसको सख़्त अ़ज़ाब में।’’
- قَالَ قَر۪ينُهُ رَبَّنَا مَٓا اَطْغَيْتُهُ وَلٰكِنْ كَانَ ف۪ي ضَلَالٍ بَع۪يدٍउसके साथी ने कहा, ‘‘ऐ हमारे ‘रब’! मैंने तो इसको सरकश नहीं बनाया था, बल्कि यह खुद दूर की गुमराही में पड़ गया था।’’
- قَالَ لَا تَخْتَصِمُوا لَدَيَّ وَقَدْ قَدَّمْتُ اِلَيْكُمْ بِالْوَع۪يدِकहेगा, ‘मेरे’ पास झगड़ा न करो, ‘मैं ने’ तुम्हें पहले ही ‘अपने’ अ़ज़ाब से ख़बरदार कर दिया था;
- مَا يُبَدَّلُ الْقَوْلُ لَدَيَّ وَمَٓا اَنَا۬ بِظَلَّامٍ لِلْعَب۪يدِۚ‘मेरे’ यहां बात बदली नहीं जाती और ‘मैं’ बन्दों पर हरगिज़ ज़ुल्म करने वाला नहीं हूं।’’
- يَوْمَ نَقُولُ لِجَهَنَّمَ هَلِ امْتَلَأْتِ وَتَقُولُ هَلْ مِنْ مَز۪يدٍउस दिन ‘हम’ जहन्नम से पूछेंगे, ‘‘क्या तू भर गयी?’’ और वह कहेगी, ‘‘क्या कुछ और भी हैं?’’
- وَاُزْلِفَتِ الْجَنَّةُ لِلْمُتَّق۪ينَ غَيْرَ بَع۪يدٍऔर जन्नत परहेज़गारों के क़रीब कर दी जाएगी, (जो) कुछ भी दूर न होगी;
- هٰذَا مَا تُوعَدُونَ لِكُلِّ اَوَّابٍ حَف۪يظٍۚ‘यही’ है वह चीज़ जिसका तुमसे वादा किया जाता था हर रूजूअ़ करने वाले, बड़ी निगरानी करने वाले के लिए;
- مَنْ خَشِيَ الرَّحْمٰنَ بِالْغَيْبِ وَجَٓاءَ بِقَلْبٍ مُن۪يبٍजो ‘रह़मान’ से बिना देखे डरता रहा और रूजूअ़ होने वाले दिल के साथ हाज़िर हुआ।’’
- اُدْخُلُوهَا بِسَلَامٍۜ ذٰلِكَ يَوْمُ الْخُلُودِ‘‘दाख़िल हो जाओ इस (जन्नत) में सलामती के साथ, यह हमेशा रहने का दिन है;
- لَهُمْ مَا يَشَٓاؤُ۫نَ ف۪يهَا وَلَدَيْنَا مَز۪يدٌवहां उनके लिए वह सब कुछ होगा जो चाहेंगे, और ‘हमारे’ पास उससे ज़्यादा (बहुत कुछ) है।
- وَكَمْ اَهْلَكْنَا قَبْلَهُمْ مِنْ قَرْنٍ هُمْ اَشَدُّ مِنْهُمْ بَطْشًا فَنَقَّبُوا فِي الْبِلَادِۜ هَلْ مِنْ مَح۪يصٍऔर उनसे पहले ‘हम’ कितनी ही नस्लों को तबाह कर चुके हैं, वह शक्ति में इनसे कहीं बढ़-चढ़ कर थे; तो उन्होंने शहरों को छान मारा, तो उन्हें कहाँ पनाह की जगह मिली?
- اِنَّ ف۪ي ذٰلِكَ لَذِكْرٰى لِمَنْ كَانَ لَهُ قَلْبٌ اَوْ اَلْقَى السَّمْعَ وَهُوَ شَه۪يدٌबेशक इसमें नसीह़त है, हर उस व्यक्ति के लिए जो ‘दिल’ रखता हो या हाज़िर रह कर बात सुने।
- وَلَقَدْ خَلَقْنَا السَّمٰوَاتِ وَالْاَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَا ف۪ي سِتَّةِ اَيَّامٍۗ وَمَا مَسَّنَا مِنْ لُغُوبٍऔर ‘हमने’ आसमानों और ज़मीन को और जो कुछ उनके बीच है छः दिनों में पैदा किया, और ‘हमें’ कोई थकान नहीं आई।
- فَاصْبِرْ عَلٰى مَا يَقُولُونَ وَسَبِّحْ بِحَمْدِ رَبِّكَ قَبْلَ طُلُوعِ الشَّمْسِ وَقَبْلَ الْغُرُوبِۚतो सब्र करो इनकी बातों पर, और पाकी बयान करो अपने ‘रब’ की प्रशंसा के साथ; सूरज के निकलने और उसके डूबने से पहले,
- وَمِنَ الَّيْلِ فَسَبِّحْهُ وَاَدْبَارَ السُّجُودِऔर रात के कुछ हिस्से में भी उसकी पाकी बयान करो और सज्दों (नमाज़) के बाद भी।
- وَاسْتَمِعْ يَوْمَ يُنَادِ الْمُنَادِ مِنْ مَكَانٍ قَر۪يبٍۙऔर कान लगा कर सुन लेना! जिस दिन पुकारने वाला बहुत क़रीब से पुकारेगा,
- يَوْمَ يَسْمَعُونَ الصَّيْحَةَ بِالْحَقِّۜ ذٰلِكَ يَوْمُ الْخُرُوجِउस दिन यह उस हौलनाक आवाज़ को सत्य के साथ सुनेंगे, वही निकल खड़े होने का दिन है;
- اِنَّا نَحْنُ نُحْي۪ وَنُم۪يتُ وَاِلَيْنَا الْمَص۪يرُۙ‘हम’ ही ज़िन्दा करते हैं और ‘हम’ ही मौत देते हैं, और ‘हमारी’ ही ओर लौटना है।
- يَوْمَ تَشَقَّقُ الْاَرْضُ عَنْهُمْ سِرَاعًاۜ ذٰلِكَ حَشْرٌ عَلَيْنَا يَس۪يرٌउस दिन धरती उनके ऊपर से फट जाएगी और वे तेज़ी से निकल रहे होंगे, यह इकट्ठा करना ‘हमारे’ लिए बहुत आसान है।
- نَحْنُ اَعْلَمُ بِمَا يَقُولُونَ وَمَٓا اَنْتَ عَلَيْهِمْ بِجَبَّارٍ فَذَكِّرْ بِالْقُرْاٰنِ مَنْ يَخَافُ وَع۪يدِ‘हम’ जानते हैं जो कुछ ये लोग कहते हैं, और आप उन पर ज़बर्दस्ती करने वाले तो नहीं हैं, तो इस क़ुर्आन के ज़रिये से नसीह़त कीजिए जो हमारे वादे से डरता हो।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet